भूमाफिया चंपू उठाएगा 22 प्लाट धारकों की रजिस्ट्री का खर्चा, हाईकोर्ट इंदौर का आदेश

Sanjay Gupta | Jul 22, 2024, 14:38 IST
Share
Indore High Court Land
Indore High Court Land

हाईकोर्ट ने आदेश दिए हैं कि चार सप्ताह के भीतर कंपनी के डायरेक्टर और लिक्वीडेटर मिलकर पूरी प्रक्रिया करें और इन सभी की रजिस्ट्री में होने वाले संशोधन को पूरा कराएं।

भूमाफिया से पीड़ित कॉलोनी फिनिक्स, सेटेलाइट और कालिंदी गोल्ड की हाईकोर्ट इंदौर में चल रही सुनवाई में 22 प्लाटधारकों को लेकर आदेश जारी हो गया है।

यह प्लाटधारक फिनिक्स कॉलोनी के हैं, जिन्हें जिला प्रशासन ने रजिस्ट्री होने के बाद भी जमीन नहीं मिलने पर कब्जा दिलवाया था। लेकिन नए भूखंड की रजिस्ट्री नहीं हो रही है। ऐसे में कब्जे का कोई मतलब नहीं निकल रहा था।

हाईकोर्ट ने यह जारी किया आदेश

इस मामले में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि चार सप्ताह के भीतर कंपनी के डायरेक्टर और लिक्वीडेटर मिलकर पूरी प्रक्रिया करें और इन सभी की रजिस्ट्री में होने वाले संशोधन को पूरा कराएं।

इसमें सभी 22 प्लाटधारकों के पूरे दस्तावेज तैयार कराए जाएं, कंपनी की और से केवल रितेश उर्फ चंपू अजमेरा द्वारा इस रजिस्ट्री का खर्चा उठाया जाएगा। रजिस्ट्री संशोधन का काम आर्डर जारी होने के चार सप्ताह के भीतर करना होगा। अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।

कंपनी एक्ट का हवाला देकर यह बताया गया था

सुनवाई के दौरान बताया गया था कि लिक्वीडेटर यह रजिस्ट्री नहीं करा सकता है। लेकिन कंपनी एक्ट के तहत इसमें संशोधन के लिए लिक्वीडेटर की जरूरत नहीं है, यह कंपनी के पूर्व डायरेक्टर द्वारा की जा सकती है।

कंपनी एक्ट को देखने के बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में आदेश दिए कि चार सप्ताह के भीतर कंपनी डायरेक्टर रितेश उर्फ चंपू इन रजिस्ट्री के संशोधन कराएं, साथ ही इसका खर्चा उठाए और कंपनी लिक्वीडेटर इस काम में सहयोग करें।

एक- एक को बुलाकर बनाएंगे दस्तावेज

अब इन 22 प्लाट धारको के नाम, नंबर की सूची ली जाएगी और सभी को एक- एक कर बुलाकर दस्तावेज जांच कर रजिस्ट्री संशोधन के दस्तावेज बनवाए जाएंगे। फिर चार सप्ताह के भीतर इन सभी की रजिस्ट्री संशोधित का काम पूरा किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट 28 अगस्त को हाईकोर्ट में पेश होगी।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • चंपू अजमेरा
  • इंदौर भूमाफिया चंपू अजमेरा
  • Madhya Pradesh land mafia Champu
  • MP land mafia Champu Ritesh Ajmera
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा