इंदौर के होटल अमरविलास, कंचन तिलक के बेसमेंट को किया सील, होटल में जुआ चलने पर मालिक पर हो चुका है केस
Sanjay Gupta | Sept 30, 2024, 13:40 IST
होटल अमरविलास, कंचन तिलकg
इंदौर में ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए प्रशासन ने होटल अमरविलास ( Indore Hotel Amarvilas ) और कंचन तिलक के बेसमेंट सील किए, जहां कमर्शियल गतिविधियां चल रही थीं।
इंदौर में ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और इसके लिए बेसमेंट में कमर्शियल एक्टिविटी बंद कराने के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त मुहिम जारी है। इसी दौरान अब टीम ने होटल अमरविलास और कंचन तिलक दोनों के बेसमेंट को सील किया गया। इसी तरह एयरपोर्ट एरिया, कालानी नगर में भी टीम ने कार्रवाई की।
पलासिया चौराहे पर बने होटल कंचन तिलक ने पूरे बेसमेंट में दुकान संचालित की हुई है। एसडीएम घनश्याम धनगर के साथ टीम ने जाकर सभी दुकानों को बंद करा दिया। इसके चलते चौराहे पर जाम लगता है और होटल आने-जाने वाले और दुकान पर आने वालों वाहन चालकों के वाहन सड़क पर रहते हैं। वहीं होटल अमरविलास, एबी रोड में भी बेसमेंट में कमर्शियल एक्टिविटी थी, जिसके चलते इसके बेसमेंट को सील किया गया। उधर, एसडीएम निधि वर्मा की टीम ने कालानी नगर में कार्रवाई की और भवनों को सील किया।
अमरविलास होटल में कुछ माह पहले ही क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एक कमरे में जुआं खेलते लोगों को पकड़ा गया था। इस होटल के मालिक अशोक अरोरा, करण अरोरा, मानस अरोरा के साथ ही मैनेजर पर भी प्रतिबंधात्मक धारा में केस दर्ज हो चुका है।
इसके पहले भी प्रशासन और निगम की संयुक्त टीम बेसमेंट में लगातार कार्रवाई कर रही है। हालांकि टावर चौराहे पर एक गलत मल्टी को सील करने पर निगमायुक्त ने अधिकारियों को हटाने की भी कार्रवाई की है। दोनों पर आरोप है कि नक्शा सही होन पर भी सील किया और बाद में खोलने के लिए डिमांड की गई। व्यापारियों ने विरोध जताया तो मामला महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने गया। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को डांटा और कार्रवाई की अनुशंसा की इसके बाद निगमायुक्त शिवम वर्मा ने दोनों को हटा दिया।
होटल अमरविलास और कंचनतिलक में कार्रवाई
अमरविलास में पकड़ गया था जुआ
लगातार चल रही है कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari