इंदौर में 6.63 लाख फर्जी समग्र ID का खुलासा, कांग्रेस ने लगाए करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप
Vishwanath Singh | Jul 15, 2025, 20:05 IST
Sourabh312
नगर निगम द्वारा 4 जुलाई को जारी की गई रिपोर्ट में शहर के 22 जोनों में 6.63 लाख फर्जी समग्र आईडी की पहचान की गई है। यह खुलासा तब हुआ जब सरकार ने पूरे प्रदेश में समग्र आईडी की आधार KYC कराने और फर्जी ID हटाने के निर्देश दिए थे।
INDORE. इंदौर में सामने आई 6.63 लाख फर्जी समग्र आईडी की रिपोर्ट ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को एक बड़ा "सरकारी घोटाला" बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, पूर्व पार्षद दिलीप कौशल और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने एक प्रेस वार्ता में दावा किया कि इन फर्जी आईडी के माध्यम से करोड़ों रुपये की सरकारी योजनाओं का लाभ अपात्र लोगों को पहुंचाया गया है, जबकि पात्र नागरिक अपनी पहचान और हक के लिए भटक रहे हैं।
नगर निगम द्वारा 4 जुलाई को जारी की गई रिपोर्ट में शहर के 22 जोनों में 6.63 लाख फर्जी समग्र आईडी की पहचान की गई है। यह खुलासा तब हुआ जब सरकार ने पूरे प्रदेश में समग्र आईडी की आधार KYC कराने और फर्जी ID हटाने के निर्देश दिए थे। प्रदेशभर में 7.21 लाख फर्जी समग्र ID की सूचना दी गई, जिनमें से अकेले इंदौर में 92% से अधिक फर्जी ID पाई गई हैं।
पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने दावा किया कि यह घोटाला केवल समग्र आईडी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़े राशन वितरण, मतदाता सूची और 24 से अधिक सरकारी योजनाओं में भी गड़बड़ी हुई है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2021 में “वन नेशन-वन राशन कार्ड” योजना के तहत इंदौर में 13,502 फर्जी समग्र आईडी वाले परिवारों को चिन्हित कर 2.60 लाख फर्जी मतदाताओं को हटाया गया था। इस पर तत्कालीन अपर कलेक्टर ने हाईकोर्ट में शपथ-पत्र भी दिया था।
वर्मा ने बताया कि इंदौर के बाद कर्नाटक (27 लाख), महाराष्ट्र (47 लाख) और अब बिहार में भी फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़ने का मामला सामने आया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाया है और कहा है कि लोकतंत्र के साथ यह सीधा धोखा है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इन फर्जी समग्र ID के जरिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, संबल योजना, आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, स्कूटी योजना, आवास योजना, कौशल विकास योजना जैसी 24 से अधिक योजनाओं में करोड़ों रुपए का गबन हुआ है।
पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के जरिए बिना उचित दस्तावेजों के लाखों समग्र ID बनाई गईं और उनका प्रमाणीकरण किया गया। अब बिना मौका पंचनामा और सत्यापन के ही KYC के नाम पर समग्र ID बंद कर दी गई हैं। इसके कारण कई पात्र लोग भी लाभ से वंचित हो गए हैं। वे परेशान होकर पैसे खर्च कर ID चालू करवाने के प्रयास कर रहे हैं, जबकि यह सुविधा शासन द्वारा निःशुल्क है।
नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए संभागीय आयुक्त से इस पर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद दल बैठक बुलाकर भाजपा सरकार के इस "फर्जीवाड़े" के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा। पूर्व मंत्री वर्मा के निर्देश पर दिलीप कौशल ने संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर और निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए फर्जी ID से लाभ लेने वालों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पात्र नागरिकों की समग्र ID को पुनः चालू करने की भी अपील की गई है। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता राजेश चौकसे, गिरधर नागर, अमन बजाज और अमित चौरसिया भी उपस्थित थे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
सरकारी रिपोर्ट में 6.63 लाख समग्र आईडी फर्जी
फर्जीवाड़ा केवल समग्र आईडी तक नहीं
कई राज्यों में भी फर्जी मतदाता सूची का मुद्दा
भाजपा शासन में इंदौर बना फर्जीवाड़े का हब
वर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में इंदौर देश का नंबर 1 फर्जीवाड़ा शहर बन गया है। सीवरेज और डामर पेचवर्क घोटालों के बाद अब समग्र आईडी घोटाला सामने आया है। उन्होंने सवाल उठाया कि ये 6.63 लाख फर्जी समग्र आईडी कब और किन दस्तावेजों के आधार पर बनाई गईं? इनके आधार पर कितना राशन वितरित हुआ और किसे मिला? समग्र ID से कितनों ने लाभ उठाया?
सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़े का संदेह
पात्रों को नहीं मिला लाभ, भटक रहे लोग
FIR और उच्च स्तरीय जांच की मांग
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari