जीतू जाटव कांड में फरियादी BJP नेता कमलेश कालरा के OBC होने के सबूत नहीं
Sanjay Gupta | Mar 03, 2025, 18:10 IST
Kamlesh Kalra documented OBC
इंदौर के वार्ड 65 से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सुनील यादव याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मनीष यादव, करण बैरागी ने कोर्ट में तर्क रखे। उन्होंने कहा कि 6 माह से जांच के आदेश के बाद भी कालरा की जाति प्रमाणपत्र की जांच नहीं हो रही है।
Indore. इंदौर में चर्चित हुए जीतू जाटव कांड के मुख्य पीड़ित और फरियादी पार्षद कमलेश कालरा बड़ी मुश्किल में आ चुके हैं। उनके ओबीसी जाति प्रमाण पत्र को दी गई चुनौती में अब मोटे तौर पर साफ हो गया है कि उनके जाति को लेकर किसी तरह के दस्तावेज कलेक्टोरेट में नहीं है। अब समिति द्वारा इस मामले में फैसला लेने के लिए अंतिम समय लिया गया है, कुल मिलाकर 17 मार्च तक इसमें फैसला आ जाएगा।
कमलेश कालरा की जाति को लेकर दस्तावेज के आधार पर छानबीन कमेटी को फैसला लेकर रिपोर्ट हाईकोर्ट में तीन मार्च को पेश करना थी। लेकिन इस मामले में हुई सुनवाई में समिति की ओर से स्पष्ट कर दिया गया हे कि कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त पत्र के मुताबिक कमलेश कालरा के जाति से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। लेकिन समिति अध्यक्ष अजीत केसरी 28 को सेवानिवृत हो गए हैं इसलिए निर्णय नहीं लिया जा सका। शासन ने इस मामले में फैसले को लेकर अंतिम अवसर मांगा, जिस पर अब 17 मार्च की तारीख लगाई गई है। इस दिन तक समिति को फैसला लेकर हाईकोर्ट में पेश करना है।
ये खबर भी पढ़िए... BJP ने पार्षद कमलेश कालरा और MIC मेंबर जीतू यादव को थमाया नोटिस
वार्ड 65 से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सुनील यादव याचिकाकर्ता की और से अधिवक्ता मनीष यादव, करण बैरागी ने कोर्ट में तर्क रखे। उन्होंने कहा कि 6 माह से जांच के आदेश के बाद भी कालरा की जाति प्रमाणपत्र की जांच नहीं हो रही है। कालरा पार्षद पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड से चुनाव लड़े और जीते हैं।
ये खबर भी पढ़िए... सौरभ शर्मा केस: जीतू पटवारी ने लोकायुक्त की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
ये खबर भी पढ़िए... पार्षद कालरा बोले मुझे जीतू यादव से खतरा, वह आज नहीं तो कल बदला लेगा, गिरफ्तार करें उसे
ये खबर भी पढ़िए... जीतू यादव पर पुलिस की मेहरबानी पर विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य का तंज
हाईकोर्ट की सुनवाई में यह हुआ
ये खबर भी पढ़िए... BJP ने पार्षद कमलेश कालरा और MIC मेंबर जीतू यादव को थमाया नोटिस
इसके पहले जारी हुए थे जमानती वारंट
ये खबर भी पढ़िए... सौरभ शर्मा केस: जीतू पटवारी ने लोकायुक्त की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
जांच नहीं होने पर अधिवक्ता मनीष यादव, करण बैरागी ने इसे सीधे न्यायालय की अवमानना बताया था जिस पर कोर्ट ने प्रमुख सचिव अजीत केसरी, कमिश्नर पिछड़ा वर्ग आयोग सौरभ कुमार, सचिव डॉ निलेश देसाई औऱ छानबीन समिति के घनश्याम धनगर, सफलता दुबे समेत बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा को अवमानना करने पर 5000 रुपए के जमानती वारंट से तलब किया था। इस पर 17 फरवरी को फिर सभी ने कोर्ट से मोहलत मांगी थी और कहा था कि कलेक्टोरेट से दस्तावेज नहीं मिलने के कारण समिति फैसला नहीं ले पा रही है। इसके बाद सभी को तीन मार्च तक रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया था।
ये खबर भी पढ़िए... जीतू यादव पर पुलिस की मेहरबानी पर विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य का तंज
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari