जल निगम में 184 करोड़ की बैंक गारंटी में घिरी तीर्थ गोपीकॉन की उज्जैन निगम में दी बैंक गारंटी CBI ने की जब्त

Sanjay Gupta | Aug 26, 2025, 11:37 IST
Share
indore-firm-bank-guarantee-scandal-cbi-investigation
indore-firm-bank-guarantee-scandal-cbi-investigation

मध्य प्रदेश जल निगम में 184 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी देने के आरोप में इंदौर की तीर्थ गोपीकॉन कंपनी सीबीआई जांच के घेरे में है। अब कंपनी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि...

मध्य प्रदेश जल निगम में फर्जी 184 करोड़ की बैंक गारंटी देने में उलझी इंदौर की तीर्थ गोपीकॉन कंपनी मामले में सीबीआई जांच हो रही है। अब एक और बैंक गारंटी को लेकर कंपनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीबीआई द्वारा की गई छापामारी में एक और बैंक गारंटी व दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

उज्जैन नगर निगम का ठेका भी उलझा

सीबीआई ने कंपनी के यहां की गई सर्च में एक बैंक गारंटी जो 87.88 लाख रुपए की है, उसे जब्त किया है। यह गारंटी कैनरा बैंक द्वारा जारी की गई है। यह गारंटी कंपनी ने उज्जैन निगमायुक्त के नाम से बनाई है, जो उन्हें अमृत 2.0 में वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट के एवज में देना है। सीबीआई ने इस गारंटी को जब्त किया है। इसके चलते उज्जैन निगम ने कंपनी गोपीकॉन को नोटिस दे दिया है कि क्यों ना आपका ठेका निरस्त कर दिया जाए।

सीबीआई ने माना है संदिग्ध

इस बैंक गारंटी को वापस दिलाने के लिए कंपनी जिला कोर्ट भी गई थी। कंपनी की ओर से एमडी महेश कुंभानी, 105 अमर मेट्रो पगनिस पागा, इंदौर याचिका दायर की थी। इसमें सुनवाई के दौरान सीबीआई ने बैंक गारंटी को संदिग्ध माना है और अभी मामले की जांच जारी होने की बात कही है। ऐसे में अब कंपनी बैंक गारंटी मामले में खुद ही घिर रही है।

खबर यह भी...HC से तीर्थ गोपीकॉन को नहीं मिली कोई राहत, CBI से कहा- तेज करें जांच

184 करोड़ की बैंक गारंटी में यह हो चुका

कंपनी को 950 करोड़ से ज्यादा का जल निगम का टेंडर मिला था। इसके लिए उसने पीएनबी कोलकाता की नॉर्थ 24 परगना ब्रांच की बैंक गारंटी 184 करोड़ की दी। यह बैंक गारंटी 20 मार्च 2023 की थी। 25 अप्रैल 2025 को कंपनी को जल निगम से नोटिस मिला कि यह बैंक गारंटी फर्जी है। कंपनी को तत्काल नई बैंक गारंटी देने के आदेश दिए गए। इस पर कंपनी हाईकोर्ट में गई और वहां कहा कि उनसे बैंक अधिकारी मिले और यह गारंटी दी गई। हमें भी अब पता चला कि यह फर्जी है जब जल निगम से नोटिस आया, तो इस मामले में धोखाधड़ी तो हमारे साथ हुई है, इसकी शिकायत हमने रावजी बाजार थाना इंदौर में की है। इस पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए। सीबीआई ने नौ मई को इस मामले में अज्ञात के खिलाफ 420, 467, 468 और 120 बी धारा में केस दर्ज कर जांच की और कोलकाता से दो को गिरफ्तार भी किया। पूरे मामले में जांच जारी है। इस मामले में अभी तक सीबीआई ने कंपनी को क्लीन चिट नहीं दी है।

कंपनी मूल रूप से गुजरात की, यह है एमडी, डायरेक्टर

कंपनी मूल रूप से अहमदाबाद (गुजरात) की है। मप्र में इसका ऑफिस इंदौर में 204, अमर मेट्रो पगनिस पागा इंदौर में है। कंपनी के एमडी महेश भाई कुंभानी हैं, इसमें प्रमोटर व डायरेक्टर चंद्रिकाबेन कुंभानी और नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पल्लव कुंभानी हैं। कंपनी मूल रूप से सरकार के सिविल इंजीनियरिंग वर्क्स के टेंडर लेती है। कंपनी ने इंदौर, उज्जैन, छतरपुर जैसे शहरों में कई प्रोजेक्ट किए हैं। इंदौर में नगर निगम और स्मार्ट सिटी के तहत सराफा प्रोजेक्ट, नाला टैपिंग, एसटीपी प्रोजेक्ट, सरवटे प्रोजेक्ट जैसे कई प्रोजेक्ट किए हैं, उज्जैन में अमृत 2.0 प्रोजेक्ट भी है।

खबर यह भी...इंदौर में सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील वाली तीर्थ गोपीकॉन के 184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी में CBI ने दर्ज किया केस

इंदौर में सबसे महंगा 454 करोड़ का सौदा भी अटका

कंपनी ने इंदौर में कुक्कुट पालन केंद्र की एमओजी लाइन की 7 लाख वर्ग फीट जमीन का सौदा 454 करोड़ में स्मार्ट सिटी इंदौर से अप्रैल माह में किया था। यह सबसे महंगे प्रॉपर्टी सौदों में से एक है। इसकी किश्त कंपनी को भरनी थी लेकिन अभी तक यह राशि नहीं भरी गई है और कंपनी को कुछ समय दिया गया है। लेकिन कंपनी के उलझने से स्मार्ट सिटी के साथ हुआ यह सौदा भी उलझन में फंस गया है। अभी तक स्मार्ट सिटी को कोई राशि नहीं मिली है। इस राशि से मास्टर प्लान की सड़कें भी बनाई जानी हैं। इससे पूरे काम में देरी हो चुकी है। Indore Latest News | Mp latest news

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • सीबीआई
  • Mp latest news
  • Indore Latest News
  • उज्जैन नगर निगम
  • मध्य प्रदेश जल निगम
  • तीर्थ गोपीकॉन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग