इंदौर में पत्रकार और पुलिस ने मिलकर मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने सहायक एसआई को रंगे हाथों पकड़ा

Pratibha Rana | Oct 30, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में पत्रकार और पुलिस ने मिलकर मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने सहायक एसआई को रंगे हाथों पकड़ा
इंदौर में पत्रकार और पुलिस ने मिलकर मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने सहायक एसआई को रंगे हाथों पकड़ा

निजी शिकायत के आधार पर लोकायुक्त इंदौर पुलिस ने छापा मारा और आरोपी सहायक उपनिरीक्षक (एसआई) को रंगे हाथों पकड़ लिया।

संजय गुप्ता@ INDORE.

इंदौर में रिश्वत के खेल में पुलिस के साथ पत्रकार का गठजोड़ सामने आया है। निजी शिकायत के आधार पर लोकायुक्त इंदौर पुलिस ने छापा मारा और आरोपी सहायक उपनिरीक्षक (एसआई) को रंगे हाथों पकड़ लिया। दस हजार की यह रिश्वत पुलिसकर्मी जितेंद्र कुमार कोकाटे और पत्रकार रत्नेशपुरी ने मिलकर मांगी थी। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल और उनकी टीम ने इसकी कार्रवाई की है।

यह है मामला

आवेदक गगन जैन पिता आनंद जैन उम्र 36 साल जो सुखदेव नगर इंदौर का निवासी है, उसने इनकी शिकायत लोकायुक्त को की थी। इसमें कहा था कि पंढरीनाथ थाने के सहायक एसआई जितेंद्र कोकाटे पिता दत्तात्रेय कोकाटे और रत्नेश पुरी पत्रकार निवासी पंढरीनाथ द्वारा दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। आवेदक गगन जैन के अनुसार उनके साले हर्ष नीमा ने घरेलू विवाद में थाने में शिकायत की थी और उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ था। कोकाटे और अपने आप को पत्रकार बताने वाले रत्नेश पुरी के द्वारा जमानत देने के एवज में दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद मंगलवार को मारा छाप

लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में यह शिकायत की गई थी। आवेदक द्वारा की गई उक्त शिकायत सत्यापन के दौरान सही पाए जाने से मंगलवार दिनांक 30.10.2023 को ₹10,000 रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगेहाथ ट्रैप किया गया । आरोपी से उक्त रिश्वत राशि मांगने में प्राइवेट व्यक्ति रत्नेश पुरी की भी संलिप्तता रही उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। आरोपीगण के विरुद्ध धारा 7 भ्रा. नि. अधि.एवम् 120 ipc के तहत कार्रवाई हो रही है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Lokayukta police action in Indore
  • journalist-police asked for bribe
  • assistant SI caught
  • इंदौर में लोकायुक्त पुलिस कार्रवाई
  • पत्रकार-पुलिस ने मांगी रिश्वत
  • सहायक एसआई पकड़ाया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा