इंदौर में शराब ठेकेदार जायसवाल, लखवानी और ठाकुर सभी की दुकानों पर बने केस
Sanjay Gupta | Jun 06, 2025, 11:43 IST
indore-liquor-contractors-overpricing-raid-case
इंदौर में शराब ठेकेदारों द्वारा तय कीमत से अधिक या कम दाम पर शराब बेचने की शिकायतों के बाद आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शहर की 18 शराब दुकानों पर छापेमारी की गई और 19 प्रकरण दर्ज हुए।
इंदौर में महंगे लिए गए शराब ठेकों के बाद मुनाफा कमाने के लिए एक बार फिर शराब ठेकेदार तय दाम से अधिक बेचने और जहां अधिक कंपटीशन है वहां माल अधिक खपाने के लिए तय दाम से कम पर बेचने की जादूगरी कर रहे हैं। इसे लेकर 20 दिन पहले भी आबकारी ने कार्रवाई की थी। अब फिर कलेक्टर आशीष सिंह और कमिश्नर अभिजीत अग्रवाल के बाद इंदौर जिले में औचक जांच की गई। इसमें शहर के लगभग सभी बड़े ठेकेदार घेरे में आए हैं।
इंदौर में आबकारी विभाग ने 18 शराब दुकानों पर शिकंजा कसते हुए 19 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। इन पर 51 लाख का जुर्माना संभावित है। इन दुकानों में पलासिया क्र. 2, लसूडिया गोदाम क्र. 2, बंगाली चौराहा क्र. 01, गिरोता, मच्छी बाजार, संयोगितागंज, बोरसी, तोड़ी, काछी मोहल्ला, जी.पी.ओ. चौराहा, शिवनी, परदेशीपुरा क्र.-2, हातोद क्र.-1, रेत की मंडी चौराहा, साजन नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, जिंसी और छावनी शामिल हैं। यह दुकानें शराब ठेकेदार सागर लखवानी, इंद्रलाल लोनकर, संगीता ठाकुर, आनंदीलाल मालवीय, जय मातादी ट्रेडर्स, मिहिर जायसवाल, मयंक जायसवाल, शिवबाबा फूड्स प्रा.लि., सागर पाठक और धर्मेंद्र जायसवाल द्वारा ठेके पर ली गई हैं। विभाग द्वारा की गई गहन जांच में इन 18 शराब दुकानों पर एमआरपी से अधिक या एमएसपी से कम मूल्य पर मदिरा विक्रय किए जाने के प्रमाण पाए गए हैं। संबंधित सभी लाइसेंसियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
खबर यह भी...MP पुलिस में शामिल होंगे 52 विदेशी डॉग्स, शराब ट्रैक करने के लिए मिलेगी नई ट्रेनिंग, 22 लाख होंगे खर्च
सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी ने साफ शब्दों में कहा कि यह कार्रवाई एक कड़ा संदेश है कि "एमआरपी/एमएसपी का उल्लंघन करने वालों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिलेगी। यह कार्रवाई सभी लाइसेंसियों और फील्ड स्टाफ के लिए चेतावनी है।"
इंदौर में शराब ठेकेदारों के बीच प्राइस वार भी जमकर चल रहा है। नए शराब ठेके 20 फीसदी अधिक राजस्व पर उठाने के बाद इन ठेकेदारों ने पहले जमकर तय कीमत से अधिक में शराब बेचना शुरू किया। लेकिन इसके बाद सीएम हेल्पलाइन पर इंदौर से लेकर धार, देवास जिलों में इसे लेकर एक के बाद एक धड़ल्ले से शिकायतें शुरू हो गईं। अब इस मामले में आबकारी विभाग ने सख्ती शुरू की और दनादन केस बनाए। मई में आबकारी विभाग इंदौर ने केस बनाए। नतीजतन शराब की कीमतें कम हुईं और फिर ठेकेदारों में माल बेचने के लिए प्राइस वार शुरू हो गया।
खबर यह भी...विदेशी कंपनी की शराब सप्लाई के पीछे विजय का हाथ... 15 करोड़ से ज्यादा कमाया
बियर के बाजार में भी बदलाव देखने को मिला है। किंगफिशर स्ट्रॉन्ग की 650ml की बोतल अब ₹300 के बजाय ₹240 में मिल रही है, जबकि 500ml की बोतल की कीमत ₹210 से घटकर ₹180 हो गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
इन सभी शराब ठेकेदारों की दुकानों पर बने केस
खबर यह भी...MP पुलिस में शामिल होंगे 52 विदेशी डॉग्स, शराब ट्रैक करने के लिए मिलेगी नई ट्रेनिंग, 22 लाख होंगे खर्च
कलेक्टर के निर्देश: हर हाल में हो अनुपालन
जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में मदिरा विक्रय के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। शराब दुकानों की नियमित निगरानी और नियंत्रण शासन की प्राथमिकता है। किसी भी तरह की लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सख्त संदेश: नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई
आबकारी ने मई में भी की थी कार्रवाई, प्राइस वार से भी कम हुए थे दाम
खबर यह भी...विदेशी कंपनी की शराब सप्लाई के पीछे विजय का हाथ... 15 करोड़ से ज्यादा कमाया
प्राइस वॉर में इस तरह से कम हुई थी कीमतें
- मुख्य ब्रांडों में, रॉयल स्टैग/रॉयल चैलेंज/ऑल सीजन की 750ml की बोतल की कीमत पहले ₹1240 थी, जो अब घटकर ₹1040 हो गई है।
- इसी तरह, 90ml की छोटी बोतल अब ₹150 के बजाय ₹130 में है।
- मैकडॉवेल्स/आईबी/आईकॉनिक के मामले में भी कीमतों में कमी आई है। जहाँ पहले मैकडॉवेल्स की 750ml बोतल ₹985 में मिलती थी, वहीं अब यह ₹880 में उपलब्ध है। इसी ब्रांड की 90ml की कीमत भी ₹125 से घटकर ₹115 हो गई है।
- इसके अतिरिक्त, अब आईकॉनिक और आईबी ब्रांड भी क्रमशः ₹840 और ₹805 की 750ml बोतल के साथ बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी पहले जानकारी उपलब्ध नहीं थी।
- बॉम्बे व्हीस्की/ओल्ड मोंक/एमडी रम के शौकीनों के लिए भी राहत की खबर है। इस ब्रांड की 750ml बोतल की कीमत ₹545 से घटकर ₹520 हो गई है, और 180ml की कीमत ₹135 से घटकर ₹130 हो गई है।
बियर के दाम भी घट गए
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari