Ida की अहिल्यापथ योजना पर ब्रेक, नगरीय प्रशासन ने रोड के दोनों ओर लागू करने के लिए कहा

Sanjay Gupta | Published:
Share
ahilaya path indore
ahilaya path indore

एमपी के नगरीय प्रशासन विभाग ने आईडीए (IDA) को पत्र लिखा है। इसके बाद इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की अहिल्यापथ योजना पर फिलहाल ब्रेक लग गया है।

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की सबसे चर्चित अहिल्यापथ योजना पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। इस मामले में नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल ने आईडीए को पत्र लिखकर योजना में संशोधन के लिए कहा है। अब इस पत्र के बाद आईडीए नए सिरे से इस योजना को मास्टर प्लान रोड के दोनों ओर लागू करने के लिए प्लान बनाएगा और फिर बोर्ड में प्रस्ताव पारित कर इसे भोपाल भेजा जाएगा।पत्र में यह लिखा

विभाग के अवर सचिव सुप्रिया पेंडके द्वारा सीईओ आरपी अहिरवार को पत्र भेजा गया है। इसमें लिखा है कि अहिल्यापथ योजना प्रस्तावित की गई थी। इसमें मास्टर प्लान 2021 की प्रस्तावित 75 मीटर चौड़ी रोड के एक ओर प्रस्तावित किया गया, इससे योजना की फिजिबिलिटी प्रभावित होगी।
ahilaya path
ahilaya path


वित्तीय तौर पर व्यावहारिक बनाने के लिए मार्ग के दोनों ओर की भूमि योजना में शामिल किया जाना हित में होगा। इसलिए यह योजना वापस की जाती है और योजना का धारा 50(1) क में पुनर्विलोकन कर प्रस्तावित टीपीएस से लगे हुए 75 मीटर चौड़े मार्ग के दोनों ओर योजना प्रस्तावित कर फिर प्रस्तुत करने का कष्ट करें। नगरीय प्रशासन विभाग का पूरा लेटर यहां पढ़ें



इस पथ के साथ इन स्कीम पर लगा ब्रेक

  • ग्राम नैनोद, जम्बूडी हप्सी, रिझलाय की 157 हेक्टेयर की एपी 1
  • ग्राम जम्बूडी, बुढानिया, पालाखेड़ी, बड़ा बांगडडदा की 280 हेक्टेयर की एपी 2
  • ग्राम बड़ा बांगड़दा, बुढानिया, पालाखेड़ी की 204 हेक्टेयर की एपी 3
  • ग्राम बड़ा बांगड़दा, लिम्बोदागारी, पालाखेड़ी की 350 हेक्टेयर की एपी 4
  • ग्राम लिम्बोदागारी, बरदारी, रेवती, भंवरसला की 172 हेक्टेयर की एपी 5
ahilaya path indore
ahilaya path indore


(यहां एपी यानी अहिल्या पथ, जो कुल 1400 हेक्ट्यर की और 15 किमी लंबा होगा)

आईडीए सीईओ यह बोले

आईडीए सीईओ आरपीअहिरवार ने कहा कि मास्टर प्लान की तरह रोड की दूसरी ओर लैंडयूज खेती पर था, जिस पर स्कीम का प्लान नहीं हो सकता था। अब शासन के आए पत्र के अनुसार बोर्ड में इस पर विचार किया जाएगा और शासन की मंशानुसार इसमें आगे काम करते हुए प्रस्ताव पास करेंगे।

यह भी पढ़ें: IDA के अहिल्या पथ के खिलाफ हैं किसान, योजना रद्द की फिर हुई मांग

यह भी पढ़ें: इंदौर निगमायुक्त, अपर आयुक्तों की कार और दफ्तर की हो गई कुर्की, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore
  • मध्य प्रदेश
  • IDA
  • Indore Development Authority
  • इंदौर विकास प्रधाकिरण
  • Ahilya Path Yojana
  • अहिल्या पथ स्कीम
  • Ahilya Path Scheme
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर