इंदौर जैन सोशल ग्रुप जीनियस के इन लोगों ने की दुश्मन देश तुर्की की यात्रा, देखें पूरी लिस्ट और फोटो

Sanjay Gupta | May 25, 2025, 14:05 IST
Share
mp news indore jain
mp news indore jain

इंदौर के जैन सोशल ग्रुप 'जीनियस' के करीब 40 सदस्य तुर्की की लग्जरी टूर पर रवाना हुए, जिससे दिगंबर जैन समाज में विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान को भारत विरोधी सामग्री देने वाले देश तुर्की की यात्रा को लेकर राष्ट्रवादी सोच पर सवाल उठे हैं।

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ ड्रोन व अन्य युद्ध सामग्री उपलब्ध कराने वाले तुर्की को लेकर देशभर में विरोध है। इस बीच इंदौर के जैन सोशल ग्रुप जीनियस के सदस्य तुर्की की लग्जरी टूरिज्म यात्रा पर रवाना हुए जिससे दिगंबर जैन समाज में बखेड़ा खड़ा हो गया है। यह यात्रा 23 मई से 4 जून तक रहेगी और इस दौरान वे तुर्की के कई शहरों में घूमेंगे और फाइव स्टार होटल में रहेंगे। अब जैन समाज में सवाल उठा है कि राष्ट्रवादी विचारधारा का फिर क्या हुआ, ऐसे माहौल में यह तुर्की क्यों गए। वहीं अब द सूत्र इस मामले में गए हुए लोगों की लिस्ट और फोटो बता रहा है।

इनका है यह ग्रुप

इस ग्रुप के अध्यक्ष संजय बडजात्या हैं। करीब 40 से अधिक सदस्य यात्रा पर गए हैं। लेकिन 8-10 लोग इसमें वह भी हैं जो देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावनाओं के चलते इस टूर पर जाने से मना कर चुके। इसमें बिल्डर नवीन गोधा भी शामिल है जिन्होंने राशि डूबने की चिंता नहीं की और जाने से मना कर दिया। अशोक बड़जात्या ने भी जाने से इंकार कर दिया।
turkey indore jain
turkey indore jain

यह सभी गए हैं तुर्की यात्रा पर

संजय बड़जात्या, विजय बड़जात्या, उद्योगपति सचिन जैन, डॉ. रोशन जैन, अजय सेठी, जिनेश जैन, रूपम जैन, बिल्डर अखिलेश जैन, रिंकल जैन, निलेश जैन, जेके गंगवाल, वैभव पहाड़िया, शैलेंद्र पाटनी, पी अजमेरा व अन्य शामिल हैं।

किया था वादा फोटो, वीडियो नहीं आएंगे बाहर

इसमें मजे की बात यह है कि जब तुर्की को लेकर देश में विरोध देखा गया, तो इस पर टूर के कई लोगों के मन में जाने को लेकर संशय आया। इस पर ग्रुप के कुछ बड़े लोगों ने यह वादा किया कि चिंता मत करो किसी को पता नहीं चलेगा और ग्रुप की कोई फोटो, वीडियो बाहर नहीं आएगा।

हम जाकर आराम से आ जाएंगे। वहीं टूर्स आपरेटर्स ने भी इस मामले में इन सभी को बोला कि चले जाओ कुछ नहीं होता है सभी जा रहे हैं, नहीं जाओगे तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा। आखिर में 35-40 सद्सय चले गए और जाते ही फोटो आने लगे।

turkey indore jain
turkey indore jain

यह भी पढ़ें...इंदौर महापौर की कमेटी ने बदले की कार्रवाई में पाया IAS सिसोनिया और अधिकारियों ने नियमानुसार नहीं की कार्रवाई

जैन ग्रुप हाल में दो बड़े विवादों में सामने आया

जैन ग्रुप हाल ही में दो बड़े विवादों में सामने आया है। पहले मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक बिल्डिंग में हैलोवीन पार्टी के दौरान जैन समाज के बड़े लोग विवादों में आए। बमुश्किल यह अपनी एफआईआर रूकवा सके। यह विवाद थमा ही था कि समाज के कुछ लोगों ने चौराहों पर होर्डिंग्स का बखेड़ा खड़ा कर दिया। छांव देने के नाम पर बड़े-बड़े प्रचार के होर्डिंग्स तान दिए गए। दोनों ही मामलों का खुलासा द सूत्र ने किया। इसके बाद होर्डिंग्स हट गए।

यह भी पढ़ें..इंदौर जैन सोशल ग्रुप जीनियस की दुश्मन देश तुर्की की पर्यटन यात्रा से दिगंबर जैन समाज में विवाद

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Indore | Jain society | MP News | tour | इंदौर की हैलोवीन पार्टी

Tags:
  • MP News
  • Indore
  • Jain society
  • tour
  • तुर्की
  • इंदौर की हैलोवीन पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच