सावन में इंदौर-खंडवा रोड पर भारी वाहन बंद, कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला

Vishwanath Singh | Jul 07, 2025, 23:00 IST
Share
Sourabh334
Sourabh334

कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्ग खंडवा रोड पर दिन के समय भारी ट्रकों और मालवाहन वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। आदेश के अनुसार, प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।

श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री इंदौर से ओंकारेश्वर व खंडवा की ओर यात्रा करते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने खंडवा रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। इस यात्रा मार्ग पर तेज रफ्तार भारी मालवाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए उक्त प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं।

सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

सावन माह में कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्ग खंडवा रोड पर दिन के समय भारी ट्रकों और मालवाहन वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। आदेश के अनुसार, प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। यह नियम सिर्फ श्रावण मास की अवधि तक लागू रहेगा।

केवल भारी मालवाहक वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

यह प्रतिबंध केवल भारी मालवाहक वाहनों पर लागू होगा। अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन जैसे यात्री बसें, कार, जीप, दोपहिया वाहन, दूध-वाहन, गैस सिलेंडर सप्लाई, एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन और पानी के टैंकर प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

वैकल्पिक मार्ग से होगी ट्रकों की आवाजाही

प्रतिबंध के दौरान इंदौर से खंडवा या खंडवा से इंदौर की ओर आने-जाने वाले भारी वाहन एबी रोड होते हुए सनावद की ओर डायवर्ट किए जाएंगे, जिससे कांवड़ यात्रा मार्ग पर यातायात सुगम और सुरक्षित बना रहे।

नियम उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर यान अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह प्रतिबंध आज से प्रभावशील हो चुका है और इसका उद्देश्य केवल आमजन की सुरक्षा और कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करना है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • ओंकारेश्वर
  • श्रावण
  • खंडवा
  • प्रतिबंधित
  • सावन माह
  • वाहन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा