टीकमगढ़ में हेड कांस्टेबल कमलेश सोनी का रिश्वत लेते ऑडियो हुआ वायरल
Siddhi Tamrakar | Nov 19, 2024, 11:03 IST
HEAD CONSTABLE SUSPENDED
मध्य प्रदेश के Tikamgarh जिले की अस्तोन पुलिस चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल कमलेश सोनी का रिश्वत लेते हुए एक ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में टीकमगढ़ एसपी ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की अस्तोन पुलिस चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल कमलेश सोनी कारिश्वत लेते हुएएक ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में टीकमगढ़ एसपी ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं।
Tikamgarh के अपर पुलिस अधीक्षक सीताराम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले जिले की अस्तोन चौकी में पदस्थ कमलेश सोनी का घूस मांगते हुए एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले का संज्ञान लेते हुए टीकमगढ़ एसपी ने हेड कांस्टेबल कमलेश सोनी को सस्पेंड कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जांच के लिए मामला टीकमगढ़ एसडीओ को सौंपा गया है और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की प्रक्रियाआगे बढ़ाईजाएगी।
टीकमगढ़ पुलिस डिपार्टमेंट में पदस्थ कई पुलिसकर्मियों का पहले भी घूस मांगने का ऑडियो वायरल हो चुका है। तत्कालीन एसपी प्रशांत खरे के कार्यकाल में एक कोतवाली के हेड कांस्टेबल का रिश्वत लेते हुए स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था। इस मामले में तत्कालीन एसडीओपी बीडी त्रिपाठी ने डिजिटल रिश्वत लेने वाले हेड कांस्टेबल को बर्खास्त कर रिपोर्ट तत्कालीन एसपी साहब को भेज दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और इसके घटना के बाद भी वह हेड कांस्टेबल फिलहाल टीकमगढ़ थाने में कार्यरत है।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
वायरल हुआ ऑडियो
रिश्वत में मांगे थे 5 हजार रुपए
टीकमगढ़ अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि अस्तोन चौकी में हेड कांस्टेबल कमलेश सोनी का पिछले दिनों 5 हजार की रिश्वत मांगने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद टीकमगढ़ के एसपी मनोहर सिंह ने इस मामले को संज्ञान में लिया। कमलेश सोनी ने टीआई के नाम पर 5 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
पहले भी हो चुका है पुलिसकर्मियों का ऑडियो वायरल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj