इंदौर के राजा रघुवंशी के घर परिजनों को ठगने घुसा नकली RPF TI, पकड़कर थाने भेजा, कराई FIR
Vishwanath Singh | Aug 15, 2025, 13:38 IST
Sourabh557
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि 14 अगस्त की शाम लगभग 6 बजे हमारे घर पर एक नकली टीआई आया था। वह जिस समय घर पर आया तो उस समय मेरे पिता व मां घर पर अकेले थे। वह चूंकि एक बार पहले भी आ चुका था तो उसे घर में अंदर आने दिया।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के घर गुरुवार शाम एक नकली आरपीएफ टीआई पहुंचा और खुद को उनका परिचित बताकर परिवार से बातचीत करने लगा। खाकी वर्दी और कंधे पर तीन स्टार लगाए यह व्यक्ति असल में राजस्थान के रतनगढ़ का निवासी बजरंग लाल जाट निकला, जो सोशल मीडिया पर राजा की मौत की खबर देखकर परिवार को ठगने के इरादे से आया था।
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि 14 अगस्त की शाम लगभग 6 बजे हमारे घर पर एक नकली आरपीएफ टीआई आया था। वह जिस समय घर पर आया तो उस समय मेरे पिता व मां घर पर अकेले थे। वह चूंकि एक बार पहले भी आ चुका था तो उसे घर में अंदर आने दिया। इसके बाद उसने मेरे पिता से परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों के बारे में जानकारी लेना शुरू कर दी। नकली टीआई पूछ रहा था कि घर पर कौन–कौन है और बच्चे कहां पर हैं। आपके बेटे कहां पर हैं। इस पर मेरे पिता ने कहा कि मेरे बेटे सचिन और विपिन रघुवंशी को बुलवा लेता हूं आप उनसे बात कर लेना। तो नकली टीआई कहने लगा कि आप उन दोनों को मत बुलाओ। मुझे उनसे कोई काम नहीं है, आप तो मुझे जानकारी दे दो।
पूछताछ में आरोपी ने खुद को रेलवे में पदस्थ बताते हुए उज्जैन में पोस्टिंग की बात कही और राजा से 2021 में महाकाल मंदिर में मुलाकात होने का दावा किया। विपिन ने बताया कि उस समय कोरोना लॉकडाउन के कारण राजा घर से बाहर नहीं जाते थे, जिससे शक गहरा गया। जब पहचान पत्र मांगा गया तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका और बात टालने लगा।
आरोपी ने कहा कि वह राजा की मौत का दुख साझा करने आया है, लेकिन सवाल-जवाब में उलझने पर बहस करने लगा। परिजनों ने तुरंत राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना दी।
टीआई नीरज बिरथरे ने सख्ती से पूछताछ की तो बजरंग लाल ने कबूल किया कि वह रेलवे का कर्मचारी नहीं है और न ही पुलिस अधिकारी। वह सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर परिवार को ठगने आया था। जांच में यह भी सामने आया कि वह पहले भी नकली पुलिसकर्मी बनकर वारदात कर चुका है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मोयरा ग्रुप के विमल तोड़ी, पवन सिंघानिया और संदीप जैन का 1266 करोड़ के माल में टैक्स चोरी का गजब का तरीका
गौरतलब है कि इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को शादी हुई थी और 20 मई को वह पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 22 मई को सोहरा घूमने के दौरान उनका शव शिलॉन्ग में खाई में मिला था।
यह है पूरा मामला
जब थाने जानकारी भेजी तो हुआ खुलासा
मां उमा रघुवंशी ने मोबाइल पर बेटे विपिन रघुवंशी को इसकी सूचना दी। विपिन को जब घर पर किसी टीआई के पहुंचने और परिवार के बारे में पूछताछ करने की जानकारी मिली तो वे तुरंत घर पहुंचे। इसके बाद विपिन ने नकली टीआई का आई कार्ड मांगा और उसका फोटो लेकर राजेंद्रनगर थाने भेजा। तब वहां से पुलिस ने बताया कि यह कोई पुलिस अफसर नहीं है। यह नकली टीआई बनकर पहुंचा है। इस पर हम जब उसे थाने लेकर पहुंचे तब मामले का खुलासा हुआ।
पहचान पत्र मांगा तो बदलने लगा बातें
राजा की मौत का दुख बांटने का बहाना
पुलिस जांच में निकला झूठा
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मोयरा ग्रुप के विमल तोड़ी, पवन सिंघानिया और संदीप जैन का 1266 करोड़ के माल में टैक्स चोरी का गजब का तरीका
राजा रघुवंशी की मौत का मामला
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari