सीकर मास्टर प्लान पर कांग्रेस अध्यक्ष और यूडीएच मंत्री आमने-सामने, यूडीएच मंत्री ने विरोध करने वालों को कहा था चोर
Gyan Chand Patni | Aug 23, 2025, 18:08 IST
takarar
राजस्थान के सीकर के मास्टर प्लान पर कांग्रेस अध्यक्ष और यूडीएच मंत्री के बीच तकरार, मंत्री के बयान पर विरोध और सुधार की मांग। पर्ची से सरकार बनती है तो मंत्री जनता को ही चोर बताते हैं, कांग्रेस अध्यक्ष का यूडीएच मंत्री पर पलटवार...
राजस्थान में सीकर जिले के मास्टर प्लान को लेकर सीकर जिले के ही दो जाट नेता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासराऔर राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा आमने-सामने हो गए हैं।
डोटासरा ने मंत्री खर्रा के सीकर के मास्टर प्लान का विरोध करने वालों को ही चोर बताने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
डोटासरा ने कहा कि मंत्री अभी दो दिन पहले इसे कांग्रेस का पाप बता रहे थे। ऐसे में उन्हें बताना चाहिए कि वह दो साल से इस पाप को अपने सिर पर लेकर क्यों घूम रहे हैं। उन्हें तो जनता राहत देने के लिए पाप के इस घड़े को फोड़कर धर्म का घड़ा रख लेना चाहिए। यह राजस्थान का दुर्भाग्य है कि पर्ची से बनी सरकार को जनता को झेलना पड़ रहा है क्योंकि सरकार में सभी मामले को टालने वाले लोग हैं।
राजस्थान का किशनगढ़ एयरपोर्ट : रनवे विस्तार योजना का रास्ता साफ, देश में बनेगी नई पहचान
रिश्वतखोरी : बांसवाड़ा में वन अधिकारी और वनपाल गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़ में एएसआई पकड़ा
राजस्थान में प्री-मैच्योर डिलीवरी से जन्मीं तीन बेटियां, 5-5 मिनट के अंतराल पर तीनों का जन्म
डोटासरा ने खर्रा के फाइल लेकर चलने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि भले ही वह फाइलों का बोरा लेकर चलें, लेकिन यदि फाइल में कोई गड़बड़ी है तो जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
डोटासरा ने कहा कि खर्रा सरकार में मंत्री हैं और उन्हें यूडीएच डिपार्टमेंट मिला है। इसके बावजूद सीकर से संभाग का दर्जा छिन गया, नीमकाथाना नगर परिषद से नगर पालिका हो गई। हम सीकर में नगर निगम का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वह भी चला गया। अब वह सीकर मास्टर प्लान पर अलग-अलग बयान दे रहे हैं।
डोटासरा ने कहा कि खर्रा को अर्नगल बयान देने के स्थान पर सरकार का अहम हिस्सा होने के नाते मास्टर प्लान को जनता के अनुरुप बनाने पर काम करना चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं करेंगे, तो जनता उनकी बात तो सुनेगी ही नहीं, बल्कि उनका मजाक भी बनेगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
डोटासरा ने मंत्री खर्रा के सीकर के मास्टर प्लान का विरोध करने वालों को ही चोर बताने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
पर्ची सरकार को झेलना पड़ रहा है
राजस्थान का किशनगढ़ एयरपोर्ट : रनवे विस्तार योजना का रास्ता साफ, देश में बनेगी नई पहचान
रिश्वतखोरी : बांसवाड़ा में वन अधिकारी और वनपाल गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़ में एएसआई पकड़ा
राजस्थान में प्री-मैच्योर डिलीवरी से जन्मीं तीन बेटियां, 5-5 मिनट के अंतराल पर तीनों का जन्म
फाइलों का बोरा लेकर चलो
मंत्री होकर भी संभाग नहीं बचा पाए
डोटासरा ने कहा कि खर्रा को अर्नगल बयान देने के स्थान पर सरकार का अहम हिस्सा होने के नाते मास्टर प्लान को जनता के अनुरुप बनाने पर काम करना चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं करेंगे, तो जनता उनकी बात तो सुनेगी ही नहीं, बल्कि उनका मजाक भी बनेगा।
FAQ
- 1. गोविंद सिंह डोटासरा और झाबर सिंह खर्रा के बीच किस मुद्दे पर विवाद हुआ?
सीकर के प्रस्तावित मास्टर प्लान पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा विरोध करने वालों को 'चोर' कहने पर विवाद हुआ। गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और मंत्री को अपने बयान पर पुनर्विचार करने की सलाह दी। - 2. डोटासरा ने मास्टर प्लान के विरोध पर क्या कहा?
डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस ने मास्टर प्लान तैयार नहीं किया, बल्कि इसे एक एजेंसी द्वारा तैयार किया गया था। उन्होंने मंत्री से इसे सुधारने की मांग की क्योंकि जनता द्वारा उठाए गए मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। - 3. डोटासरा ने क्या उम्मीद जताई?
डोटासरा ने कहा कि मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सीकर में नगर निगम के गठन को लेकर कोई काम नहीं किया, और उनके बयान केवल राजनीति के लिए थे। उन्होंने मंत्री से उम्मीद जताई कि वे मास्टर प्लान को जनता की जरूरतों के अनुसार सुधारेंगे।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava