अवैध कॉलोनी काटने वालों पर FIR शुरू, अपर कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Sanjay Gupta | Nov 05, 2024, 10:58 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-05T101614.742
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-05T101614.742

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ सख्ती के आदेश दिए हैं। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने इन्हें चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी मामले में अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल ने पूरे जिले में जांच कर सौ से ज्यादा केस रजिस्टर्ड किए हैं।

INDORE. सीएम डॉ. मोहन यादव ने अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ सख्ती के आदेश दिए हैं। इसी कड़ी में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने इन्हें चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी मामले में अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल ने पूरे जिले में जांच कर सौ से ज्यादा केस रजिस्टर्ड किए हैं, जिसमें सभी पक्षों को सुनते हुए आदेश होना शुरू हो चुके हैं। चार केस में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इस तरह जारी हुए आदेश

प्रारंभिक तौर पर दर्ज किए गए अवैध कॉलोनी काटने के करीब सौ केस में सभी को नोटिस देकर सुनवाई की जा रही है। दो महीने की सुनवाई के बाद अब चार केस में पाया गया कि जानबूझकर आर्थिक लाभ कमाने के लिए बिना किसी सक्षम मंजूरी के यह कॉलोनियां काट कर प्लॉट बेचे जा रहे थे। इस आधार पर चार केस में संबंधित अधिकारी को इन पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश अपर कलेक्टर बैनल की कोर्ट से हो चुके हैं।

MP के इन शहरों में बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम, घर खरीदना नहीं होगा आसान

इन मामले में होगी एफआईआर

1. बनेसिंह पिता केसरसिंह खुडैल बुजुर्ग की सर्वे नंबर 400/2/6 की 0.292 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कॉलोनी कटना साबित हुआ। इस पर बनेसिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश हुए।

2. दौलीबाई पति लक्ष्मीनारायण ग्राम सनावदिया सर्वे नंबर 662/1 की 0.805 हेक्टेयर पर भी अवैध कॉलोनी मिली। इसमें दौलीबाई और गौरीशंकर के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश हुए।

3. अंसार पिता अमीर पटेल सनावदिया ग्राम और मुकेश चौहान नई बस्ती पालदा द्वारा सनावदिया की 682/2 सर्वे नंबर की 1 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कॉलोनी काटना पाया गया। इनके खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश हुए।

4. अतुल अग्रवाल पिता महेंद्र अग्रवाल ग्राम सनावदिया के सर्वे नंबर 311/2/5 के सर्वे नंबर 0.405 हेक्टेयर पर भी अवैध कॉलोनी काटी गई। इसमें अतुल अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश हुए।

जमीन के रिकार्ड में भी लिखा जा रहा है

इसके साथ ही जिला प्रशासन इन सभी जमीन के राजस्व रिकार्ड में भी कॉलम नंबर 12 में अवैध कॉलोनी होना दर्ज करा रहे हैं। इससे जब भी इन जमीन को लेकर कॉलोनी काटने की फाइल आएगी तो प्रशासन की इसकी जानकारी रहेगी और साथ ही अवैध कॉलोनी होने से अब यहां खरीदी-बिक्री में भी जमीन को लेकर समस्या आएगी।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • अवैध कॉलोनी का मामला
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • अवैध कॉलोनी
  • अवैध कॉलोनी पर कलेक्टर सख्त
  • कलेक्टर अशीष सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज