इंदौर के राजा रघुवंशी की जहां हुई थी हत्या वहीं भाई विपिन ने कराई पूजा, बोला–राजा की आत्मा भटक रही
Vishwanath Singh | Jul 25, 2025, 11:10 IST
Sourabh094
गुरुवार को विपिन उस स्थान पर पहुंचे, जहां उनके भाई राजा की 2 जून को लाश मिली थी। इस स्थान पर राजा की पत्नी सोनम और उसके साथियों राज व अन्य ने मिलकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की सनसनीखेज हत्या के बाद अब उनके भाई विपिन रघुवंशी ने न्याय की लड़ाई तेज कर दी है। गुरुवार को विपिन मेघालय के सोहरा पहुंचे, जहां राजा की हत्या कर शव को खाई में फेंका गया था। वहां उन्होंने भाई की आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजन करवाया और पूरे घटनास्थल के फोटो-वीडियो रिकॉर्ड किए। विपिन ने कहा कि राजा की आत्मा भटक रही है। इसलिए यह पूजा करवानी जरूरी थी।
शुक्रवार को विपिन मेघालय हाईकोर्ट में आरोपी शिलोम जेम्स की जमानत रद्द करने के लिए याचिका दायर कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इसके लिए उन्होंने बुधवार को ही शिलॉन्ग में नए वकीलों की टीम नियुक्त की है और दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
खबर यह भी....राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तीसरी जमानत, प्रापर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स आएगा बाहर
पूजन के बाद विपिन सोहरा पुलिस से मिले और फिर उस अस्पताल पहुंचे जहां राजा का पोस्टमॉर्टम हुआ था। वहां से उन्होंने राजा का डेथ सर्टिफिकेट प्राप्त किया। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से वे इसके लिए पुलिस से लगातार संपर्क में थे, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।
विपिन ने घटनास्थल के हर कोने की तस्वीरें और वीडियो लिए हैं, ताकि कोर्ट में पेश करने के लिए मजबूत साक्ष्य जुटाए जा सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब वे इस केस को उसके अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचाना चाहते हैं और दोषियों को सजा दिलाकर ही रहेंगे।
यह खबर भी पढ़ें...राजा हत्याकांड से दहशत, पति ने की तलाक की मांग, वकील ने किया चौंकाने वाला खुलासा
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम के साथ शादी हुई थी। 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए इंदौर से मेघालय के लिए रवाना हुए थे। 22 मई को दोनों सोहरा की यात्रा पर निकले थे। उन्होंने एक एक्टिवा भी किराए पर ली थी। 24 जून को नव दंपती से परिवार का संपर्क टूट गया था। 27 मई से दोनों की सर्चिंग शुरू की गई। 29 मई को तेज बारिश के कारण सर्चिंग रोकना पड़ गई थी। इसके बाद 30 मई को दोबारा सर्चिंग शुरू की गई।
2 जून को खाई में राजा का शव मिला। 3 जून को राजा की पीएम रिपोर्ट में पता चला था कि उसकी हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से की गई थी। इसके बाद पुलिस सोनम की तलाश में जुट गई थी। 9 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर मिली थी। इसके बाद परत-दर-परत मामले में कई खुलासे हुए। इन खुलासों ने रघुवंशी परिवार सहित सभी को चौंका दिया था। इसमें मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें से तीन की जमानत हो चुकी है।
आज दायर हो सकती है याचिका
खबर यह भी....राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तीसरी जमानत, प्रापर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स आएगा बाहर
डेथ सर्टिफिकेट के लिए अस्पताल पहुंचे
फोटो और वीडियो एकत्र कर तैयार कर रहे साक्ष्य
यह खबर भी पढ़ें...राजा हत्याकांड से दहशत, पति ने की तलाक की मांग, वकील ने किया चौंकाने वाला खुलासा
ये था पूरा मामला
2 जून को खाई में राजा का शव मिला। 3 जून को राजा की पीएम रिपोर्ट में पता चला था कि उसकी हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से की गई थी। इसके बाद पुलिस सोनम की तलाश में जुट गई थी। 9 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर मिली थी। इसके बाद परत-दर-परत मामले में कई खुलासे हुए। इन खुलासों ने रघुवंशी परिवार सहित सभी को चौंका दिया था। इसमें मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें से तीन की जमानत हो चुकी है।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari