बीजेपी पार्षद कालरा फिर करने लगे अवैध निर्माण की शिकायतें, निगमायुक्त का दो टूक जवाब

Sanjay Gupta | Mar 04, 2025, 19:24 IST
Share
indore kamlesh kalra complaints illegal construction councilor risk
indore kamlesh kalra complaints illegal construction councilor risk

इंदौर के वार्ड 65 से बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा की अवैध निर्माणों के खिलाफ शिकायतें एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने निगमायुक्त शिवम वर्मा से क्षेत्र के विभिन्न अवैध निर्माणों की शिकायत की, जिससे निगमायुक्त ने उन्हें दो टूक जवाब दिया है।

INDORE. पूर्व एमआईसी मेंबर और बीजेपी से निकाले गए पार्षद जीत यादव उर्फ जीतू जाटव कांड के पीड़ित कमलेश कालरा फिर उसी राह पर चलने लगे हैं, जिसे लेकर वार्ड 65 में कई रहवासी उनसे नाराज थे। कालरा ने अपने क्षेत्र में रहवासियों के अवैध निर्माण की शिकायतें फिर से कर दी है, इन्हीं को लेकर ही निगम अधिकारियों के साथ उनका फोन पर विवाद हुआ था, जिसमें वह जीतू यादव का नाम ले बैठे थे। लेकिन निगमायुक्त शिवम वर्मा के दो टूक जवाब ने उन्हें हैरान कर दिया। कालरा आमजन के रूप में जनसुनवाई में शिकायतें लेकर पहुंचे थे।

कालरा ने की यह शिकायतें

कमलेश कालरा ने निगमायुक्त से खातीवाला टैंक में अवैध निर्माण, जोशी कॉलोनी के बैकलेन में अवैध निर्माण, सिंधी कॉलोनी में नाले पर निर्माण और खातीवाला के मधुरम अपार्टमेंट में अवैध निर्माण की शिकायतें की है।

ये खबर भी पढ़ें...

जीतू जाटव कांड में फरियादी BJP नेता कमलेश कालरा के OBC होने के सबूत नहीं

निगमायुक्त ने यह दिए दो टूक जवाब

इस मामले में निगमायुक्त ने तो मौके पर ही पहले कमलेश कालरा को बोल दिया कि हम कार्रवाई तो कर देंगे, लेकिन फिर फोन मत करना कि यह रोक दो। हम पूरे वार्ड 65 को आदर्श बना देंगे और सभी अवैध निर्माण हटा देंगे।

उधर निगमायुक्त ने जनसुनवाई में लगातार आ रही अवैध निर्माण की शिकायतों को लेकर एक और निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में पड़ोसियों की छोटी-मोटी शिकायतें करने वालों के भवनों की भी जांच पहले की जाए। कई बार आपसी विवाद के चलते लोग यह शिकायतें कर रहे हैं। इसलिए पहले शिकायतकर्ता के भी भवन की जांच हो।

indore kamlesh kalra complaints
indore kamlesh kalra complaints

ये खबर भी पढ़ें...

BJP पार्षद कालरा, IAS केसरी, कमिश्नर सुमन और एसडीएम धनगर खिलाफ जमानती वारंट जारी

कालरा शिकायतों को लेकर रहे हैं विवादित

कालरा का यह पहला मामला नहीं है। उनके वार्ड के कई रहवासी इसलिए खुश नहीं रहते है कि वह छोटे-छोटे अवैध निर्माण को लेकर भी अपने ही रहवासियों की शिकायतें करते हैं। इसमे फिर नोटिस होते हैं और फिर इसे रूकवाने के लिए रहवासी उनके पास जाता है और फिर रूकवाने के लिए फोन होता है। इसलिए निगमायुक्त ने दो टूक कहा कि बाद में कार्रवाई हो तो फोन मत करना।

उधर, पार्षदी पर ही खतरा

वहीं कमलेश कालरा की पार्षदी पर ही खतरा मंडरा रहा है। वह ओबीसी जाति प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़े और जीते थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने उनके खिलाफ याचिका लगाई हुई है कि उनका प्रमाण पत्र फर्जी है। वहीं हाईकोर्ट में छानबीन समिति बोल चुकी है कि उनके प्रमाण पत्र को लेकर कलेक्टोरेट से कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। वह 17 मार्च तक इसमें रिपोर्ट पुटअप कर देंगे। ऐसे में अब उनकी पार्षदी ही गलत प्रमाण पत्र पाए जाने पर निरस्त हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की बारात इंदौर एयरपोर्ट से गई जोधपुर

रीवा से इंदौर जा रही बस पर अचानक पत्थरबाजी, फिजियोथेरेपिस्ट की मौके पर ही मौत

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर नगर निगम
  • मध्य प्रदेश
  • अवैध निर्माण
  • पार्षद कमलेश कालरा
  • इंदौर निगमायुक्त शिवम वर्मा
  • जीतू जाटव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा