एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्षों की दिल्ली में क्लास, राहुल ने दिए टिप्स तो खड़गे ने सुनाई खरी-खरी

Sandeep Kumar | Aug 24, 2025, 21:02 IST
Share
mp-congress-district-presidents
mp-congress-district-presidents

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एमपी के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से गुटबाजी पर बात की। उन्होंने इसको कांग्रेस की हार का मुख्य कारण बताया। खड़गे ने जिलाध्यक्षों को संगठित रहने की सलाह दी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के 71 नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के लिए नई दिल्ली में ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया गया। इसमें उन्हें कैडर मैनेजमेंट और संगठनात्मक कार्यों पर टिप्स दिए गए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने गुटबाजी को कांग्रेस नेताओं को खरी खरी सुनाई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी उपस्थित थे।

एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्षों की आज दिल्ली में होगी पहली ट्रेनिंग, राहुल गांधी बताएंगे आगे का रोडमैप

राहुल गांधी ने कैडर मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

राहुल गांधी ने कैडर मैनेजमेंट पर बात करते हुए नए जिलाध्यक्षों को सलाह दी। उन्होंने कहा कि आपको अपने कार्यकर्ताओं से जुड़कर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा। हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साह और मनोबल बढ़ाना चाहिए, तभी हमारी ताकत बढ़ेगी।

सीकर मास्टर प्लान पर कांग्रेस अध्यक्ष और यूडीएच मंत्री आमने-सामने, यूडीएच मंत्री ने विरोध करने वालों को कहा था चोर

गुटबाजी हार का मुख्य कारण

ab036eff-465
ab036eff-465


मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुटबाजी को कांग्रेस की हार का मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस संगठित रहती है, तभी हम चुनाव जीतते हैं। जिलाध्यक्षों से उन्होंने आग्रह किया कि वे गुटबाजी को बढ़ने न दें और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट रहें।

खड़गे ने कहा कि हमारे पास 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनाव का उदाहरण है। हम सिर्फ 8 सीटों से हार गए। अगर हमें इन सीटों पर थोड़े अधिक वोट मिल जाते, तो हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होती।

एमपी में भी वोट चोरी का आरोप

खड़गे ने एमपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष से कहा, 2023 में 27 सीटों पर वोट चोरी हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले सात महीनों में सिर्फ 4 लाख वोट बढ़े, जबकि दो महीनों में 16 लाख वोट बढ़ गए। इससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है।

संगठन सृजन का साल

खड़गे ने 2025 को संगठन सृजन का साल घोषित किया। उन्होंने जिलाध्यक्षों से कहा कि ब्लॉक कमेटी, मंडल कमेटी, और बूथ कमेटी बनाते समय यह सुनिश्चित करें कि सभी सदस्य पार्टी के प्रति वफादार और मेहनती हों। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोग ही संगठन को मजबूत बना सकते हैं।

ddc3d2e7-bce
ddc3d2e7-bce


भ्रष्टाचार और सत्ताचोरी के आरोप

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार और सत्ताचोरी के मुद्दे पर बीजेपी को निशाना बनाते हुए कहा कि बीजेपी अब सिर्फ वोट चोरी नहीं बल्कि सत्ता चोरी में भी शामिल हो गई है। उन्होंने जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे वोटर लिस्ट की गहनता से जांच करें और सुनिश्चित करें कि बीजेपी या BLOs (Booth Level Officers) हमारे कार्यकर्ताओं के नाम नहीं काटें।

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा

राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं, जिसमें लाखों लोग जुड़ रहे हैं। उनका यह अभियान चुनावों में वोटरों के अधिकार को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए है। खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री लोग गुमराह करने के लिए घुसपैठियों की बात कर रहे हैं, जबकि यह चुनावी रणनीति केवल कांग्रेस के खिलाफ है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • एमपी कांग्रेस
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • जीतू पटवारी
  • उमंग सिंघार
  • दिल्ली
  • एमपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष
राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज; भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा, 41 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज; भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा, 41 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग
कहीं जाम में न फंस जाएं आप! 4 नवंबर को भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक...

By Aman Vaishnav

कहीं जाम में न फंस जाएं आप! 4 नवंबर को भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक...
बस्तर में पोस्टिंग राजधानी में निवास! एडिशनल एसपी की नई पोस्टिंग की पुलिस मुख्यालय से लेकर थानों तक चर्चा

By VINAY VERMA

बस्तर में पोस्टिंग राजधानी में निवास! एडिशनल एसपी की नई पोस्टिंग की पुलिस मुख्यालय से लेकर थानों तक चर्चा
साइबर ठगी में राजस्थान को दोहरी राहत: 134 करोड़ रुपए फ्रीज, 11 हजार पीड़ितों को 7.52 करोड़ लौटाने के आदेश

By Jyoti Mahender Bhardwaj

साइबर ठगी में राजस्थान को दोहरी राहत: 134 करोड़ रुपए फ्रीज, 11 हजार पीड़ितों को 7.52 करोड़ लौटाने के आदेश
अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे एमपी पुलिस के जवान, पड़ोसी राज्यों के बड़े अस्पताल भी पैनल में शामिल, परोपकार निधि बढ़कर हुई 5 लाख

By Aman Vaishnav

अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे एमपी पुलिस के जवान, पड़ोसी राज्यों के बड़े अस्पताल भी पैनल में शामिल, परोपकार निधि बढ़कर हुई 5 लाख
आज नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, अस्पताल लोकार्पण, राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल

By Harrison Masih

आज नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, अस्पताल लोकार्पण, राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल
एमपी में सरकारी बजट का अजब खेल: स्कूल के लिए जमीन नहीं, हॉस्टल पर 1.39 करोड़ हुए खर्च

By Arohi Raj

एमपी में सरकारी बजट का अजब खेल: स्कूल के लिए जमीन नहीं, हॉस्टल पर 1.39 करोड़ हुए खर्च