इंदौर संभाग में जल गंगा संवर्धन अभियान में 73 करोड़ से संवर रहे तालाब, नदी के घाट, कुआं, बावड़ी
Sanjay Gupta | Jun 15, 2024, 17:46 IST
THESOOTR
राज्य शासन के निर्देश पर इंदौर संभाग में भी जल संरचनाओं को सहेजने और संवारने के लिए जल गंगा अभियान 5 जून से प्रारंभ किया गया। यह अभियान गंगा दशमी पर 16 जून को संपन्न हो रहा है...
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर संभाग के ग्रामीण क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संभाग के 73 करोड़ से ज्यादा के काम हो रहे हैं। इस अभियान को लेकर संभागायुक्त आईएएस दीपक सिंह ने विस्तृत रूप से काम की जानकारी दी। उन्हीं के शब्दों में पूरे काम का लेखा जोखा।
राज्य शासन के निर्देश पर इंदौर संभाग में भी जल संरचनाओं को सहेजने और संवारने के लिए जल गंगा अभियान 5 जून से प्रारंभ किया गया। यह अभियान गंगा दशमी के अवसर पर 16 जून को संपन्न हो रहा है। इस अभियान के तहत लिए गए कार्य संभाग में अनवरत जारी रहेंगे। इस अभियान में तालाब, कुएं, बावड़ी और नदियों को गहरा कर उनकी जल क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। साथ ही पौधारोपण का बड़ा कार्य भी इस अभियान में किया जा रहा है। नदी किनारे बने घाटों की भी साफ सफाई कराई गई।
ये खबर भी पढ़ें...
खुशखबरी, खुशखबरी, खुशखबरी ! लाड़ली बहना को अगले महीने मिल सकते हैं ढाई हजार रुपए, जानिए कैसे?
इंदौर संभाग के सभी 8 जिलों के ग्रामीण क्षेत्र के 54 जनपद पंचायत में 5138 जल संरचनाओं के नवीन कार्य प्रारंभ किए गए हैं। यह कार्य 73 करोड़ 72 लख रुपए के लागत से कराए जाएंगे। उपरोक्त कार्यों में से 1376 कार्य तालाब, स्टापडेम, कुआं/बावड़ियों के जीर्णोद्धार के है। अभियान में नदी किनारे घाट निर्माण के 7 कार्य और पुराने तालाब के गहरीकरण के 752 कार्य प्रारंभ कराए गए हैं, इनकी लागत 14.85 करोड़ रुपए है। तालाब में निकलने वाली मिट्टी गाद स्वयं के व्यय से किसान अपने खेतों में डाल रहे हैं। उपरोक्त कार्यों के अलावा नरेगा में पूर्व से प्रगतिरत कुल 10 हजार 803 कार्य जिनकी लागत 462 करोड़ रुपए है, इनमें से अभियान के दौरान कुल 2500 कार्य पूर्ण कराए जा रहे हैं।
सिंह बताते हैं कि जल संरचनाओं एवं धार्मिक व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। संभाग में 268 कुंआ बावड़ी, 65 नदी घाट, 782 सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर श्रमदान से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिधियों और जनता के सहयोग से कार्य किए जा रहे हैं।
गंगादशमी के अवसर पर प्रमुख जल स्रोत/नदी/तालाब/बावड़ियों के किनारे आरती, भजन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। खरगोन जिले के महेश्वर जनपद के गंगातखेडी और धार के मनावर तहसील में ग्राम साततराई में इस अवसर पर धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पौधारोपण का आयोजन किया गया।
पौधारोपण : संभाग की 54 जनपद पंचायतों में पौधारोपण के 405 कार्य नरेगा से स्वीकृत किए गए हैं। जिनकी लागत 7.5 करोड़ रुपए है, इनमें कुल 294 हेक्टेयर क्षेत्र में कुल 7.50 लाख पौधे लगाने की तैयारी कर ली है।
इंदौर संभाग के ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ 55 नगरीय निकायों में भी जल संरक्षण और संवर्धन के 283 कार्यों पर 16 करोड़ 15 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसमें से 40 तालाबों को गहरा कर जल क्षमता में वृद्धि की जा रही है। इसी तरह 22 नदियों को भी गहरा किया जा रहा है। इसी प्रकार 135 कुएं तथा 49 बावड़ियों की साफ सफाई का काम भी हाथ में लिया गया है। साथ ही 37 स्टॉपडेम, रिचार्ज सॉफ्ट और चेनलों की सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। संभाग के सभी नगरीय निकायों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण के कार्य भी हाथ में लिए गए हैं।
5 जून से शुरू हुआ अभियान

इंदौर संभाग में 5138 जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार और गहरीकरण
इंदौर संभाग के सभी 8 जिलों के ग्रामीण क्षेत्र के 54 जनपद पंचायत में 5138 जल संरचनाओं के नवीन कार्य प्रारंभ किए गए हैं। यह कार्य 73 करोड़ 72 लख रुपए के लागत से कराए जाएंगे। उपरोक्त कार्यों में से 1376 कार्य तालाब, स्टापडेम, कुआं/बावड़ियों के जीर्णोद्धार के है। अभियान में नदी किनारे घाट निर्माण के 7 कार्य और पुराने तालाब के गहरीकरण के 752 कार्य प्रारंभ कराए गए हैं, इनकी लागत 14.85 करोड़ रुपए है। तालाब में निकलने वाली मिट्टी गाद स्वयं के व्यय से किसान अपने खेतों में डाल रहे हैं। उपरोक्त कार्यों के अलावा नरेगा में पूर्व से प्रगतिरत कुल 10 हजार 803 कार्य जिनकी लागत 462 करोड़ रुपए है, इनमें से अभियान के दौरान कुल 2500 कार्य पूर्ण कराए जा रहे हैं।
धार्मिक, सार्वजनिक स्थल पर हो रहा सफाई अभियान
सिंह बताते हैं कि जल संरचनाओं एवं धार्मिक व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। संभाग में 268 कुंआ बावड़ी, 65 नदी घाट, 782 सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर श्रमदान से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिधियों और जनता के सहयोग से कार्य किए जा रहे हैं।
गंगादशमी कार्यक्रम में यह हुआ
गंगादशमी के अवसर पर प्रमुख जल स्रोत/नदी/तालाब/बावड़ियों के किनारे आरती, भजन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। खरगोन जिले के महेश्वर जनपद के गंगातखेडी और धार के मनावर तहसील में ग्राम साततराई में इस अवसर पर धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पौधारोपण का आयोजन किया गया।
पौधारोपण : संभाग की 54 जनपद पंचायतों में पौधारोपण के 405 कार्य नरेगा से स्वीकृत किए गए हैं। जिनकी लागत 7.5 करोड़ रुपए है, इनमें कुल 294 हेक्टेयर क्षेत्र में कुल 7.50 लाख पौधे लगाने की तैयारी कर ली है।
54 नगरीय निकाय में भी काम
इंदौर संभाग के ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ 55 नगरीय निकायों में भी जल संरक्षण और संवर्धन के 283 कार्यों पर 16 करोड़ 15 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसमें से 40 तालाबों को गहरा कर जल क्षमता में वृद्धि की जा रही है। इसी तरह 22 नदियों को भी गहरा किया जा रहा है। इसी प्रकार 135 कुएं तथा 49 बावड़ियों की साफ सफाई का काम भी हाथ में लिया गया है। साथ ही 37 स्टॉपडेम, रिचार्ज सॉफ्ट और चेनलों की सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। संभाग के सभी नगरीय निकायों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण के कार्य भी हाथ में लिए गए हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari