इंदौर में बिना हेलमेट पेट्रोल को लेकर बड़ा विवाद, पंप जलाने की कोशिश, चाकू अड़ाया

Sanjay Gupta | Aug 02, 2025, 11:19 IST
Share
Indore-Helmet-No-Petrol-Controversy-Fuel-Pump
Indore-Helmet-No-Petrol-Controversy-Fuel-Pump

इंदौर में "नो हेलमेट नो पेट्रोल" अभियान के तहत पंप संचालकों ने एक अगस्त से बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद विवाद बढ़ने लगे... क्या हुआ चलिए आपको बताते हैं।

इंदौर में एक अगस्त से नो हेलमेट नो पेट्रोल को लेकर जारी हुए प्रतिबंधात्मक आदेश के बाद पंप संचालकों ने सख्ती शुरू कर दी है। बिना हेलमेट पेट्रोल दिए जाने पर रोक लगा दी है और इसके बोर्ड भी लगा दिए हैं। जिन्होंने ऐसा नहीं किया ऐसे दो पंप सील भी हुए (हालांकि विधायक गोलू शुक्ला के परिवार के पेट्रोल पंप को छोड़ दिया गया था)। लेकिन इसके साथ ही विवाद भी हुए। सबसे बड़ी घटना छोटा बांगड़दा के पेट्रोल पंप हुई, जहां पंप ही जलाने की कोशिश की गई।

यह हुआ विवाद

यह विवाद एरोड्रम थाने के तहत छोटा बांगड़दा के शुक्ला ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर हुआ। यह पंप सुबोध शुक्ला, मनोज शुक्ला, आशुतोष शुक्ला परिवार का है। यहां पर मोटरसाइकिल एमपी 14, एनजे 8045 पर दो व्यक्ति आए, इन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। पेट्रोल मांगने पर स्टाफ ने बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना किया। इस पर दोनों उतर गए और हाथापाई की, गालियां दीं, एक ने चाकू निकाला और अड़ाकर कहा अब बिना हेलमेट लगाए लेंगे और देखते हैं कौन रोकता है और पैसे भी नहीं देंगे। इसके बाद जब अन्य स्टाफ वहां आने लगा तो इनमें से एक ने माचिस की तीली जलाकर पेट्रोल की टंकी के पास फेंक दी और पंप को ही जलाने की कोशिश की। इसके बाद वह वहां से भाग गए।
खबर यह भी...इंदौर में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रतिबंधात्मक धारा में कलेक्टर के आदेश

शॉर्ट में समझें पूरी खबर

  1. "नो हेलमेट नो पेट्रोल" लागू: इंदौर में बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा।
  2. विवाद: छोटा बांगड़दा में दो बाइक सवारों ने पंप कर्मियों से हाथापाई की।
  3. चाकू और आग: एक ने चाकू दिखाया और पंप जलाने की कोशिश की।
  4. पुलिस केस: शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू।
  5. सख्ती का असर: हेलमेट पहनने की सख्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य।
खबर यह भी...इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के परिवार ने अब यहां भी दिखा दिया रौब, बिना हेलमेट वालों को पंप से दिया पेट्रोल

एरोड्रम थाने में केस दर्ज

इस मामले में पेट्रोल पंप पीड़ित वीरेंद्र धौलपुरिया पिता अनूप सिंह निवासी इंदौर की शिकायत पर एरोड्रम थाने ने मोटरसाइकिल चालक व अन्य सवाल व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस धारा 296, 115 (2), 119(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

62653fb8-bcc
62653fb8-bcc


इधर असर शुरू, दिखने लगे हेलमेट पहने

उधर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश के बाद हुई सख्ती का असर दूसरे दिन शनिवार को दिखने लगा है और पंप पर आने वाले हेलमेट पहने नजर आए। इंदौर पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के राजेंद्र बसु ने कहा कि सभी इस आदेश का पालन कर रहे हैं, और हर पंप से इसकी रिपोर्ट आ रही है। हमारे पंप पर ही सुबह से जो भी आ रहे हैं वह हेलमेट पहने हुए दिख रहे हैं। वहीं अब सोमवार से सभी सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों के लिए दो पहिया वाहन से आने पर हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

बिना हेलमेट पर जुर्माना वृ्द्धि | हेलमेट चैकिंग पर विवाद | हेलमेट बिना पेट्रोल पर लगी रोक | Indore News | Mp latest news‍

Tags:
  • Indore News
  • बिना हेलमेट पर जुर्माना वृ्द्धि
  • हेलमेट चैकिंग पर विवाद
  • Mp latest news
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • हेलमेट अनिवार्य
  • हेलमेट बिना पेट्रोल पर लगी रोक
नियद नेल्ला नार योजना 2.0: बस्तर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से मिल रही आत्मनिर्भरता की नई राह

By The Sootr

नियद नेल्ला नार योजना 2.0: बस्तर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से मिल रही आत्मनिर्भरता की नई राह
पन्ना में सरकारी जमीन पर 74 प्लॉट काटने का आरोप, पूर्व कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने पलटा था कलेक्टर का आदेश, मामला हाईकोर्ट में

By Neel Tiwari

पन्ना में सरकारी जमीन पर 74 प्लॉट काटने का आरोप, पूर्व कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने पलटा था कलेक्टर का आदेश, मामला हाईकोर्ट में
जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में चुनाव कल, 413 बूथों पर होगा मतदान, नामांकन की प्रक्रिया आज हुई पूरी

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में चुनाव कल, 413 बूथों पर होगा मतदान, नामांकन की प्रक्रिया आज हुई पूरी
सब इंस्पेक्टर भर्ती 2016 पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- 50 फीसदी आरक्षण सीमा का सख्ती से पालन करे सरकार

By Mukesh Sharma

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2016 पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- 50 फीसदी आरक्षण सीमा का सख्ती से पालन करे सरकार
मध्यप्रदेश में किसानों की हेल्पलाइन खुद हेल्पलेस! एक पर जवाब नहीं, दूसरा नंबर बंद

By Atul Dwivedi

मध्यप्रदेश में किसानों की हेल्पलाइन खुद हेल्पलेस! एक पर जवाब नहीं, दूसरा नंबर बंद
छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाने की तैयारी, केदार कश्यप और दीपक बैज समेत कई बड़े नाम शामिल

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाने की तैयारी, केदार कश्यप और दीपक बैज समेत कई बड़े नाम शामिल
जयपुर नगर निगम में एक पद पर दो अधिकारी, हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के 14 दिन बाद भी नहीं सुलझा विवाद

By Raghvendra Singh Rathore

जयपुर नगर निगम में एक पद पर दो अधिकारी, हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के 14 दिन बाद भी नहीं सुलझा विवाद