इंदौर के मूसाखेड़ी में अवैध रुप से भरी जा रही गैस टंकियां फटी, दो लोग घायल
Vishwanath Singh | Mar 25, 2025, 13:25 IST
The Sootr
घटना मूसाखेड़ी के इंदिरा एकता नगर में स्थित यादव गैस रिपोयरिंग पर हुई। इसके मालिक सनी यादव और गज्जू यादव के यहां से लगभग 20 से ज्यादा गैस टंकियां मिली हैं।
इंदौर के पास मूसाखेड़ी में अवैध रूप से भरी जा रही गैस टंकियों में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे अचानक विस्फोट हो गया। इसके कारण हुए जोरदार धमाके में एक बच्चे और एक अन्य के घायल होने की सूचना आई है। आसपास के लोगों ने बताया कि एक साथ कई टंकियां अवैध रूप से भरी जा रही थीं। इस पर अचानक गैस लीक हुई और धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि गैस टंकी लोहे का शटर तोड़कर सड़क पर आ गिरी। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों के कपड़े तक फट गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हाेंने कई बार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अफसरों को इस अवैध गैस रिफिलिंग गोदाम की शिकायत की, लेकिन वे यहां पर झांकने तक नहीं आते। वहीं धमाके से दुकान का शटर टूटकर 50 फीट दूर सड़क पर आ गिरा।
घटना मूसाखेड़ी के इंदिरा एकता नगर में स्थित यादव गैस रिपोयरिंग पर हुई। इसके मालिक सनी यादव और गज्जू यादव के यहां से लगभग 20 से ज्यादा गैस टंकियां मिली हैं। बताया गया कि इन्होंने अपने घर में ही गैस का अवैध गोदाम बना रखा था। पहली मंजिल पर स्थित घर के अंदर ही बड़ी मात्रा में गैस टंकियां रखी हुई थीं। क्षेत्रीय रहवासियों ने बताया कि यहां पर गैस टंकियों में अवैध रूप से गैस की रीफिलिंग की जाती थी।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के मंगल सिटी मॉल की बिजली कटी, 5 महीने से बकाया हैं 30 लाख रुपए बिजली बिल
यह खबर भी पढ़ें...OMG! इंदौर के होटल अमर विलास में चिली पनीर में चिकन मिलाकर परोसा
घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बताया कि यहां पर लंबे समय से अवैध रूप से गैस की रीफिलिंग का काम किया जा रहा था। इसको लेकर कई बार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अफसरों को जानकारी दी कि रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से गैस का गोदाम चल रहा है और कार्रवाई के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने एक बार भी कार्रवाई नहीं की। लोगों ने आरोप लगाया कि खाद्य विभाग के अफसरों कई बार यहां पर आते भी देखे गए हैं, लेकिन उनके द्वारा इस अवैध गोदाम को नहीं पकड़ा गया। समय रहते अगर अफसर इस अवैध गैस रीफिलिंग के गोदाम पर कार्रवाई करती तो यह हादसा नहीं होता।
यह खबर भी पढ़ें...भोपाल की ड्रग फैक्टरी से जुड़े MP के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर को 1 करोड़ की ड्रग के साथ पकड़ा
यह खबर भी पढ़ें...बड़ा खुलासा | अक्षय बम के कांग्रेस से बीजेपी में जाने की अनकही कहानी, उन्हीं की जुबानी...
घर में ही रखी मिली 27 टंकियां
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के मंगल सिटी मॉल की बिजली कटी, 5 महीने से बकाया हैं 30 लाख रुपए बिजली बिल
पुलिस और फायर ब्रिगेड भी पहुंची
खाद्य विभाग के अफसराें की भूमिका संदेहास्पद
यह खबर भी पढ़ें...भोपाल की ड्रग फैक्टरी से जुड़े MP के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर को 1 करोड़ की ड्रग के साथ पकड़ा
यह खबर भी पढ़ें...बड़ा खुलासा | अक्षय बम के कांग्रेस से बीजेपी में जाने की अनकही कहानी, उन्हीं की जुबानी...
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari