राजा रघुवंशी की हत्या पर बॉलीवुड बनाएगा मूवी, नाम हनीमून इन शिलांग होगा

Sanjay Gupta | Jul 29, 2025, 20:36 IST
Share
bollywood-movie-honeymoon
bollywood-movie-honeymoon

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या पर अब बॉलीवुड फिल्म बनेगी, जिसका नाम "हनीमून इन शिलांग" होगा। डायरेक्टर एसपी निंबावत और राजा के भाई विपिन ने इसकी घोषणा की।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या पर अब मुंबई बॉलीवुड मूवी बनाने जा रहा है। इसकी जानकारी देने के लिए मंगलवार को डायरेक्टर एसपी निंबावत इंदौर आए। उन्होंने और राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करते हुए यह जानकारी दी।

इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी राजा की ही पत्नी सोनम रघुवंशी है, जिसने हनीमून पर अपने तथाकथित प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर साजिश रची और तीन हत्यारों की मदद से राजा की हत्या कर शव शिलांग में खाई में फेंक दिया।

22ec88ea-0f5
22ec88ea-0f5


इंदौर के राजा रघुवंशी की जहां हुई थी हत्या वहीं भाई विपिन ने कराई पूजा, बोला–राजा की आत्मा भटक रही

मूवी का नाम हनीमून इन शिलांग

डायरेक्टर एस.पी. निंबावत ने राजा के परिजनों से मुलाकात की कई फिल्में बना चुके एस.पी. निंबावत ने बताया कि इस फिल्म का नाम हनीमून इन शिलॉन्ग रखा गया है। उन्होंने का कि पूरा बालीवुड और देश इस केस को जानता है। मूवी बनाने के लिए हमने परिवार वालों से इसके राइट्स ले लिए हैं। निंबावत इससे पहले कबड्डी और लौट आओ पापा व अन्य फिल्में बना चुके हैं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तीसरी जमानत, प्रापर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स आएगा बाहर

5 पॉइंट्स में समझे पूरी स्टोरी

👉 इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मुख्य रूप से उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने तीन हत्यारों के साथ मिलकर की थी।

👉 डायरेक्टर एस.पी. निंबावत ने इंदौर आकर बताया कि इस हत्याकांड पर एक बॉलीवुड फिल्म बनाई जाएगी, जिसका नाम "हनीमून इन शिलांग" होगा। फिल्म की शूटिंग का 80% हिस्सा इंदौर में और 20% शिलांग में किया जाएगा।

👉 फिल्म में राजा रघुवंशी के बचपन से लेकर उनकी हत्या तक की कहानी दिखाई जाएगी। यह मूवी हत्याकांड से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने का काम करेगी।

👉 राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। हनीमून के दौरान, 20 मई को सोनम ने गुवाहटी में राजा की हत्या की कोशिश की। वह सफल नहीं हो पाई। फिर वे शिलांग गए, जहां 23 मई को राजा की हत्या की गई। शव को खाई में फेंक दिया गया।

👉 सोनम ने राजा की हत्या के बाद खुद को किडनैप होने और पति की हत्या होने की झूठी कहानी बनाई। एसटीएफ ने जांच की और हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में, सोनम को भी गिरफ्तार किया गया।

राज के जन्म से हत्या तक की कहानी होगी

निंबावत ने बताया कि इस केस को लेकर जो खबरें आई उसके बाद ही इस पर आईडिया आया। इसकी 80 फीसदी शूटिंग इंदौर में और 20 फीसदी शिलांग में होगी। इसमें राजा के बचपन से हत्या तक की कहानी होगी।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि हमने एसपी निंबावत को फिल्म बनाने की अनुमति दी है। विपिन ने कहा कि मेघालय की इस केस के कारण बदनामी हुई थी, लेकिन फिल्म बनने के बाद सही संदेश जाएगा। फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग फाइनल है। हम चाहते हैं कि राजा के साथ जो हुआ है, उस पर फिल्म बने।

राजा रघुवंशी मर्डर केस में पहली जमानत, बिल्डर लोकेंद्र तोमर और गार्ड बलबीर को राहत

इंदौर में राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि ने अपने पोस्ट में कही थी असम में नरबलि देने की बात, असम पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

23 मई को हुई थी राजा की हत्या

राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी और फिर दोनों 20 मई को हनीमून पर गए थे। पहले वह गुवाहटी गए थे, यहां भी सोनम ने हत्या की कोशिश की थी लेकिन हत्यारों विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को मौका नहीं मिला। इसके बाद यह शिलांग गए। यहां पर 23 मई की दोपहर दो से 2.18 बजे के बीच में तीनों हत्यारों ने डाव से राजा के सिर पर वार कर हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया।

हत्या सोनम के सामने ही हुई और उसने ही हत्या के लिए हत्यारों से कहा। बाद में सोनम चुपचाप इंदौर लौट आई और 8 जून तक इंदौर रही। इसी दौरान 8-9 जून के दौरान सभी हत्यारे पकड़े गए, तब रात को ही सोनम यूपी में सामने आई और खुद के किडनैप होने और पति की हत्या होने की झूठी कहानी रची, लेकिन शिलांग एसटीएफ ने सभी खुलासे कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड
  • हनीमून इन शिलांग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा