लोकायुक्त का एक्शन, 13 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
Neel Tiwari | Updated:
MP Jabalpur Lokayukta Police arrested Patwari taking bribe
मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जबलपुर के कुंडम से सामने आया है, जहां जबलपुर लोकायुक्त ने पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है...
JABALPUR. मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की एक्शन के बाद भी सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। लोकायुक्त पुलिस की प्रदेश भर में ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी सबक नहीं ले रहे हैं। जबलपुर लोकायुक्त (Jabalpur Lokayukta) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त पुलिस ने कुंडम तहसील के पटवारी सनी द्विवेदी को 13 हजार रुपए की रिश्वत (bribe) लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पटवारी ने जमीन के बंटवारे और बही बनाने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
जबलपुर लोकायुक्त ने यह कार्रवाई कुंडम के पिपरिया निवासी जितेंद्र पटेल की शिकायत पर की है। लोकायुक्त पुलिस से शिकायत में आवेदक जितेंद्र पटेल ने बताया था कि उनके पिता की जमीन, जिसमें उनकी पांच बुआ का भी हिस्सा था, इस जमीन को लेकर बंटवारा और बही बनाने के लिए पटवारी सनी द्विवेदी ने 13 हजार रुपए की डिमांड की है। पटवारी जितेंद्र पटेल की पांचों बुआ ने इस जमीन से अपना अधिकार त्याग दिया था, ताकि जमीन उनके भाई (जितेंद्र पटेल के पिता) के नाम पर जमीन दर्ज हो सके। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पटवारी ने रिश्वत की मांग की।
साढ़े तीन लाख की रिश्वत लेते ADEO गिरफ्तार, DEO के इशारे पर ली थी घूस
शिकायतकर्ता जितेंद्र पटेल की शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले की जांच और सत्यापन कराया तो शिकायत को सही पाई गई। इसके बाद डीएसपी सुरेखा परमार के नेतृत्व में लोकायुक्त की टीम ने कुंडम तहसील के तिलसनी गांव में पहुंचकर आरोपी पटवारी को ट्रैप किया और जैसे ही जितेंद्र पटेल से पटवारी सनी आरोपी ने रिश्वत के 13 हजार रुपए लिए तो लोकायुक्त की टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
MP में नहीं सुधर रहे रिश्वतखोर, अब रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार
मामले में लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही रिश्वत की राशि जब्त की गई है। लोकायुक्त पुलिस मामले में आरोपी पटवारी से पूछताछ कर रही है। लोकायुक्त टीम में निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक भूपेंद्र दीवान, उपनिरीक्षक शिशिर पांडे और अन्य पांच सदस्य शामिल थे।
बही बनवाने के लिए मांगी थी रिश्वत
साढ़े तीन लाख की रिश्वत लेते ADEO गिरफ्तार, DEO के इशारे पर ली थी घूस
रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी
MP में नहीं सुधर रहे रिश्वतखोर, अब रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार
आरोपी पटवारी के खिलाफ केस दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
By VINAY VERMA
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती
By VINAY VERMA
डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया
By VINAY VERMA
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप
By Sanjay Gupta
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
By The Sootr
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
By Neel Tiwari
Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
By Ashish Bhardwaj