इंदौर में अवैध कॉलोनी काटने वालों के साथ प्लॉट बेचने वालों पर भी होगी कार्रवाई, 1 एकड़ से कम जमीन का प्लॉट में नहीं होगा पंजीयन

Jitendra Shrivastava | Jun 10, 2024, 18:33 IST
Share
thesootr
thesootr

इंदौर कलेक्टर ने अधिकारियों को आदेश दिए कि कृषि भूमि के छोटे-छोटे प्लाटों के रूप में विक्रय/नामांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए। देखने में आ रहा है कि कृषि भू-स्वामियों द्वारा कृषि भूमि को छोटे-छोटे प्लाटों में बांटकर कर बेच दिया जाता है...

संजय गुप्ता, INDORE. लगातार कट रही अवैध कॉलोनियों को देखते हुए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी कर अवैध कॉलोनी काटने वालों के साथ ही यहां प्लॉट बेचने वालों पर भी सख्ती का फैसला लिया है। इसके लिए सोमवार को बैठक कर सभी अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए।

एक एकड़ से कम का प्लॉट में नहीं होगा पंजीयन

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आदेश दिए कि कृषि भूमि के छोटे-छोटे प्लाटों के रूप में विक्रय/नामांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए। देखने में आ रहा है कि कृषि भू-स्वामियों द्वारा कृषि भूमि को छोटे-छोटे प्लाटों के रूप में विभाजित कर विक्रय कर दिया जाता है। इससे यह प्लाट एक अवैध कॉलोनी के रूप में हो जाते हैं। इससे प्लाट धारकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती है और बड़ी समस्या सामने आती है। एक एकड़ से कम भूमि का पंजीयन प्लाट के रूप में नहीं किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें...

Indore Pigdambar Case : 4 करोड़ न देने पर की थी 6 साल के बच्चे की हत्या , 2 आरोपियों को मौत की सजा , 16 महीने में फैसला

बिना रेरा नहीं हो बिक्री

आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि इंदौर जिले में यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी अवैध कॉलोनी की बसाहट नहीं हो। अवैध कॉलोनी बसाने वालों के साथ ही नागरिकों को अवैध प्लाट बेचने वाले ब्रोकरर्स सहित अन्य लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए। जगह-जगह रास्तों में ब्रोकरों आदि द्वारा होर्डिंग/गुमटियां/केनोपी आदि लगाकर आम जनता को भ्रमित करते हुए अवैध प्लाटों का विक्रय किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इस प्रवृत्ति पर सख्ती से रोक लगाए। ऐसे लोगों से विकास अनुमति एवं रेरा की अनुमति भी देखे। यह नहीं पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। रेरा में पंजीकृत एजेन्ट द्वारा ही कॉलोनियों के प्लाटों के द्वारा ही बुकिंग की जा सकती है। कलेक्टर ने कहा कि टीएण्डसीपी यह सुनिश्चित करें कि विगत तीन वर्षों में स्वीकृत अभिन्यासों की प्रतियां संबंधित तहसीलदारों को उपलब्ध कराये जिससे की इसकी एंट्री खसरा अभिलेखों में की जा सकें।

अवैध कॉलोनी पर कलेक्टर सख्त, इंदौर में अवैध कॉलोनी

Tags:
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • इंदौर में अवैध कॉलोनी
  • अवैध कॉलोनी पर कलेक्टर सख्त
छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित लिखित परीक्षा, देखें डिटेल

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित लिखित परीक्षा, देखें डिटेल
MP BJP की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों ने अफसरों पर उठाए सवाल, संगठन की गुटबाजी पर भी हुई चर्चा

By Sumit Kumar

MP BJP की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों ने अफसरों पर उठाए सवाल, संगठन की गुटबाजी पर भी हुई चर्चा
100 एकड़ का उद्योग परिसर अब बनेगा बिजनेस हब, 100 करोड़ खर्च के बाद निजी हाथों में देने की तैयारी

By Arun Tiwari

100 एकड़ का उद्योग परिसर अब बनेगा बिजनेस हब, 100 करोड़ खर्च के बाद निजी हाथों में देने की तैयारी
यात्री परेशान: एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स रद्द; मंगलवार को नई फ्लाइट से अतिरिक्त विकल्प की घोषणा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

यात्री परेशान: एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स रद्द; मंगलवार को नई फ्लाइट से अतिरिक्त विकल्प की घोषणा
हाल ही में मां बनी महिला कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया आदेश

By Jageshwar prasad

हाल ही में मां बनी महिला कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया आदेश
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर और पार्षद को बचाया

By Sanjay Gupta

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर और पार्षद को बचाया
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

By Harrison Masih

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची