इंडसइंड बैंक के मैनेजर ने खुलवाया फर्जी खाता, इसमें सायबर ठगी के 6.18 करोड़ रुपए पहुंचे

Jitendra Shrivastava | Jun 11, 2024, 16:35 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के इंदौर में इंडसइंड बैंक का बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर मोहम्मद जाबाज के मोबाइल में कई बैंक कर्मियों के नंबर मिले हैं। आशंका है कि इनके द्वारा मिलकर कई बैंक खाते फर्जी तरीके से खुलवाए गए, इनमें फर्जी तरीके से राशि भी जमा की गई...

संजय गुप्ता, INDORE. राज्य सायबर सेल ने सायबर ठगी ( Cyber Fraud ) करने और इस ठगी का पैसा फर्जी खातों में डलवाने वाली गैंग का खुलासा किया है। इसमें इंदौर इंडसइंड बैंक ( Indore IndusInd Bank ) का बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर मोहम्मद जाबाज मुख्य आरोपी है। उसने यूपी के व्यक्ति राकेश त्रिपाठी के साथ मिलकर आरके इंटरप्राइजेस फर्म नाम से बैंक में खाता खुलवाया और इसमें सायबर ठगी का पैसा जमा कराया। इसमें दो माह में 6.18 करोड़ की सायबर ठगी राशि जमा हुई।

बैंक मैनेजर के पास कई बैंक कर्मचारियों के नाम

आरोपी जाबाज के मोबाइल में कई बैंक कर्मियों के नंबर मिले हैं, इससे आशंका है कि इनके द्वारा मिलकर कई बैंक खाते फर्जी तरीके से खुलवाए गए, ताकि सायबर ठगी की राशि इसमें डलवाई जा सके। ऐसे तीन दर्जन खाते मिले, जिसमें से एक दर्जन खाते राज्य सायबर सेल इंदौर द्वारा फ्रीज करवाए गए हैं। यह भी सामने आया कि जाबाज का एक नेटवर्क था जिसके जरिए वह गुमाश्ता लाइसेंस और अन्य दस्तावेज तैयार करता था जिसकी मदद से फर्जी बैंक खाते खुलते थे।

ये खबर भी पढ़ें...

कृषि मंत्रालय मिलते ही एक्शन में Shivraj Singh Chouhan , अधिकारियों की बैठक के बाद क्या बोले मामा

12 लाख में बैंक खाते बेच रहे थे

यह भी सामने आया कि इन फर्जी खातों को बेचा भी जाता था। गढ़वाल इंटरप्राइजेस के नाम से इंडसइंड बैंक सियागंज इंदौर में खुले खाते को दुबई में बैठे सायबर ठगों को 12 लाख में बेचने की बात चली थी यह बात फरीदाबाद-हरियाणा पुलिस को एक जांच में सामने आ चुकी है।

इस टीम द्वारा की गई पूरी जांच

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य सायबर सेल योगेश देशमुख के तहत इंदौर एसपी सायबर सेल जितेंद्र सिंह द्वारा यह केस की जांच शुरू की गई। सिंह के पास एक फरियादी ने 85 लाख की ठगी की बात कही थी। इसकी जांच डीएसपी सायबर सेल नरेंद्र सिंह रघुवंशी, इंस्पैक्टर अंजू पटेल द्वारा टीम भारती विश्वकर्मा, रमेश भिडे, राकेश बामनिया, गजेंद्र राठौर, राहुल भौंसेल, दिनेश सौराष्ट्रीय के साथ की गई।

इंदौर इंडसइंड बैंक ठगी

Tags:
  • Cyber ​​fraud
  • सायबर ठगी
  • Indore IndusInd Bank
  • इंदौर इंडसइंड बैंक ठगी
  • Indore IndusInd Bank Fraud
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा