स्कीम 171 मुक्ति के लिए प्लॉटधारकों ने भरे 5 करोड़+, अब मांग- करो मुक्त
Sanjay Gupta | Dec 24, 2024, 12:49 IST
ida scheme 171
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की स्कीम 171 से मुक्ति के लिए 30 साल से संघर्ष कर रहे 6 हजार से ज्यादा प्लॉट धारकों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की स्कीम 171 से मुक्ति के लिए 30 साल से संघर्ष कर रहे 6 हजार से ज्यादा प्लॉट धारकों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। इस मामले में लंबी लड़ाई के बाद आईडीए ने दो महीने पहले स्कीम के दायरे में आने वाले सभी रहवासी संघों और प्लॉट धारकों को उनकी तय राशि जमा करने का प्रारूप जारी किया था। यह समय सीमा 22 दिसंबर को खत्म हो गई है और तय सीमा में ही राशि भर दी गई है।
![ida 1]()
इस मामले में अब मजदूर पंचायत गृह निर्माण संस्था की पुष्प विहार कॉलोनी प्लॉट धारक समूह की ओर से एनके मिश्रा महासचिव ने कलेक्टर आशीष सिंह को पत्र दिया है और इसमें अभी तक की पहल का धन्यवाद देते हुए अब स्कीम से मुक्ति का नोटिफिकेशन जारी कराने की मांग की है, इसके लिए आईडीए बोर्ड में जल्द इस प्रस्ताव को लाने की मांग है। रहवासियों ने इस मामले में साथ देने वाले विधायक महेंद्र हार्डिया से भी इस मामले को लेकर मांग की है और आभार जताया है। इसके साथ ही आईडीए को भी पत्र लिखा गया है।
ida 1
इतनी राशि भरी गई
प्रारूप के अनुसार सभी को मिलाकर कुल 5.84 करोड़ रुपए की डिमांड आईडीए से जारी हुई थी। इसके बदले में कुल 5.89 करोड़ रुपए की राशि जमा करा दी गई है। साथ ही इस पर लगने वाला जीएसटी भी जमा हो गया है। नियम के अनुसार प्रारूप प्रकाशन में दो माह के भीतर राशि जमा करने पर आईडीए की स्कीम लैप्स हो सकती है, जिसमें दस फीसदी से कम काम हुआ है। इसी दायरे में स्कीम 171 आती है और यह राशि भी अब भर दी गई है।
नोटिफिकेशन की उठी मांग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman