इंदौर हाईकोर्ट ने डीसीपी को बुलाया, जिम्मेदारों से पूछा- कैसे पंडाल बनाकर ब्लाक की गांधीनगर मेन रोड

Sanjay Gupta | Oct 14, 2026, 17:09 IST
Share
इंदौर में ट्रैफिक की बदहाली पर हाईकोर्ट ने डीसीपी से जवाब मांगा है।
इंदौर में ट्रैफिक की बदहाली पर हाईकोर्ट ने डीसीपी से जवाब मांगा है।

इंदौर हाईकोर्ट (Indore High Court) में गांधीनगर मेन रोड ब्लाक करने में सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट में वहीं के रहवासी याचिकाकर्ता आशीष जैन की याचिका पर अब डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत को जवाब के लिए बुलाय है। इस मामले में दो दिन से लगातार सुनवाई हो रही थी। अब हाईकोर्ट ने यह केस लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी लिस्ट किया है।

क्या है पूरा विवाद ?

इंदौर में ट्रैफिक की समस्या (Indore Traffic Jam) लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। सड़कों पर जाम लगने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। इसी तरह का एक मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। गांधी नगर में सड़क पर पंडाल लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ है। आरोप है कि नेताओं ने बिना अनुमति पंडाल लगाकर रास्ता रोक दिया है। इससे इलाके के हजारों लोगों को रोज परेशानी हो रही है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता चर्चित शास्त्री ने अपनी बात रखी और मौके की फोटो भी पेश की। अधिवक्ता ने पंडाल लगाने की अनुमति को लेकर भी सवाल उठाए।

इसके बाद हाईकोर्ट के जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस जय कुमार पिल्लई की बेंच ने शासन से जवाब मांगा। बेंच ने पूछा कि क्या पंडाल लगाने की अनुमति ली गई थी। क्या किसी सक्षम प्राधिकारी ने इसे लगाने की मंजूरी दी थी? अदालत ने इस मामले में शासन से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

इंदौर के गांधी नगर में सड़क पर लगे पंडाल की तस्वीर अदालत में पेश की गई।
इंदौर के गांधी नगर में सड़क पर लगे पंडाल की तस्वीर अदालत में पेश की गई।

किसी से मंजूरी नहीं ली गई

इस पर शासन पक्ष की ओर से अगली सुनवाई में बताया गया कि इसमें किसी से कोई मंजूरी नहीं ली गई है। इस पर बेंच ने पूछ लिया कि फिर यह पंडाल कैसे लग गया और मेन रोड कैसे ब्लाक हो गई।

इस पर हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को तय की है। साथ ही डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत (DCP Narendra Singh Rawat) को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।

याचिकाकर्ता की अनापत्ति काम की नहीं

सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ता रहवासी ने पंडाल लगाने पर अपनी सहमति दे दी है। इस पर याचिकाकर्ता के वकील चर्चित शास्त्री ने आपत्ति जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सहमति देने से बिना मंजूरी लगाया गया पंडाल वैध हो जाता है?

उन्होंने कहा कि 50 बाय 8 फीट के इस पंडाल से हजारों परिवार रोज परेशान हो रहे हैं। इसके बावजूद राजनीतिक दबाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

पहले ही ट्रैफिक को लेकर हाईकोर्ट लगा चुकी फटकार

इसके पहले ही ट्रैफिक पर लगी विविध जनहित याचिकाओं को लेकर हाईकोर्ट लगातार शासन, प्रशासन, पुलिस को फटकार लगा रहा है। मंगलवार को भी कहा कि, अधिकारियों को छोड़कर बाकी सभी को बदहाल ट्रैफिक दिख रहा है। शहर में लगे 92 ट्रैफिक सिग्नल में से केवल 28 ही इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़े हैं।

वहीं 881 स्वीकृत ट्रैफिक बल के विरूद्ध केवल 660 पुलिसकर्मी हैं और 221 पद रिक्त हैं। निगम के एप पर भी केवल शिकायत दर्ज होती है लेकिन सुनवाई नहीं होती है। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया, अधिवक्ता मनीष यादव, अधिवक्ता करण बैरागी व अन्य द्वारा इसमें लगातार पक्ष रखे जा रहे हैं।

FAQs:

  1. इस विवाद का मुख्य कारण क्या है?
    यह विवाद आशीष जैन द्वारा दायर की गई याचिका के कारण है, जिसमें कहा गया है कि नेताओं ने बिना अनुमति के पंडाल लगाकर मेन रोड को ब्लाक कर दिया है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं।
  2. पंडाल लगाने के लिए क्या कोई अनुमति ली गई थी?
    नहीं, शासन की ओर से बताया गया कि पंडाल लगाने के लिए किसी सक्षम प्राधिकारी से कोई मंजूरी नहीं ली गई है।
  3. कोर्ट की अगली सुनवाई कब होगी?
    हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को तय की है, जिसमें डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत
  • इंदौर रोड ब्लाक
  • Indore High Court
  • इंदौर ट्रैफिक समस्या
  • Gandhi Nagar Pandal Dispute
  • DCP Narendra Singh Rawat
  • Indore Traffic Jam
  • गांधीनगर मेन रोड ब्लाक
  • ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- जजों को IPC की धारा 304 का अंतर तक नहीं पता

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- जजों को IPC की धारा 304 का अंतर तक नहीं पता
इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल कहां हैं? संभागायुक्त ने जारी किया नोटिस

By Sanjay Gupta

इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल कहां हैं? संभागायुक्त ने जारी किया नोटिस
जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है Squawk 7500 कोड और कैसे भेजा जाता है अलर्ट?

By Saurabh Mishra

जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है Squawk 7500 कोड और कैसे भेजा जाता है अलर्ट?
छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर एस जयवर्धन को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर एस जयवर्धन को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव
स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला

By Sanjay Gupta

स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला
महीने में दूसरी बार साय कैबिनेट, धान खरीदी की तारीख और समर्थन मूल्य पर हो सकता है बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को DA की उम्मीद

By VINAY VERMA

महीने में दूसरी बार साय कैबिनेट, धान खरीदी की तारीख और समर्थन मूल्य पर हो सकता है बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को DA की उम्मीद
सनातन हिंदू एकता रथयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री ने उठाए कई मुद्दे, गरबा और बुर्के पर बयान

By Anshika Singh Chauhan

सनातन हिंदू एकता रथयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री ने उठाए कई मुद्दे, गरबा और बुर्के पर बयान