इंदौर ईओडब्ल्यू ने 4.56 करोड़ के घोटाले में लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के 42 अधिकारी और कर्मचारियों
Pratibha Rana | Dec 24, 2023, 24:00 IST
इंदौर ईओडब्ल्यू ने 4.56 करोड़ के घोटाले में लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के 42 अधिकारी और कर्मचारियों
इंदौर ईओडब्ल्यू में 42 अधिकारी-कर्मचारियों पर केस केस बड़वानी जिले में आंगनवाडी केंद्रों की मरम्मत, रिनोवेशन के लिए आई 4.56 करोड़ की राशि में घोटाले में दर्ज हुआ है।
संजय गुप्ता, INDORE. आर्थिक पराध ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) इंदौर ने लोक निर्माण और ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के 42 अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ठेकेदारों पर केस दर्ज किया है। यह केस बड़वानी जिले में आंगनवाडी केंद्रों की मरम्मत, रिनोवेशन के लिए आई 4.56 करोड़ की राशि में घोटाले में दर्ज हुआ है।
डीएसपी पवन सिंघल ने बताया कि लोक निर्माण और ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ठेकादरों सहित 42 पर भ्रष्टाचार एक्ट, धोखाधड़ी, गबन व कूटरचना की धाराओं में केस हुआ है। संचालनालय एकीकृत बाल विकास सेवा, द्वारा बड़वानी जिले को आईसीडीएस मिशन तहत 2013-14 में आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण काम के लिए 4.56 करोड़ रुपए मंजूर हुए। साथ ही अन्य शासकीय 105 भवनों के लिए भी 39 लाख से ज्यादा राशि मंजूर हुई। लेकिन मरम्मत काम कागजों पर ही दिखा दिए गए।
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री एके टूटेजा, कार्यपालन यांत्रिक जीपी पटेल, अनुविभागीय अधिकारी विजयसिंह पंवार, उपयंत्री बीबी खरे, आरके बंदूके, सिमाब कुरैशी, अनिल मंडलोई, दिनेशचंद्र गंगराड़े, वरिष्ठ लेखा लिपिक मालसिंह चौहान, तकनीकी शाखा प्रभारी जामसिंह चौहान, अंकेक्षक जितेंद्र पटेल, अंकेक्षक दीपक अग्रवाल, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण एसएस डाबर, कार्यपालन यंत्री केपी भालसे, सहायक यंत्री प्रभारी कार्यपालन यांत्री ग्रामीण यांत्रिकी सुनील बोदड़े, सहायक यंत्री सोमदत्त वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी अमर सिंह सिसोदिया, अनुविभागीय अधिकारी सुनील खानबिलकर, उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी तिलक अलावा, उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी अनिल मंडलोई, उपयंत्री सुनील मंडलोई, उपयंत्री रेमसिंह परमार, उपयंत्री सतीश राणे, सहायक ग्रेड टू कासीराम संवेदी, मानत्रिकार एसके बहेलिया, सहायक मानचित्रकार तुलसीराम लारिया, सहायाक मानचित्रकार राधेशयाम बडोले, साहयक ग्रेड 3 कमल कुमार, डाटा एंट्री योगेश चुतर्वेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी रत्ना शर्मा, मेसर्स कर्नल कंस्ट्रक्श्न के कर्नल शेख, अशोक शर्णा, प्रवीण सिसोदिया, जितेंद्र जमरे, शरद सिंह, राहुल सगर, नवल सिंह किराडे व अन्य आरोपी बनाए गए।
इस तरह किया गया खेल
यह सभी अधिकारी-कर्मचारी और ठेकेदारों पर केस
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari