इंदौर में भूमाफिया चंपू अजमेरा, कैलाश गर्ग के 110 करोड़ बैंक लोन घोटाले पर जिला कोर्ट में इसलिए लगी याचिका

Sanjay Gupta | Aug 03, 2025, 17:02 IST
Share
indore-land-mafia
indore-land-mafia

इंदौर में 16 साल पुरानी 110 करोड़ के बैंक लोन घोटाले की जांच जारी है। आरोप है कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से जमीन बेची और लोन लिया। एक याचिका में जमानत रद्द करने की मांग की गई थी।

इंदौर में 16 साल पहले सेटेलाइट कॉलोनी की जमीन पर लिए गए 110 करोड़ के बैंक लोन घोटाले की जांच ईडी में जारी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से इस कॉलोनी के पीड़ितों की याचिकाएं पर हाईकोर्ट इंदौर की खंडपीठ में सुनवाई जारी है। अब इस केस को लेकर फिर जिला कोर्ट में एक याचिका लगी और यह 110 करोड़ का घपला उठा।

इन्होंने लगाई याचिका

इस जमीन को लेकर थाने में एफआईआर कराने वाले नितिन छाजेड़ राजमोहल्ला निवासी इंदौर ने कैलाश गर्ग, रितेश उर्फ चंपू अजमेरा, महेश वाधवानी व अन्य के खिलाफ केस दायर किया। इसमें मांग की गई कि गर्ग की जमानत याचिका खारिज की जाए।

ये खबर भी पढ़िए...करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी के आरोपी भूमाफिया चंपू अजमेरा ने खरीदी लग्जरी वैन, दिल्ली भेज उसमें पलंग, टीवी लगवाए

याचिकाकर्ता ने यह मुद्दा उठाया

याचिकाकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से आवेदक व अन्य लोगों और बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से ग्राम मुंडला नायता की सेटेलाइट हिल्स, सेटेलाइट शिमला हिल्स आदि कॉलोनियां विकसित करना बताया। साथ ही 17 से 20 लाख वर्गफीट एरिया में प्लाट विकिसित कर कूटरचित तरीके से इसमें बदलाव कर जमीनबेची। इसमें कैलाश गर्ग ने बिकी हुई भूमि तीन बैंकों में गिरवी रख कर 110 करोड़ का बैंक लोन ले लिया।

इस मामले में गर्ग को अगस्त 2017 में जमानत मिली। लेकिन जमानत के बाद भी इसी तरह के अपराध गर्ग ने किए। सुप्रीम कोर्ट की जमानत शर्तों के जरिए फरियादियों का निराकरण होना था लेकिन नहीं हुआ। इसलिए जमानत रद्द होना चाहिए। इस मामले में तेजाजीनगर में गर्ग के खिलाफ अपराध 20/2015 व 101/2015 दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने 17.50 लाख वर्गफीट जमीन पर प्लाट बिक जाने के बाद भी बैंकों में रखकर लोन लिया।

loan-scam-court-petition
loan-scam-court-petition

ये खबर भी पढ़िए...भूमाफिया चंपू अजमेरा के खेल में कारोबारी संजय लुणावत उलझे, जमीन ले ली, चेक बाउंस हो गए

गर्ग ने लिखित में चंपू को बताया इस कांड का जिम्मेदार

वहीं गर्ग की ओर से जिला कोर्ट को बताया गया कि एवलांच रियलिटी प्रालि के स्वत्व की 100 एकड़ जमीन रितेश उर्फ चंपू अजमेरा ने 2005-06 में हमे दिखाई गई। चंपू के प्रस्ताव पर अपनी कंपनियों के जरिए जमीन में निवेश कियाष इसके लिए 2005 में नारायण अंबिका इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रालि कंपनी बनाई। इसमें रितेश भी था, लेकिन वह मुझे इस कंपनी का हिसाब नहीं देता था इसलिए उसके अधिकार सीमित किए और फिर डायेरक्टर पद से हटा दिया।

चंपू के ही प्रस्ताव पर एवलांच को टेकओवर किया और 29.88 एकड़ जमीन प्राप्त की। मार्च 2009 को गर्ग व सुरेश गर्ग और एववांच के डायरेक्टर के साथ करार हुआ जिसमें यह जमीन मिली। इसके बाद यह जमीन को लेकर जाहिर सूचना जारी की और फिर बैंक में गिरवी रखी। साल 2011-12 में पता चला कि चंपू द्वारा इस कंपनी की जमीन बिना किसी अधिकार के बेच दी गई है।

इसके खिलाफ चंपू व अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत की। जिस पर केस हुआ। चंपू व अन्य ने मिलकर प्लाट बेचे, जो गैरकानूनी था। मेरे द्वारा इसमें कोई प्लाट नहीं बेचे गए और ना ही कोई राशि ली। यह सभी प्लाट चंपू द्वारा बेचे गए।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में भूमाफिया चंपू अजमेरा के खेल में कारोबारी संजय लुणावत उलझे, जमीन ले ली, चेक बाउंस हो गए

5 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर

👉 इंदौर में 16 साल पहले सेटेलाइट कॉलोनी की जमीन पर 110 करोड़ के बैंक लोन घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से इस मामले की सुनवाई इंदौर हाईकोर्ट में जारी है।

👉नितिन छाजेड़ ने कैलाश गर्ग, रितेश उर्फ चंपू अजमेरा और अन्य के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिका में गर्ग की जमानत खारिज करने की मांग की गई है। आरोप है कि इन लोगों ने धोखाधड़ी से जमीन का बैनाम किया और बैंक से लोन लिया।

👉याचिकाकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने सेटेलाइट हिल्स और शिमला हिल्स कॉलोनियों की ज़मीन कूटरचित तरीके से बेची। इसके बाद, उस ज़मीन को बैंक में गिरवी रखकर 110 करोड़ का लोन लिया।

👉 कैलाश गर्ग ने अदालत में बताया कि रितेश उर्फ चंपू अजमेरा ने उनके साथ धोखाधड़ी की। गर्ग ने कहा कि चंपू के प्रस्ताव पर उन्होंने जमीन में निवेश किया, लेकिन बाद में चंपू ने बिना अधिकार के ज़मीन बेची।

👉 जिला कोर्ट ने गर्ग की जमानत खारिज करने की याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जमानत दी थी। शर्तों के उल्लंघन पर हाईकोर्ट को जमानत रद्द करने का अधिकार है। मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में जारी है।

जिला कोर्ट ने यह दिए आदेश

इस मामले में सुनवाई के बाद आवेदक छाजेड़ द्वारा गर्ग की जमानत खारिज करने संबंधी याचिका खारिज कर दी गई। क्योंकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से विविध शर्तों के तहत आरोपियों को जमानत मिली है और इस मामले में हाईकोर्ट को अधिकृत किया हुआ है कि शर्तें तोड़ने पर जमानत वह खारिज कर सकता है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन भी हाईकोर्ट में आवेदन लगा चुका है कि आरोपी भूमाफियाओं द्वारा जमानत शर्तों का पालन नही्ं किया गया और ना ही कोई सहयोग किया इसलिए जमानत रद्द होना चाहिए। इस पर अभी केस सुनवाई जारी है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • इंदौर
  • चंपू अजमेरा
  • जिला कोर्ट
  • इंदौर में भूमाफिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग