इंदौर में शोर मापने वाला यंत्र पुलिस ने 1.5 लाख में खरीदा, हाईकोर्ट में वकील ने बता दिया 3000 में मिल रहा

Sanjay Gupta | Oct 06, 2026, 12:21 IST
Share
हाईकोर्ट में खुली इंदौर पुलिस की पोल
हाईकोर्ट में खुली इंदौर पुलिस की पोल

Indore. इंदौर हाईकोर्ट में पुलिस की जमकर फजीहत हो गई। मामला शहर में लाउडस्पीकर और डीजे के चलते हो रहे ध्वनि प्रदूषण को लेकर जनहित याचिका का था। इसमें पुलिस ने एक यंत्र बताया और इसकी कीमत 1.5 लाख बताई है। वहीं, ऐसा यंत्र ऑनलाइन तीन हजार में मिल रहा है। इस पर हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई।

पुलिस ने पेश किया 1.5 लाख का यंत्र

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपनी पीठ थपथपाते हुए बताया कि हमने चार यंत्र खरीदे हैं जो शहर की हर दिशा में ध्वनि प्रदूषण को मापेंगे। इसकी कीमत 1.50 लाख रुपए है। इंदौर पुलिस की ओर से खजराना एसीपी आशीष पाठक पेश हुए थे।

वहीं ऑनलाइन वेबसाइट पर दिखा दी कीमत

इस पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभिनव धानोतकर ने मोबाइल पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट खोली। इसमें इन यंत्रों की कीमत बता दी। यह तीन हजार से लेकर बहुत उच्च स्तर का भी 28 हजार तक का आता है। इससे महंगा नहीं है। यह भी उसी तरह काम करता है जैसा कि पुलिस 1.50 लाख के यंत्र को लेकर दावा कर रही है। इस पर हाईकोर्ट की बेंच के जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस जय कुमार पिल्लाई चौंक गए।

इंदौर में पोती ने की दादा की हत्या: अश्लील हरकतों के आरोपों की जांच जारी | Granddaughter murders grandfather in Indore: Investigation into allegations of indecent acts ongoing
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
05 Oct 2026 ,
By Manya Jain
इंदौर में पोती पर अपने दादा की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक एरोड्रम थाना क्षेत्र में शनिवार रात 75 साल के बुजुर्ग पर क्रिकेट बैट से हमला हुआ था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूछताछ में 20 साल की युवती ने दादा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस अब हत्या और युवती के आरोपों की जांच कर रही है।

बेंच ने यह किए सवाल

बेंच ने पुलिस से यह भी पूछा कि क्या चार यंत्र से पूरे शहर का शोर मापा जा सकता है? इतने कम यंत्र से क्या होगा? इस पर भी पुलिस की ओर से कोई खास जवाब पेश नहीं किया गया। बेंच ने इस मामले में पहले भी सख्ती की है जिस पर अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। बेंच ने कहा कि आपको क्या रात में आवाजें नहीं आती हैं कि कितना शोर हो रहा है?

धर्मस्थलों पर तेज आवाजें आती हैं

याचिकाकर्ता अमिताभ उपाध्याय और चिन्मय मिश्रा की ओर से अधिवक्ता ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर के कारण तेज आवाज आती है। यह रहवासियों के लिए तकलीफ का कारण है। रात दस बजे के बाद इन पर नियंत्रण किया जाए।

नरेंद्र सिंह तोमर ने Gen-Z को दिया नया नाम 'तरुण भारत', नई पीढ़ी को लेकर कही बड़ी बात | Narendra Singh Tomar gives new name 'Tarun Bharat' to Gen-Z, says big thing about the new generation
आकांक्षी युवा के बाद अब तरुण भारत, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एमपी में नई पीढ़ी को दिया नया नाम
05 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
INDORE. मध्यप्रदेश में रोजगार के बेहतर मौके तलाश रहे युवाओं के लिए अक्सर आकांक्षी युवा जैसे शब्द सुनने को मिलते हैं। अब नई पीढ़ी यानी Gen-Z को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एक नया शब्द सुझाया है। उनका कहना है कि जेन-जी की जगह इस पीढ़ी को तरुण भारत कहा जाना चाहिए।

केवल विज्ञप्ति जारी करा रहे अधिकारी

वहीं हाईकोर्ट ने अधिकारियों को साइलेंट जोन घोषित करने के लिए कहा था। इस पर अधिकारियों ने सुनवाई से एक दिन पहले शहर में 29 साइलेंट जोन बनाने की विज्ञप्ति जारी की। कोर्ट में पुलिस ने कहा कि हम शोर नियंत्रण पर काम कर रहे हैं। इस पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि केवल विज्ञप्ति जारी की जा रही है। पुलिस को नोटिस जारी करना चाहिए कि किस क्षेत्र में कितनी आवाज हो सकती है। साथ ही एक नंबर होना चाहिए जिस पर आम व्यक्ति शिकायत कर सकता है। कोर्ट ने पुलिस से रिस्पांस टाइम भी पूछा है। ऑर्डर अभी औपचारिक रूप से जारी नहीं हुआ है। सुनवाई फिर आगे होगी।
Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • शोर मापने वाला यंत्र
  • ध्वनि प्रदूषण
  • अधिवक्ता अभिनव धानोतकर
  • जस्टिस जय कुमार पिल्लाई
  • इंदौर
  • Indore
  • इंदौर पुलिस
  • एसीपी आशीष पाठक
एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप

By Kaushiki

एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप
ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, दनादन मारते रहे थप्पड़, टीचर रोता-बिलखता चिल्लाता रहा मुझे छोड़ दो

By Aman Vaishnav

ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, दनादन मारते रहे थप्पड़, टीचर रोता-बिलखता चिल्लाता रहा मुझे छोड़ दो
क्या पावर नैप याददाश्त और उत्पादकता बढ़ाने में मदद करती है या केवल एक झूठा आराम है?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

क्या पावर नैप याददाश्त और उत्पादकता बढ़ाने में मदद करती है या केवल एक झूठा आराम है?
ड्यूटी से नदारद 600 डॉक्टरों पर गिर सकती है गाज, कानूनी कार्रवाई की चेतावनियां भी बेअसर

By Ashish Bhardwaj

ड्यूटी से नदारद 600 डॉक्टरों पर गिर सकती है गाज, कानूनी कार्रवाई की चेतावनियां भी बेअसर
राजस्थान कांग्रेस की निकाय चुनाव में क्रॉस वोटिंग की जांच, 346 पार्षद और 32 विधायक शामिल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान कांग्रेस की निकाय चुनाव में क्रॉस वोटिंग की जांच, 346 पार्षद और 32 विधायक शामिल
हनुमान बेनीवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कुचेरा एफआईआर पर लगी अंतरिम रोक

By Jageshwar prasad

हनुमान बेनीवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कुचेरा एफआईआर पर लगी अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ में नदी प्रदूषण के 30 हजार से ज्यादा मामले, रायपुर सबसे आगे, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में नदी प्रदूषण के 30 हजार से ज्यादा मामले, रायपुर सबसे आगे, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े