गणेश घाट हादसे में इंदौर के उद्योगपति और नमाडा रिसोर्ट के मालिक राकेश साहनी की मौत, ट्रक उनके ऊपर गिरा, भूसे में लगी आग

BP Shrivastava | Dec 26, 2023, 24:00 IST
Share
गणेश घाट हादसे में इंदौर के उद्योगपति और नमाडा रिसोर्ट के मालिक राकेश साहनी की मौत, ट्रक उनके ऊपर गिरा, भूसे में लगी आग
गणेश घाट हादसे में इंदौर के उद्योगपति और नमाडा रिसोर्ट के मालिक राकेश साहनी की मौत, ट्रक उनके ऊपर गिरा, भूसे में लगी आग

इंदौर से करीब 40 किमी दूर धार जिले के गणेश घाट (मानपुर घाट) पर हुए एक्सीडेंट के बाद वाहनों में लगी आग में इंदौर के प्रसिद्ध उद्योगपित राकेश साहनी की मौत हो गई। वह नमाडा रिसोर्ट के मालिक थे।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर से करीब 40 किमी दूर धार जिले के गणेश घाट (मानपुर घाट) पर हुए एक्सीडेंट के बाद वाहनों में लगी आग में इंदौर के प्रसिद्ध उद्योगपित राकेश साहनी की मौत हो गई। वह नमाडा रिसोर्ट के मालिक थे। इंदौर में मगंलवार दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस घटना में उनका ड्राइवर घायल हुआ है।्र

कार का टाचर पंचर हुआ, बाहर खड़े थे ट्रक गिरा

साहनी के करीबियों ने बताया कि वह अपने रिसोर्ट से इंदौर की ओर आ रहे थे, तभी घाट पर उनकी कार का टायर पंचर हुआ। ड्राइवर टायर बदलने लगा। इसके लिए वह कार के बाहर आकर परिजनों से ही मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुए ट्राले ने कई वाहनों को टक्कर मारी, एक ट्रक को भी टक्कर मारी, जिसमें भूसा, खली भरी थी। वह आकर इनके ऊपर गिर गया और उसमें आग लग गई। जिसमें साहनी नीचे दब गए और मौत हो गई। ड्राइवर घटना में घायल हो गया।

उनकी भाभी की भी दुर्घटना में हुई थी मौत

राकेश साहनी के भाई जाकेश साहनी की पत्नी पिछले दिनों सिंगापुर में क्रूज से गिरकर मारी गई थी, उनका शव आज तक नहीं मिला है और अब राकेश साहनी की भी दुर्घटना में मौत हो गई। राकेश साहनी का ही खरगोन में नर्मदा के निकट नमाडा रिसोर्ट है। साहनी की नमाडा रिसोर्ट है। जो इस साल आई नर्मदा की बाढ़ में तहस नहस हो गया था। राकेश साहनी के भाई जाकेश साहनी अपनी पत्नी रीता के साथ सिंगापुर और मलेशिया घुमने के लिए गए थे। वे स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज क्रूज पर सवार पेनांग से सिंगापुर जा रहे थे, तभी उनकी पत्नी रीता लापता हो गई थी। सीसीटीवी फूटेज से पता चला था कि वह क्रूज में किनारे खड़ी थी और वहीं से गिर गई। काफी तलाश के बाद भी पत्नी का शव नहीं मिल पाया।

यह हादसा हुआ था गणेश घाट पर

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत, राऊ खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ था। घाट से उतर रहा बड़ा ट्राला ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर , डिवाइडर कूद, घाट चढ़ने वाली लेन पर जा पहुंचा। जहां घाट चढ़ रहे 2 कार , 1 बाइक व 2 अन्य वाहन को, ब्रेक फेल ट्राले ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते देखते कई वाहनों में भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन की मौत की खबर है, जिसमें साहनी एक है। वहीं तीन अन्य घायल हुए हैं।

Tags:
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Ganesh Ghat accident
  • death of Indore industrialist Rakesh Sahni
  • Namada resort owner Rakesh
  • गणेश घाट हादसा
  • इंदौर के उद्योगपति राकेश साहनी की मौत
  • नमाडा रिसोर्ट मालिक राकेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा