इंदौर का गैंगस्टर हेमंत यादव कोर्ट में होगा सरेंडर, शराब कारोबारी की कनपटी पर लगाई थी पिस्टल
Sanjay Gupta | Apr 15, 2025, 17:08 IST
बाएं- हेमंत यादव, दाएं- राजकुमार तिवारी Photograph: (the sootr)
इंदौर का नामी गैंगस्टर हेमंत यादव मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर करेगा। वह हाल ही में शराब कारोबारी राजकुमार तिवारी का अपहरण और कनपटी पर पिस्टल लगाकर धमकाने के आरोप में फंसा था। जानकारी के अनुसार, वह शाम को कोर्ट में पेश होगा और फिर जेल भेजा जाएगा।
INDORE. इंदौर का गैंगस्टर और नामी गुंडा हेमंत यादव कोर्ट में सरेंडर हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह पहले मंगलवार शाम को कोर्ट में पेश होने वाला था लेकिन केस की जुड़ी फाइल कोर्ट में नहीं होने से अब बुधवार सुबह कोर्ट में सरेंडर होगा। वहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा। हाल ही में यादव पर शराब कारोबारी राजकुमार तिवारी को कार में बैठाकर अपहरण करने और कनपटी पर पिस्टल लगाकर धमकाने के मामले में केस दर्ज हुआ था।
परदेशीपुरा के कुख्यात गैंगस्टर यादव पर साल 2000 में अवैध हथियार मामले में पांच साल की सजा हुई थी। इसके बाद वह बीमारी के सर्टिफिकेट पर कोर्ट से जमानत मिलती रही। एक बार फिर उसने अस्थाई जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन किया। इस पर शराब ठेकेदार राजकुमार तिवारी ने अधिवक्ता के जरिए आपत्ति ली और कोर्ट को बताया कि हेमंत यादव बार-बार जमानत लेकर अपराध कर रहा है। कोर्ट ने इसके बाद याचिका निरस्त कर दी और जिला कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए।
यह भी पढ़ें... विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष पर केस दर्ज पर अब शिकायत करने वाले पुजारी ने कदम किए पीछे...
गुंडे हेमंत यादव के खिलाफ शराब कारोबारी राजकुमार तिवारी ने जूनी इंदौर था में केस दर्ज कराया था। इसमें बताया कि यादव हथियारबंद साथियों के साथ कार में बैठाकर मुझे ले गया। वह अपने ड्राइवर रितेश ठाकुर के साथ राजवाड़ा पर बैंक की गारंटी बनवाने गया था, तभी बैंक से बाहर आने पर एक युवक ने कहा कि काले रंग की कार में आपके परिचित बुला रहे हैं, मैं वहां गया तो धक्का देकर कार में बैठा लिया। कार में हेमंत यादव था। वह धमका रहा था कि यदि शराब का कारोबार करना है तो मुझे पार्टनर बनाना होगा। मैंने इस पर इंकार किया तो हथियारों के दम पर धमकाया। कनपटी पर पिस्टल रख दी और मारा। गुंडा यादव यहीं नहीं रूका वह फिर एक वकील के पास भी ले गया और पार्टनर बनाने के लिए दस्तावेज तैयार कराने लगा। बाद में हाईकोर्ट के सामने उतार कर चला गया।
यह भी पढ़ें... भोपाल कलेक्टर और मेनका गांधी के भाई को हाईकोर्ट का नोटिस, मांगा जवाब, जानें पूरा विवाद
उधर यह भी बात सामने आई है कि तिवारी और यादव का शराब दुकान को लेकर समझौता हुआ था और इसमें यादव ने करीब 25 लाख तिवारी को दिए थे। ठेका मिलने के बाद औपचारिका पार्टनरशिप की बात थी और ठेका दिलाने में भी यादव ने तिवारी की मदद की थी। लेकिन ठेका मिलने के बाद तिवारी बदल गया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और इसी के चलते यादव ने उसे कार में बैठाकर पहले समझाइश दी और नहीं माना तो पीटा और कनपटी पर पिस्टल अड़ा दी थी।
यह भी पढ़ें... मध्य प्रदेश सरकार लाएगी 'अन्नदाता मिशन', किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम
बिल्डर अनिल डोसी की कनपटी पर भी हेमंत यादव् द्वारा पिस्टल अड़ाने की शिकायत हुई थी। इसमें भी मामला यही आया था कि जमीन को लेकर डोसी और यादव के बीच पहले समझौता हुआ, लेकिन बाद में मामला डोसी ने अपने पाले में कर लिया और यादव कतो बाहर कर दिया गया, इसके बाद यादव ने डोसी के दफ्तर में जाकर कनपटी पर पिस्टल अड़ाई थी।
यह भी पढ़ें... अफसराें में सबसे अमीर हैं आईएएस अमित कटारिया, उनके पास 46 करोड़ की प्रॉपर्टी
हेमंत यादव ने तानी रिवाल्वर | गुंडे हेमंत यादव पर केस | इंदौर न्यूज | एमपी न्यूज हिंदी | MP News
इसलिए हो रहा यादव सरेंडर, पैरोल हुई रद्द
यह भी पढ़ें... विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष पर केस दर्ज पर अब शिकायत करने वाले पुजारी ने कदम किए पीछे...
शराब ठेकेदार के साथ यह हुआ था
यह भी पढ़ें... भोपाल कलेक्टर और मेनका गांधी के भाई को हाईकोर्ट का नोटिस, मांगा जवाब, जानें पूरा विवाद
तिवारी पर भी आरोप यादव के साथ की धोखाधड़ी
यह भी पढ़ें... मध्य प्रदेश सरकार लाएगी 'अन्नदाता मिशन', किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम
ऐसा ही बिल्डर अनिल डोसी कांड हुआ था
यह भी पढ़ें... अफसराें में सबसे अमीर हैं आईएएस अमित कटारिया, उनके पास 46 करोड़ की प्रॉपर्टी
हेमंत यादव ने तानी रिवाल्वर | गुंडे हेमंत यादव पर केस | इंदौर न्यूज | एमपी न्यूज हिंदी | MP News
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA