जार्डन होटल में गरबा आयोजन में सिगरेट कंपनी के स्टाल पर बजरंग दल का हंगामा, कर्मचारियों के पीटा

Sanjay Gupta | Oct 06, 2024, 16:10 IST
Share
indore cigarettes
indore cigarettes

होटल जॉर्डन में आयोजित गरबा कार्यक्रम में सिगरेट का स्टाल लगाया गया था। गरबा करने वालों को मुफ्त में सिगरेट बांटी जा रही थी। खबर फैली तो बजरंग दल के लोग वहां पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

INDORE : इंदौर के निपानिया में होटल जार्डन में शनिवार 5 अक्टूबर रात को हंगामा हो गया। यहां हो रहे गरबा आयोजन में सिगरेट का स्टाल लगाकर गरबा करने वालों को मुफ्त में सिगरेट पिलाई जा रही थी। इस मुद्दे पर पहले तो हिंद रक्षक के राष्ट्रीय संयोजक एकलव्य गौड़ ने फोन करके इवेंट आयोजकों को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। वहीं बात जब फैली तो बजरंग दल वालों ने वहां जाकर जमकर हंगामा किया।

यह हुआ होटल जार्डन में

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के सामने आया है कि इंदौर के निपानिया स्थित होटल जार्डन में अश्लील गरबा के साथ एक सिगरेट कंपनी ने अपना टेंट लगा रखा है। वह अपनी कंपनी और सिगरेट का प्रचार कर नवयुवक एवं गरबा करने वाली बालिकाओं को फ्री में सिगरेट पीला रहे हैं और इसी के साथ गरबा करने आ रहे सभी लोगों को फ्री में सिगरेट भी पीला रहे हैं। जब सूचना विश्व हिन्दू परिषद के विभाग समरसता प्रमुख तन्नू शर्मा को लगी तो पहले आयोजक अंशुल गुप्ता को फोन पर अश्लील गरबा और नव युवक एवं युवती को सिगरेट पिलाने की दुकान बंद करने को कहा जिस पर आयोजक अंशुल गुप्ता ने अपना पल्ला झाड़ लिया।

सभी मौके पर पहुंचे फिर यह हुआ

शर्मा ने तुरंत यह सूचना बजरंग दल के संयोजक प्रवीण दरेकर को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल संयोजक प्रवीण दरेकर और उनकी बजरंगी टीम ने गरबा पांडाल पहुंचकर सिगरेट पिलाकर कंपनी का प्रचार कर रहे आयोजक और उनके कर्मचारियों की धुनाई कर दी। स्टाल तुरंत बंद करवाया और उसी पांडाल से 2 मुस्लिम युवकों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें...

जार्डन होटल में गरबा आयोजन में कंपनी स्टाल लगाकर मुफ्त पिला रही सिगरेट, विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ ने फोन पर दी धमकी

इसके पहले एकलव्य गौड़ ने किया था फोन

इसके पहले विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य ने भी फोन करके इवेंट वालों को समझाया था और कहा था कि - क्या स्टाल लगा रखा है सिगरेट का, क्या मजाक समझ रखा है हिंदू धर्म को तुम लोगों ने, पढे लिखे हो ना तुम, घास खाते हो अक्ल नहीं है, तुमको समझ नहीं आ रही है हिंदू हो या क्या हो। कान खोलकर सुन लो इवेंट वालों को भी समझा दो, स्टाल दिखना नहीं चाहिए। आज के आज हट जाए, नहीं तो मैं आकर बताउंगा, मजाक बना रखा है। इवेंट वालों को भी समझा देना, हट जाना चाहिए, नहीं तो मैं आकर सभी को ठीक कर दूंगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • एकलव्य गौड़
  • इंदौर बजरंग दल
  • जार्डन होटल
  • गरबा आयोजन में सिगरेट
  • फ्री सिगरेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई