इंदौर के हुकुमचंद मिल परिसर में रातों-रात पेड़ों की कटाई शुरू, पर्यावरणविदों में रोष
Vishwanath Singh | Aug 24, 2025, 22:17 IST
Sourabh844
पर्यावरणविद् अजय लागू और अरविंद पोरवाल ने बताया कि रात में जेसीबी मशीन से तीन बड़े पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया गया। यह वही पेड़ थे जिन्हें प्रशासन ने पहले की गई गणना में नंबर 2, 28 और 32 के रूप में चिन्हित किया था।
इंदौरकेहुकुमचंद मिल परिसर, जिसे प्राकृतिक जंगल के तौर पर जाना जाता है, अब उजड़ने की कगार पर है। शनिवार रात 23 अगस्त को मिल परिसर में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की गई। पर्यावरणविदों ने आरोप लगाया है कि यह कटाई अवैध तरीके से की गई है। इस घटना ने शहर के पर्यावरण प्रेमियों और जनहित पार्टी के कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। बताया जा रहा है कि इसमें पर्यावरण प्रेमी आंदोलन की राह लेंगे और जल्दी अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे।
पर्यावरणविद् अजय लागू और अरविंद पोरवाल ने बताया कि रात में जेसीबी मशीन से तीन बड़े पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया गया। यह वही पेड़ थे जिन्हें प्रशासन ने पहले की गई गणना में नंबर 2, 28 और 32 के रूप में चिन्हित किया था। इनकी कटाई को लेकर पर्यावरणविदों ने कहा कि यह इंदौर की "प्राणवायु" पर हमला है और प्रशासन का गैरजिम्मेदाराना रवैया उजागर करता है।
इस घटना के बाद के कार्यकर्ताओं ने दिनभर हुकुमचंद मिल परिसर में धरना दिया और पेड़ों की रक्षा के लिए प्रदर्शन किया। शाम को मालवा मिल चौराहे पर पर्चे बांटे गए और आमजन को पर्यावरण बचाने की अपील की गई।
यह खबर भी पढ़ें...एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्षों की दिल्ली में क्लास, राहुल ने दिए टिप्स तो खड़गे ने सुनाई खरी-खरी
पर्यावरणविदों का कहना है कि हुकुमचंद मिल का यह जंगल इंदौर की जलवायु और पारिस्थितिकी के लिए बेहद जरूरी है। यदि इसे नष्ट कर दिया गया तो शहर की वायु गुणवत्ता और पर्यावरणीय संतुलन पर गंभीर असर पड़ेगा।
रात के अंधेरे में उखाड़े गए तीन बड़े पेड़
hukumchand2
कल इसी जगह पर करेंगे रणनीति का खुलासा
कटाई के विरोध में पर्यावरणविदों ने ऐलान किया है कि सोमवार, 25 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे हुकुमचंद मिल परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में आंदोलन को लेकर रणनीति का खुलासा करेंगे। यह वही जगह है, जहां पर कि शनिवार रात पेड़ काटे गए थे। इसमें शहर के प्रमुख पर्यावरणविद न केवल अपनी बात रखेंगे बल्कि "जंगल बचाओ आंदोलन" और आगामी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।
जनहित पार्टी का प्रदर्शन
यह खबर भी पढ़ें...एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्षों की दिल्ली में क्लास, राहुल ने दिए टिप्स तो खड़गे ने सुनाई खरी-खरी
पर्यावरण पर गंभीर खतरा
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava