मासूम अनिका का इलाज नहीं कर रहा एम्स, न दे रहा जवाब, इंदौर हाईकोर्ट हुआ सख्त

Sanjay Gupta | Jul 17, 2026, 13:44 IST
Share
इंदौर की अनिका शर्मा
इंदौर की अनिका शर्मा

इंदौर की 3 साल की अनिका शर्मा स्पाइनल मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित है। परिजनों ने ₹7.5 करोड़ जुटा लिए हैं, लेकिन AIIMS के इनवॉइस न देने से इलाज रुका हुआ है।

इंदौर की तीन साल की अनिका शर्मा स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी/डिस्ट्रॉफी (SMA) टाइप-2 से पीड़ित है। इसके इलाज के लिए करीब साढ़े नौ करोड़ की कीमत का इंजेक्शन लगना है जो अमेरिका से आएगा। लेकिन इलाज में देरी हो रही है। इसमें लगाई गई याचिका पर भी एम्स दिल्लीजवाब नहीं दे रहा है।

हाईकोर्ट ने कहा कि 23 तक दें जवाब

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में गुरुवार, 16 जुलाई को सुनवाई के दौरान एम्स, नई दिल्ली की ओर से एक बार फिर जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता चंचल गुप्ता और लखन शर्मा ने समय दिए जाने का विरोध किया।

अधिवक्ता ने कहा कि अब केवल एक से डेढ़ करोड़ रुपए की राशि की ही जरूरत है। इसके बाद भी एम्स ने इलाज शुरू नहीं किया है।

वहीं जस्टिस संदीप एन. भट्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि एम्स हर हाल में 23 जुलाई तक अपना जवाब प्रस्तुत करे। अगली सुनवाई 27 जुलाई 2026 को निर्धारित की है।

बिना इनवॉइस फंड भी नहीं आ रहा

याचिका में बताया गया है कि इलाज के लिए लगभग 9.5 करोड़ रुपए की आवश्यकता है। परिजन केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत 50 लाख रुपए सहित करीब 7.5 करोड़ रुपए जुटा चुके हैं। साथ ही स्वयं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से क्राउडफंडिंग के माध्यम से भी पैसा जोड़ चुके हैं।

वहीं अब तक उपचार अब तक शुरू नहीं हो सका है। एम्स का कहना है कि केंद्र द्वारा 50 लाख रुपए की मंजूरी की स्थिति साफ होने के बाद ही वह इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाली कंपनी से इनवॉइस मंगाएगा।

वहीं जिन सामाजिक संगठनों ने क्राउडफंडिंग के माध्यम से राशि एकत्र की है, वे भी इनवॉइस के अभाव में अपनी राशि जारी नहीं कर पा रहे हैं। इस देरी से बच्ची की जान पर संकट बना हुआ है। इंदौर की अनिका शर्मा

71ef1c29-1e2
71ef1c29-1e2

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर की अनिका शर्मा को 9 करोड़ के इंजेक्शन के लिए दान की घोषणा, फिर पलटे नेता, अब फोन भी नहीं उठाते

अनिका को बचाने के लिए दो करोड़ और चाहिए, HC में एम्स और शासन ने जवाब ही नहीं दिया

70 दिन डायलिसिस के बाद बोलीं प्रसूताएं, किडनी ट्रांसप्लांट करो नहीं तो इलाज बंद

चॉकलेट-चिप्स बच्चों के लिए खतरा, एमपी में 35 लाख से ज्यादा बच्चे एनीमिया पीड़ित

Tags:
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • केंद्र सरकार
  • हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ
  • एम्स दिल्ली
  • स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी
  • इंदौर की अनिका शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती