इंदौर में HEAD CONSTABLE पर स्कूटर चढ़ाया, कई फीट तक घसीटा, हालत गंभीर, तीन युवक गिरफ्तार
Vishwanath Singh | Sept 09, 2025, 10:35 IST
Sourabh889 (2)
शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के आदेश पर सख्त चेकिंग अभियान चल रहा है। सोमवार रात करीब 10 बजे फूटी कोठी चौराहे पर द्वारकापुरी थाने की टीम चेकिंग कर रही थी।
इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर सोमवार-मंगलवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तीन युवकों ने तेज रफ्तार स्कूटर से द्वारकापुरी थाने के हेड कांस्टेबल दीनदयाल उर्फ डीडी शर्मा को टक्कर मार दी। इस दौरान वे पुलिसकर्मी को कई फीट तक घसीटते हुए ले गए। हादसे में हेड कांस्टेबल के सिर में गंभीर चोट आई है और एक पैर फ्रैक्चर हो गया। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।
शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के आदेश पर सख्त चेकिंग अभियान चल रहा है। सोमवार रात करीब 10 बजे फूटी कोठी चौराहे पर द्वारकापुरी थाने की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान डीसीपी आनंद कल्याडगी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी भी मौके पर मौजूद थे।रात करीब 1 बजे तीन युवक स्कूटर पर वहां पहुंचे। सिपाही नितेश बघेल ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने अपशब्द कहे और स्कूटर भगाने लगे। हेड कांस्टेबल डीडी शर्मा ने स्कूटर को रोकने की कोशिश की, तभी युवकों ने टक्कर मार दी और उन्हें घसीटते हुए ले गए।
हादसे के बाद पुलिसकर्मी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान स्कूटर असंतुलित होकर गिर गया और तीनों युवक भी नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान सात्विक (पुत्र नीतेश अग्रवाल, निवासी आराधना नगर), कार्तिक (पुत्र धर्मेन्द्र कुशवाह, निवासी हुजूरगंज) और सजल (पुत्र मुकेश शाह, निवासी शिक्षक नगर) के रूप में हुई है।
घायल हेड कांस्टेबल को तुरंत पुलिस वाहन से यूनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती किया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार सुबह तक वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे।
यह खबर भी पढ़ें...vande bharat : देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन राजस्थान से होकर गुजरेगी, जानें पूरा रूट
पुलिस ने स्कूटर जब्त कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
चेकिंग के दौरान हुई घटना
मौके पर ही पकड़े गए आरोपी
पुलिसकर्मी ICU में भर्ती
यह खबर भी पढ़ें...vande bharat : देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन राजस्थान से होकर गुजरेगी, जानें पूरा रूट
गंभीर धाराओं में केस दर्ज
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari