ईडी की कार्रवाई : चित्रदुर्ग कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी, जोधपुर में भी हुई छापे की कार्रवाई

Gyan Chand Patni | Aug 24, 2025, 11:04 IST
Share
ed raid
ed raid

चित्रदुर्ग के विधायक केसी वीरेन्द्र उर्फ पप्पी पर ईडी की कार्रवाई में राजस्थान के जोधपुर का कनेक्शन भी सामने आया, देशभर में हुई छापे की कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई।

ईडी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग से कांग्रेस विधायक केसी वीरेन्द्र उर्फ पप्पी को गिरफ्तार किया है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक से गिरफ्तार विधायक पप्पी पर अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के आरोप हैं। इस मामले में जोधपुर का भी कनेक्शन सामने आया, जहां ईडी ने छापेमारी की।

जोधपुर में समुंदर सिंह राठौड़ पर ईडी का छापा कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र उर्फ पप्पी से जोड़कर देखा जा रहा है। जोधपुर में ईडी की कार्रवाई की शहर में चर्चा है। चित्रदुर्ग कांग्रेस विधायक का जोधपुर कनेक्शन भी सर्वत्र चर्चा का विषय बना हुआ है।

कहां - कहां हुई छापे की कार्रवाई

ईडी ने राजस्थान के जोधपुर के अलावा कर्नाटक के चित्रदुर्ग, हुबली, बेंगलुरु, सिक्किम के गंगटोक, मुंबई और गोवा में रेड की कार्रवाई की। इन छापेमारियों में 12 करोड़ रुपए नकद, 6 करोड़ रुपए की सोने की ज्वेलरी, 10 किलो चांदी और 4 लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं।

राजस्थान के कोटा-बूंदी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट,कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, सेना ने संभाला मोर्चा

राजस्थान में प्री-मैच्योर डिलीवरी से जन्मीं तीन बेटियां, 5-5 मिनट के अंतराल पर तीनों का जन्म

गोवा के कैसीनो कारोबारी पर छापे

गोवा में कैसीनो कारोबार करने वाले समुंदर सिंह राठौड़ के जोधपुर स्थित घर पर भी ईडी ने छापेमारी की। समुंदर सिंह राठौड़ के ठिकानों पर यह कार्रवाई उनके व्यवसायिक गतिविधियों और संदिग्ध लेनदेन की जांच के तहत की गई। राठौड़ गोवा में "मैजेस्टिक प्राइड" कैसीनो के मालिक हैं और कई कंपनियों के निदेशक भी हैं। यह कैसीनो गोवा का सबसे बड़ा ऑफ-शोर कैसीनो है।

राजस्थान का किशनगढ़ एयरपोर्ट : रनवे विस्तार योजना का रास्ता साफ, देश में बनेगी नई पहचान

राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव जल्द होने की संभावना, निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी

जोधुपर में यहां हुई कार्रवाई

ईडी ने जोधपुर स्थित समुंदर सिंह राठौड़ के प्रमुख ठिकानों पर रेड की कार्रवाई की। इसमें भगत की कोठी विस्तार योजना का बंगला भी शामिल है। अवैध सट्टेबाजी में राठौड़ कीलिप्तता की जांच भी हो रही है।



ed jodhpur
ed jodhpur

कर्नाटक के विधायक का कनेक्शन

मुख्य आरोपी कर्नाटक के चित्रदुर्ग विधायक केसी वीरेंद्र उर्फ पप्पी के खिलाफ कई अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी साइटों का संचालन करने, अवैध बेटिंग नेटवर्क चलाने और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे आरोप हैं। पप्पी के जोधपुर लिंक का पता भी चला है।

समुंदर सिंह की सफलता की कहानी

राठौड़ एक गरीब परिवार से हैं और कुछ साल पहले नौकरी की तलाश में हुबली पहुंचे थे। वहीं से उन्होंने कैसीनो के कारोबार में कदम रखा। कुछ ही सालों में राठौड़ ने इतना धन अर्जित किया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में 600 लग्जरी टेंट लगवाए। य

ह शादी बाड़मेर-बालोतरा में चर्चा का केंद्र बन गई थी, जिसमें कई बड़े राजनेता और उच्चाधिकारी शामिल हुए थे।



FAQ

  1. 1. ईडी ने जोधपुर में कार्रवाई क्यों की ?
    ईडी ने जोधपुर में समुंदर सिंह राठौड़ के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई थी।
  2. 2. कर्नाटक के विधायक केसी वीरेंद्र पप्पी पर क्या आरोप हैं?
    केसी वीरेंद्र पप्पी पर अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी साइटों के संचालन, बेटिंग नेटवर्क चलाने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं।
  3. 3. समुंदर सिंह राठौड़ का कैसीनो कारोबार कहां स्थित है?
    समुंदर सिंह राठौड़ गोवा में "मैजेस्टिक प्राइड" कैसीनो के मालिक हैं, जो गोवा का सबसे बड़ा ऑफ-शोर कैसीनो माना जाता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र उर्फ पप्पी
  • जोधपुर में समुंदर सिंह राठौड़ पर ईडी का छापा
  • जोधपुर में ईडी की कार्रवाई
  • चित्रदुर्ग कांग्रेस विधायक का जोधपुर कनेक्शन
  • अवैध सट्टेबाजी
मध्य प्रदेश में शराब के महंगे ठेके ले रहे ठेकेदार, कमाई करने के लिए भेज रहे गुजरात

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश में शराब के महंगे ठेके ले रहे ठेकेदार, कमाई करने के लिए भेज रहे गुजरात
जयपुर में बने चार हजार 500 गहनों से दमकेंगे श्रीराम, सीता और रावण: तीन साल में तैयार हुई ज्वैलरी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में बने चार हजार 500 गहनों से दमकेंगे श्रीराम, सीता और रावण: तीन साल में तैयार हुई ज्वैलरी
साइबर ठगी के पैसों का पूरा नेटवर्क खंगालेगी एमपी पुलिस, 4086 म्यूल बैंक खातों की जांच के लिए 28 दिन का टारगेट

By Aman Vaishnav

साइबर ठगी के पैसों का पूरा नेटवर्क खंगालेगी एमपी पुलिस, 4086 म्यूल बैंक खातों की जांच के लिए 28 दिन का टारगेट
झुंझुनूं में सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट से मौत, 5 झुलसे; 15 लाख मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति

By Ashish Bhardwaj

झुंझुनूं में सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट से मौत, 5 झुलसे; 15 लाख मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति
भिलाई बना CISF के स्टील सेक्टर का राष्ट्रीय मुख्यालय, अब यहीं से होगी देशभर के इस्पात संयंत्रों की सुरक्षा की निगरानी

By VINAY VERMA

भिलाई बना CISF के स्टील सेक्टर का राष्ट्रीय मुख्यालय, अब यहीं से होगी देशभर के इस्पात संयंत्रों की सुरक्षा की निगरानी
मंदिरों की जमीन से कमाई बढ़ाने की तैयारी: सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश, उज्जैन में रिसर्च लाइब्रेरी और वीर भारत फैलोशिप का प्रस्ताव

By Arohi Raj

मंदिरों की जमीन से कमाई बढ़ाने की तैयारी: सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश, उज्जैन में रिसर्च लाइब्रेरी और वीर भारत फैलोशिप का प्रस्ताव
भोपाल से यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग

By Kaushiki

भोपाल से यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग