इंदौर में बिजली कटौती से जनता नाराज, विजयनगर जोन घेरा

Vishwanath Singh | Jun 19, 2025, 14:21 IST
Share
S282
S282

बिजली कंपनी की कटौती को लेकर द सूत्र ने पिछले दिनों फर्जीवाड़ा उजागर किया था। साथ ही यह खबर भी प्रकाशित की थी कि कटौती को लेकर सीएम भी अफसरों पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

इंदौर में बिजली कटाैती से परेशान रहवासियों के सब्र का बांध टूट गया। वे बड़ी संख्या में बिजली कंपनी के विजयनगर जोन पर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। रहवासियों ने यहां पर जोन का घेराव कर बिजली कंपनी के अफसरों को ज्ञापन भी सौंपा और चेतावनी भी दे डाली कि अगर बिजली कटौती की समस्या से निजात नहीं मिली तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस घेराव में कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे।

द सूत्र ने उजागर किया था फर्जीवाड़ा

बिजली कंपनी की कटौती को लेकर द सूत्र ने पिछले दिनों फर्जीवाड़ा उजागर किया था। साथ ही यह खबर भी प्रकाशित की थी कि कटौती को लेकर सीएम भी अफसरों पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उसके बाद कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे क्षेत्रीय रहवासियों के साथ विजयनगर स्थित बिजली कंपनी के जोन पर पहुंच गए और अफसरों को ज्ञापन सौंपा।

यह है पूरा मामला

शहर के विजयनगर और आसपास के इलाकों में लगातार बिजली कटौती और विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस नेताओं व स्थानीय नागरिकों ने मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चोकसे, राजू भदौरिया, राजा चौकसे, अमित पटेल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में बिजली संकट को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई और चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो जनता उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी।

बिजली कंपनी के अफसर फोन तक नहीं उठाते

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विजयनगर जोन समेत शहर के कई इलाकों में बिना पूर्व सूचना के घंटों बिजली काट दी जाती है। हल्की बारिश या मामूली हवा में भी सप्लाई बाधित हो जाती है। इससे आमजन जीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के नागरिकों को अत्यधिक बिजली बिल भी परेशान कर रहे हैं। साथ ही जब भी उपभोक्ता संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहते हैं, तो उनके फोन नहीं उठाए जाते।

chintu22
chintu22


यह खबर भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा , दिवाली से लाड़ली बहना को मिलेंगे 1500 रुपए

शिविर में उजागर हुईं समस्याएं

हाल ही में कांग्रेस द्वारा एमआर-10 चौराहे पर एक जन-सुनवाई शिविर लगाया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं थीं। इसमें खासकर अभिनंदन नगर, श्याम नगर मेन, सुखलिया, हीरानगर, कल्पना नगर, गायत्री नगर (पुराना व नया), जनकपुरी, सुंदर नगर एक्सटेंशन, वीणा नगर, मंगल नगर, लवकुश नगर और वार्ड क्रमांक 21 व 22 के रहवासियों ने बिजली संकट से परेशान होने की बात बताई थी।

यह खबर भी पढ़ें...जगदलपुर के झीरम स्मारक में तोड़फोड़, शराबियों ने बनाया अड्डा

यह हैं मुख्य समस्याएं

यह खबर भी पढ़ें...कौन सा समय पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, जानें पूजा से जुड़ी कुछ जरूरी बातें?

इन मांग के साथ दी चेतावनी

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं और नागरिकों ने मांग की है कि—

  • बिजली आपूर्ति को नियमित किया जाए।
  • तकनीकी खामियों (लाइन, ट्रांसफार्मर) को शीघ्र सुधारा जाए।
  • उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता से सुना जाए।
  • बिजली बिलों में गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें ठीक किया जाए।
नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं होती, तो क्षेत्रवासी व कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग और प्रशासन की होगी।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में सोनम के मां, बाप, भाई से हो रहे सवाल, वीडियो कॉल कर हाथों–हाथ पुष्टि कर रही शिलांग पुलिस



Tags:
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • बिजली
  • कंपनी
  • कटौती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा