इंदौर क्राइम ब्रांच टीआई और सिपाही पर रिश्वत के आरोप, खाते में लिए 50 हजार

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore crime branch bribery case
indore crime branch bribery case

इंदौर में क्राइम ब्रांच के टीआई और सिपाही पर रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। जांच में सामने आया कि 50 हजार रुपए ऑनलाइन खाते में लिए गए। मामला लोकायुक्त तक पहुंचा। अब विभागीय जांच शुरू हो चुकी है और सख्त कार्रवाई के संकेत हैं।

News In Short

  • इंदौर क्राइम ब्रांच के टीआई पर रिश्वत लेने का आरोप है।
  • एक साइबर शिकायत की जांच के दौरान पैसे मांगे गए।
  • सिपाही के खाते में 50 हजार रुपए ट्रांसफर हुए।
  • मामला लोकायुक्त तक पहुंचा लेकिन आरोपी बच निकले हैं।
  • अब विभागीय जांच की जा रही है।

News In Detail

जानें क्या है पूरा मामला

इंदौर में फिर पुलिस पर सवाल उठे हैं। क्राइम ब्रांच के टीआई सुजीत श्रीवास्तव जांच में घिर गए हैं। उनके साथ सिपाही विकास का नाम भी सामने आया है। यह मामला एक साइबर शिकायत से शुरू हुआ था। एक युवती ने आपत्तिजनक फोटो डालने की शिकायत की थी। जांच के दौरान आरोपी युवक को बुलाया गया।

साइबर केस जांच में कैसे मांगे गए पैसे

टीआई ने युवक का फोन और लैपटॉप जांच के लिए लिया था। इसके बाद युवक से पैसे की मांग की गई थी। कहा गया कि केस में राहत दिलाई जा सकती है। युवक पर दबाव बनाया गया और डर दिखाया गया था। इसके बाद 50 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए थे। यह रकम सिपाही विकास के खाते में भेजी गई थी।

लोकायुक्त तक पहुंचा मामला

मामला लोकायुक्त तक पहुंच गया था। मध्यप्रदेश लोकायुक्त इंदौर एसपी राजेश सहाय ने जांच शुरू की। टीआई और सिपाही को पकड़ने की योजना बनी। लेकिन कार्रवाई से पहले दोनों गायब हो गए। इस वजह से बच गए।

विभाग ने कैसे लिया सख्त एक्शन

मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। क्राइम डीसीपी ने सख्ती दिखाई है। टीआई से सभी जांच वापस ले ली गई हैं।

चालान देरी में दोषी साबित

टीआई पर पहले भी आरोप लग चुके हैं। एक केस में चालान समय पर पेश नहीं किया गया था। नियम के अनुसार 90 दिन में चालान जरूरी था। देरी के कारण आरोपी को जमानत मिल गई थी। इस मामले में भी जांच पहले से चल रही थी।

प्रारंभिक जांच में देरी साबित हुई है। अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि देरी साफ तौर पर सामने आई है। प्राथमिक जांच में आरोप सिद्ध हुए हैं। अब रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

पहले भी सट्टाकांड में हटाए गए थे

इसके पहले भी श्रीवास्तव पर सट्टाकांड में गाज गिरी थी। जब वह खजराना टीआई पद पर थे तब उनके एरिया में लगातार जुआ, सट्टा चलने की शिकायत आई थी। तब उच्च अधिकारियों ने इसे पकड़ा था। इसके बाद काम में लापरवाही के चलते उन्हें हटा दिया गया था।

ये खबर भी पढ़िए...

आज से महंगा होगा दूध, इंदौर-धार में बढ़े दाम, जानें भोपाल में एक लीटर की कीमत कितनी होगी

इंदौर विकास प्राधिकरण की प्रॉपर्टी नहीं बिक रहीं, बुजुर्गों का स्नेहधाम अब वर्किंग वूमन हॉस्टल बनेगा

इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चीफ जस्टिस को पत्र, जमानत जैसे अहम केस में लिस्टिंग में हो रही देरी

इंदौर कलेक्टर से बोली महिला- मैं जिंदा हूं, सरपंच ने मृत बताया, बिल्डर बजाज ने जमीन ले ली

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • इंदौर क्राइम ब्रांच
  • लोकायुक्त इंदौर
  • एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया
  • मध्यप्रदेश लोकायुक्त
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर