इंदौर में अवैध कॉलोनी काटने वाले 34 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी, FIR होगी, सर्वे नंबर में भी अवैध कॉलोनी लिखेंगे
Sanjay Gupta | Aug 13, 2024, 16:20 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के इंदौर में राजस्व अधिकारियों को आदेश दे दिया गया है कि जिन सर्वे नंबर पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है, उन सर्वे नंबर के आगे राजस्व रिकार्ड की कैफियत में इसका भी विवरण डाला जाए कि यहां पर अवैध कॉलोनी काटी गई है...
वैध कॉलोनियों के लिए सिस्टम ट्रैक पर लाने के बाद अब जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर आशीष सिंह ने इन पर कार्रवाई के लिए अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल को प्रभार दे दिया है। इसके बाद ही इसमें सभी एसडीएम से अवैध कॉलोनी कटने की जानकारी जुटाई गई। इसमें 34 कॉलोनी काटने वाले पहले चरण में आरोपी पाए गए हैं। इन सभी को नोटिस जारी हो गया है।
इन 34 कॉलोनाइजरों को लेकर संबंधित एसडीएम ने सर्वे नंबर और मालिकाना हक के साथ रिपोर्ट अपर कलेक्टर बैनल को भेजी है। इसके आधार पर अपर कलेक्टर कोर्ट में बकायादा केस रजिस्टर्ड करते हुए सभी को नोटिस देकर 22 अगस्त को जवाब पेश करने के लिए कहा गया है। इन सभी जवाबों के बाद जिनके जवाब विधिक मान्य नहीं होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
जवाब के बाद तय होगा कि अवैध कॉलोनी काटने का मुख्य व्यक्ति कौन जिम्मेदार है। इस जिम्मेदार के खिलाफ अब नए नियमों के तहत प्रशासन द्वारा सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं इसके साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को आदेश दे दिया गया है कि जिन सर्वे नंबर पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है, उन सर्वे नंबर के आगे राजस्व रिकार्ड की कैफियत में इसका भी विवरण डाला जाए कि यहां पर अवैध कॉलोनी काटी गई है। इससे इन सर्वे नंबर की खरीदी-बिक्री रूक जाएगी और इन जमीन को खरीदी करने वाला धोखाधड़ी से बच जाएगा।
बिना किसी मंजूरी धड़ल्ले से काट रहे प्लॉट
कार्रवाई में सीधे FIR
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari