इंदौर में होमगार्ड से मांगी रिश्वत, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पकड़ाया
Sanjay Gupta | Nov 25, 2024, 21:09 IST
Assistant Sub Inspector a
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक होमगार्ड से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। लोकायुक्त टीम ने आरोपी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
इंदौर में एक होमगार्ड से ही रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी कार्यालय डिविनजल कमांडेंट होमगार्ड मोती तबेला इंदौर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) चित्रांग पुराणिक है। आरोपी 15 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ाया है।
पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत इंदौर लोकायुक्त ने यह कार्रवाई को अंजाम दिया। आवेदक अर्जुन सिंह कटारा पिता गोमत कटारा, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम किशनपुरा तहसील मेघनगर जिला झाबुआ जो होमगार्ड है, उनके द्वारा शिकायत की गई थी।
ये खबर भी पढ़ें...
लोकायुक्त ने बनाई योजना, तुरंत मिलेंगे रिश्वत में दिए गए पैसे
टीकमगढ़ में हेड कांस्टेबल कमलेश सोनी का रिश्वत लेते ऑडियो हुआ वायरल
फरियादी अर्जुन कटारा होमगार्ड विभाग झाबुआ में सैनिक की पद पर पदस्थ था, वर्ष 2021 में आवेदक के खिलाफ थाना दाहोद (ग्रामीण) गुजरात में धारा 392, 170, भादवि. की FIR दर्ज होने से इसे सैनिक पद सेवामुक्त कर दिया था। बाद में कोर्ट से बरी होने पर उनके द्वारा सैनिक पद पर फिर से लेने का आवेदन किया था। यह आवेदन आगे भोपाल भेजने के एवज में आरोपी चित्रांग पुराणिक ने आवेदक के रिश्वत मांगी थी।
इस पर आवेदक ने राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर को शिकायत की गई। शिकायत के सत्यापन उपरांत शिकायत सही पाए जाने से ट्रैप दल का गठन किया गया और डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड ऑफिस इंदौर कार्यालयीन कक्ष में आरोपी 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्रवाई जारी है। ट्रेप दल में डीएसपी अनिरूद्ध वाधिया, डीएसपी आरडी मिश्रा, इंस्पैक्टर विक्रम चौहान, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक शिवप्रकाश पाराशर, राकेश मिश्रा, कमलेश परिहार, आदित्य सिंह भदोरिया, शेरसिंह शामिल थे।
इस तरह हुई कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें...
लोकायुक्त ने बनाई योजना, तुरंत मिलेंगे रिश्वत में दिए गए पैसे
टीकमगढ़ में हेड कांस्टेबल कमलेश सोनी का रिश्वत लेते ऑडियो हुआ वायरल
यह है मामला
एसपी को हुई शिकायत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भोपाल में वायु प्रदूषण पर NGT सख्त, अफसरों को दो सप्ताह की मोहलत, 18 नवंबर को सुनवाई
By Sandeep Kumar
क्या ब्यूरोक्रेसी भी चली नेताओं की राह? कलेक्टर के नाम पर दामाद का पोस्टर, अफसर ने झाड़ा पल्ला!
By Ramanand Tiwari
MP कर्मचारी आयोग की कमान रिटायर्ड IAS मलय श्रीवास्तव को, आयोग वेतन और सेवा संबंधी मामलों पर करेगा विचार
By Neel Tiwari
अडानी की नजर अब बीएसपी पर, भूपेश बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की आत्मा नहीं बिकने देंगे
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ने पर सियासी घमासान, भूपेश बोले- जनता महंगाई से परेशान, दीपक बैज ने भर्ती परीक्षाओं पर उठाए सवाल
By Umeshwari Baghel
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति में बड़ी राहत
By Sandeep Kumar
राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर DGP सख्त, नाकाबंदी में बॉडी कैमरे और साइबर अपराधों में जीरो FIR के निर्देश
By Jyoti Mahender Bhardwaj