इंदौर में दस हजार गायों के लिए बन रही गौशाला, सीएम 12 अप्रैल को करेंगे पूजन

Vishwanath Singh | Apr 10, 2025, 20:00 IST
Share
The Sootr
The Sootr

गौवंश के संरक्षण के लिए महू के ग्राम आशापुरा में 17 हेक्टेयर जमीन पर गौशाला बनेगी। इसमें 10 हजार से ज्यादा गाय को प्राकृतिक परिवेश मिलेगा। आशापुरा में बनने वाली इस गौशाला का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

इंदौर के पास आशापुरा में 10 हजार गायों के लिए अब नई गौशाला का निर्माण किया जाएगा। यह गौशाला 17 हेक्टेयर में तैयार होगी। इसका भूमि पूजन 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। यहां पर प्राकृतिक वातावरण में गायों को रहने व घूमने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी। इसका रखरखाव का जिम्मा जरूर नगर निगम का होगा, लेकिन इसमें संत समाज का सहयोग भी लिया जाएगा।

जिला प्रशासन और नगर निगम कर रहा तैयारी

गौवंश के संरक्षण के लिए महू के ग्राम आशापुरा में 17 हेक्टेयर जमीन पर गौशाला बनेगी। इसमें 10 हजार से ज्यादा गाय को प्राकृतिक परिवेश मिलेगा। आशापुरा में बनने वाली इस गौशाला का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इसका भूमिपूजन 12 अप्रैल को हो जाएगा। इसकी तैयारी में नगर निगम और जिला प्रशासन जुट गया है। इस गौशाला के निर्माण का काम नगर निगम के द्वारा किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में एलन, कल्पवृक्ष, अनएकेडमी, कैटेलाइजर कोचिंग और स्कूल माफियाओं की सांठगांठ

अफसरों के साथ संतों ने भी किया निरीक्षण

नगर निगम इंदौर को गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से महू स्थित ग्राम आशापुरा में 17 हेक्टेयर शासकीय भूमि कलेक्टोरेट से आवंटित की गई है। पिछले दिनों कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त शिवम वर्मा ने इस भूमि का निरीक्षण भी किया था। उनके साथ स्वामी अच्युतानंद महाराज भी थे। गौशाला के संचालन और देखरेख की जिम्मेदारी नगर निगम की रहेगी। हालांकि इसमें संत समाज की भी मदद ली जाएगी। गौशाला निर्माण स्थल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और कमिश्नर ने पूरी प्लानिंग देखी और अफसरों से इसको समझा भी।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में अजाक्स को कार्यालय के लिए मिला सरकारी बंगला, खुल गई कचौड़ी-समोसे की दुकान

गौवंश की चिकित्सा की भी रहेगी सुविधा

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला

गौशाला के साथ बनेगा तालाब

गौशाला निर्माण कार्य शुरू करने के क्रम में शेड निर्माण, गौवंश के लिए पेयजल की व्यवस्था के लिए तालाब निर्माण व अन्य आवश्यक संरचनाओं की विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। निगमायुक्त वर्मा ने बताया कि गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर निगम की यह एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसमें आवारा एवं असहाय गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा। गौशाला निर्माण हो जाने के बाद लगभग 10 हजार से ज्यादा गाय को यहां पर आसरा मिले। साथ ही वन क्षेत्र से लगे होने के कारण गौशाला में गाय खुले क्षेत्र में भ्रमण कर सकेंगी।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के MY में कायाकल्प 2 में 13 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, EOW का आधा दर्जन डॉक्टरों को नोटिस

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Mhow
  • CM
  • collector
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच