8fcdc4d3-1ed
इंदौर सोना तस्करी मामला: DRI ने सराफा कारोबारी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
Sanjay Gupta | Updated:
इंदौर सोना तस्करी मामला
इंदौर में तीन किलोग्राम सोना तस्करी के तार सराफा कारोबारियों से जुड़ गए हैं। डीआरआई ने इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। यह वही मामला है जिसमें डीआरआई की टीम पर हमला हुआ था।
दरअसल डीआरआई की टीम ने 14 अगस्त को महाराष्ट्र से आ रही एक कार को रोका था। इस पर कार्रवाई के दौरान टीम पर कुछ तस्करों ने हमला किया था। आखिरकार टीम की सख्ती के बाद तीन तस्कर दबोच लिए गए। उनके पास से 4.72 करोड़ रुपए मूल्य का तीन किलोग्राम सोना मिला था। इस मामले की जांच में सराफा कारोबारी दीपक खंडेलवाल और उनके बेटे नकुल का नाम आया था। 15 दिन की जांच के बाद इन कारोबारियों को धर दबोचा गया है।
बता दें कि डीआरआई की टीम ने गहन जांच के बाद विदेशी सोने की इस तस्करी के तार सराफा कारोबारियों से जोड़े थे। इसके बाद दीपक खंडेलवाल और नकुल खंडेलवाल की भूमिका सामने आई थी लेकिन दोनों फरार हो गए थे। इसके बाद उनकी लोकेशन कोटा में मिली जहां से अधिकारियों ने दोनों पिता-पुत्र को पकड़ लिया है। गिरफ्तारी के दौरान दोनों ने अपने मोबाइल फेंक दिए। इन मोबाइल फोनों में तस्करों (सोने की तस्करी) के नेटवर्क की जानकारी होने की आशंका है।
बता दें कि यह सोना अकोला से इंदौर लाया जा रहा था जहां सराफा कारोबारी इसे खपा देते। यह सोना विदेशी है लेकिन इस पर सील और मार्क लोकल ब्रांड के लगे हैं। तस्कर लगातार 99.99 फीसदी शुद्ध सोना विदेशों से लेकर आ रहे हैं। इसे इंदौर जैसे बड़े बाजार में खपाया जाता है। इसमें मिलावट करके इसकी शुद्धता कम की जाती है। इस तरह वे दोहरा फायदा उठाते हैं। सोने पर मई में सरकार ने आयात ड्यूटी बढ़ा दी है और इस पर 15 फीसदी ड्यूटी लगा दी है। आयात ड्यूटी और सेस के साथ ही सरकार तीन फीसदी जीएसटी भी लेती है। इसके चलते सोने पर 18 फीसदी टैक्स बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए ही तस्करी बढ़ गई है। आबूधाबी से 1 किलो सोने की तस्करी: सराफा व्यापारी और एयर इंडिया कर्मचारी हिरासत में
MP में सोने की तस्करी: कार की सीट से मिला 9 लाख कैश, डेढ़ किलो सोने के गहने
अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा : छत्तीसगढ़ में 7 साल की जेल और 1 लाख जुर्माना
जिस अफसर पर अवैध खनन मामले में कार्रवाई की सिफारिश, उसे मिला सम्मान
कोटा से पकड़े गए पिता-पुत्र
विदेशी सोना था, ब्रांड लगाया था लोकल
अतिरिक्त ड्यूटी ने बढ़ाई तस्करी
ये खबरें भी पढ़िए...
MP में सोने की तस्करी: कार की सीट से मिला 9 लाख कैश, डेढ़ किलो सोने के गहने
अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा : छत्तीसगढ़ में 7 साल की जेल और 1 लाख जुर्माना
जिस अफसर पर अवैध खनन मामले में कार्रवाई की सिफारिश, उसे मिला सम्मान
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
By Ashish Bhardwaj
स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई
By VINAY VERMA
मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत
By Jageshwar Prasad
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट
By Sanjay Gupta
आम आदमी के मकान पर हथौड़ा, पांच सितारा होटल पर मेहरबानी? नाहरगढ़ में ट्राइडेंट के निर्माण पर सवाल
By Mukesh Sharma
मेंटोर इंडिया केस: जिंदा गवाह को जांच में मृत बताया, 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर सवाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MPPSC ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर: जनवरी में पहली PSC, मई में स्पेशल PSC, 25 परीक्षाओं का शेड्यूल आया
By Sanjay Gupta