इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चीफ जस्टिस को पत्र, जमानत जैसे अहम केस में लिस्टिंग में हो रही देरी

Sanjay Gupta | Mar 31, 2026, 17:16 IST
Share
indore-high-court-bar-association-letter-to-cj-on-bail-listing-delay
Photograph: (the sootr)

इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मप्र चीफ जस्टिस को अहम पत्र लिखा है। इसमें जमानत के साथ ही कई अहम केस में लिस्टिंग समय पर नहीं होने की समस्या उठाई ग है।

Indore. इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशनने मप्र हाईकोर्ट चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा को अहम पत्र लिखा है। यह पत्र एसोसिएशन के प्रेसीडेंट मनीष यादव और सचिव मनीष गड़कर ने भेजा है। इसका विषय है जमानत व अन्य अहम प्रकरणों की समय पर लिस्टिंग नहीं होने को लेकर आ रही समस्या।

पत्र में यह मुद्दा उठाया गया

पत्र में लिखा गया कि एसोसिएशन इंदौर की ओर से इस संबंध में ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं। बीते कुछ समय से अनुभव किया जा रहा है कि जमानत आवेदन के साथ ही अन्य अहम प्रकरणों जैसे स्टे आवेदन, अंतरिम राहत संबंधी केस व तत्कालिक सुनवाई के आपेक्षित केस की लिस्टिंग समय पर नहीं हो पा रही है। इससे अनावश्यक लंबित केस बढ़ रहे हैं। इससे न्याय प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाईयों का सामान करना पड़ रहा है। यह स्थिति चिंताजनक है। जमानत केस मे देरी से बेवजह याचिकाकर्ता को जेल में रहना पड़ता है।

यह असर हो रहा है देरी से

पत्र में कहा गया है कि इसी तरह अंतरिम राहत पाने में भी देरी हो रही है। इससे अधिवक्ताओं को भी बार-बार कोर्ट आना पड़ रहा है। न्यायिक प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। एसोसिएशन ने मांग की है कि इस तरह की व्यवस्था हो कि जमानत व अन्य तात्कालिक प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र लिस्टिंग हो सके। जररत के अनुसार अथिरिक्त बेंच/विशेष बेंच का गठन हो सके। लिस्टिंग प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी हो सके। साथ ही अत्यावश्यक केस की अलग से कैटेगरी विकसित की जा सके।

यह खबरें भी पढ़ें...

1 अप्रैल से महंगा होगा दूध, इंदौर-धार में बढ़े दाम, जानें भोपाल में एक लीटर की कीमत कितनी होगी

इंदौर में किन्नरों के लिए पुलिस पर दलाली के आरोप, 5 लाख मांगे, 81 हजार दिलवा दिए

इंदौर नगर निगम के MIC मेंबर ने ही अधिकारियों पर लगाए विज्ञापन घोटाले के आरोप

इंदौर विकास प्राधिकरण IDA के पास 1000 करोड़ की एफडी, लेकिन विकास योजनाएं ठप

Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन
  • मप्र हाईकोर्ट
  • याचिकाकर्ता
  • जमानत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई