दो टीआई के साथ बिल्डर और आमजन से जमीन की धोखाधड़ी कर चुका राजेश कुशवाह गिरफ्तार

Sanjay Gupta | Apr 01, 2026, 14:54 IST
Share
indore land fraud rajesh kushwaha arrest
indore land fraud rajesh kushwaha arrest

इंदौर में जमीन और फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी राजेश कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने नकली दस्तावेज से कई लोगों से लाखों रुपए लिए थे। इसने पुलिस अधिकारियों और बिल्डर को भी निशाना बनाया था।

News In Short

  • इंदौर में जमीन धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है।
  • राजेश कुशवाह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
  • राजेशने नकली दस्तावेज से फ्लैट और जमीन बेची थी।
  • राजेश कुशवाह ने कई लोगों से लाखों रुपए भी वसूले थे।
  • राजेश के चंगुल का पुलिस अधिकारी और बिल्डर भी शिकार बन चुके हैं।

News In Detail

इंदौर जमीन धोखाधड़ी केस क्या है

इंदौर शहर से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। राजेश कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी लंबे समय से लोगों को ठग रहा था। ये लोगों से फ्लैट और जमीन के नाम पर पैसे लेता था।

e8348a59-d22
e8348a59-d22

कैसे करता था धोखाधड़ी का पूरा खेल

आरोपी नकली दस्तावेज तैयार करता था। इसके बाद खुद को एजेंट बताकर सौदा करता था। पैसे सीधे अपने या परिचितों के बैंक के खाते में डलवाता था।

29 लाख की ठगी वाला ताजा मामला

लसूडिया थाना में एक केस दर्ज हुआ है। यह मामला 30 मार्च को सामने आया था। आरोपियों ने एक फ्लैट का गलत सौदा किया था। इसमें आरोपियों ने असली मालिक की जगह उसी नाम से अपने व्यक्ति का उपयोग किया था। लसूडिया थाने में दर्ज केस में राजेश कुशवाह, आशीष पारिख (जैन) और लव कुशवाह को आरोपी बनाया गया है।

आरोपियों ने फरियादी भुवनेशवर राव, ब्रह्मदीप परिहार और दत्त पचौरी के साथ धोखाधड़ी की थी। इन्होंने बेलमोंट पार्क में असली आशीष जैन के नाम के फ्लैट का सौदा दूसरे आशीष जैन पारिख के नाम से फरियादियों को कर दिया था। इसके लिए आधार कार्ड भी डुप्लीकेट बना लिया। इसके बाद फ्लैट का सौदा दिखाकर उनसे 29 लाख रुपए रुपए बैंक खाते में डलवा लिए।

63e02988-42f
63e02988-42f

पुलिस अधिकारियों को भी बनाया शिकार

आरोपी ने पुलिस को भी नहीं छोड़ा। भिंड में पदस्थ एक टीआई से 18 लाख रुपए ठग लिए गए। उन्हें भी नकली फ्लैट दिखाया गया था।

इसी तरह इंदौर में कई थानों में टीआई रह चुके एक पुलिस अधिकारी के साथ भी ऐसी ही धोखाधड़ी की गई। हालांकि दोनों ने ही अभी तक थाने में औपचारिक शिकायत नहीं की है।

बिल्डर के नाम पर भी किया बड़ा खेल

आरोपी ने इंदौर के एक बड़े बिल्डर के साथ भी धोखाधड़ी की है। आरोपी बिल्डर के पास एजेंट था, इसके चलते कई प्रॉपर्टी सौदे इसी तरह किए गए। लेकिन राशि अपने खाते में ट्रांसफर कराई गई। अब लोग बिल्डर से अपनी संपत्ति वापस मांग रहे हैं।

पहले से दर्ज हैं कई केस

कुशवाह पर पहले भी केस दर्ज हैं। कनाडिया थाना में भी मामला चल रहा है। उस केस में बदनाम राजू गाइड व अन्य आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे। हैं, लेकिन कुशवाह अब तक बचता रहा था। फिलहाल लसूडिया पुलिस ने इस बार इसे धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

होलकर राजवंश विवाद: महारानी उषादेवी ने यशवंतराव रेण्डोल को घोषित किया उत्तराधिकारी, धोखाधड़ी के लगे आरोप

एमपी न्यूज: डायबिटीज से पीड़ित बच्ची को स्कूल से निकाला, पिता ने लगाए गंभीर आरोप, जांच शुरू

इंदौर क्राइम ब्रांच टीआई और सिपाही पर रिश्वत के आरोप, खाते में लिए 50 हजार

मध्यप्रदेश न्यूज: रतलाम में CGST दफ्तर में CBI की छापेमारी, 1.5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया असिस्टेंट कमिश्नर

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • पुलिस
  • गिरफ्तार
  • धोखाधड़ी
  • पुलिस अधिकारी
  • फर्जीवाड़ा
  • इंदौर शहर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज