इंदौर में 649 करदाताओं ने लिया फर्जी इनकम टैक्स रिफंड, आयकर की छापेमारी में खुलासा

Sanjay Gupta | Apr 09, 2026, 12:31 IST
Share
indore it refund scam 649 taxpayers news
indore it refund scam 649 taxpayers news

इंदौर में करदाताओं ने फर्जी तरीके से आयकर रिफंड लिया है। जांच में सामने आया कि इसमें अधिकारी और निजी कर्मचारी शामिल हैं। ये खुलासा कर सलाहकार के यहां मिले दस्तावेज से हुआ है। अब विभाग नोटिस भेजकर टैक्स और पेनल्टी वसूलेगा।

News In Short

  • इंदौर में 649 करदाताओं ने फर्जी रिफंड लिया है।
  • ये मामला आयकर विभाग की जांच में सामने आया है।
  • इसमें अधिकारी और निजी कर्मचारी भी शामिल हैं।
  • जांच में कर सलाहकार के यहां छापे में दस्तावेज मिले हैं।
  • दोषियों पर टैक्स और पेनल्टी लगेगी।

News In Detail

इंदौर में 649 करदाताओं ने फर्जी आयकर रिफंड लिया है। इसमें केंद्र और राज्य के अधिकारी और निजी कर्मचारी शामिल हैं। आयकर विभाग ने हाल ही में छापे मारे थे।

इनमें भारी दस्तावेज जब्त किए गए थे। एक कर सलाहकार के यहां से भी रिकॉर्ड मिला था। अब जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।

इसमें सामने आया कि 649 करदाताओं ने फर्जी रिफंड लिया है। इनकम टैक्स विभाग ने ऐसे करदाताओं को रडार पर लिया है।

मैनेजमेंट स्तर के कर्मचारी भी शामिल

फर्जी रिफंड क्लेम लेने वालों में केंद्र और राज्य के अधिकारी शामिल हैं। साथ ही निजी कंपनियों के बड़े पद पर काम करने वाले मैनेजमेंट स्तर के कर्मचारी भी शामिल पाए गए हैं।

टैक्स बचाने के लिए फर्जी क्लेम किए गए

आयकर विभाग ने कई जगह छापे मारे। साथ ही सर्वे भी किए। इसी दौरान इंदौर के कर सलाहकार दिनेश पंवार के यहां जांच हुई है।

वहां बोगस रिफंड के दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों से ऐसा डेटा मिला था जिसमें रिटर्न जांच में 649 लोग फर्जी क्लेम लेते पाए गए। अब इनकी विस्तृत जांच शुरू हो गई है।

यहां के है फर्जी क्लेम लेने वाले करदाता

सबसे ज्यादा करदाता इंदौर रेंज एक के हैं। यहां 300 से ज्यादा करदाता शामिल हैं। इंदौर चार रेंज में 235 करदाता हैं। वहीं उज्जैन रेंज में 34 करदाता शामिल हैं। अब सभी को नोटिस भेजे जाएंगे। सही रिटर्न भरने के निर्देश दिए जाएंगे।

इतना टैक्स देना होगा

नियमों के अनुसार 30 प्रतिशत टैक्स देना होगा। इसके साथ 200 प्रतिशत तक पेनल्टी लग सकती है। वहीं पिछले वर्षों का ब्याज भी वसूला जाएगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

ठेले पर कपड़े प्रेस करने वाले को मिला 598 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस

जेल की दीवारों के पीछे फर्जीवाड़े का खेल! HC ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट के खिलाफ दिए जांच के निर्देश

एमपी न्यूज : बिना डिलीवरी बना दिए 250 से ज्यादा बर्थ सर्टिफिकेट, एमपी स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा

मध्यप्रदेश न्यूज : नगर निगम की नाक के नीचे करण औजला शो में 1 करोड़ की टैक्स चोरी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • आयकर विभाग
  • इनकम टैक्स
  • इनकम टैक्स विभाग
  • करदाता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा