इंदौर में शराब ठेकेदारों ने वसूली अधिक कीमत, 17 दुकानों से भरवाया 43.75 लाख रुपए जुर्माना

Sanjay Gupta | Jun 24, 2025, 12:59 IST
Share
indore-liquor-price-violation-43-lakh-fine-17-shops
indore-liquor-price-violation-43-lakh-fine-17-shops

इंदौर में शराब ठेकेदारों द्वारा अधिक कीमत वसूली की शिकायतों के बाद, आबकारी विभाग ने कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर सख्त कार्रवाई की। विभाग की जांच में 18 दुकानों पर गड़बड़ी पाई गई और जुर्माना लगाया गया।

इंदौर जिले में शराब की अधिक कीमत वसूली की आ रही शिकायतों पर कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। इसके तहत औचक निरीक्षण के लिए सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी द्वारा टीम बनाकर जांच कराई गई। जांच में 18 दुकानों पर गड़बड़ी पाई गई। इस पर करीब 50 लाख का जुर्माना ठोका गया। अब ठेकेदारों का पक्ष सुनने के बाद इसमें से 17 ठेकेदारों से 43.75 लाख की राशि भरवा ली गई है।

इन दुकानों से इतना भरवाया जुर्माना

उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और मदिरा दुकानों पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला आबकारी विभाग ने कार्रवाई की थी। विभाग द्वारा की गई गहन जांच में 18 शराब दुकानों पर एमआरपी से अधिक या एमएसपी से कम मूल्य पर मदिरा विक्रय किए जाने के प्रमाण पाए गए थे। संबंधित सभी लाइसेंसियों को नोटिस के बाद सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी द्वारा कलेक्टर आशीष सिंह के समक्ष पेश किए गए थे। कलेक्टर द्वारा यह जुर्माना अधिरोपित किया गया है। कंपोजिट मदिरा दुकान काछी मोहल्ला पर 1 लाख 37 हजार 267 रुपए, जीपीओ चौराहा स्थित दुकान पर 1 लाख 99 हजार 698 रुपए, शिवनी स्थित दुकान पर 66 हजार 596 रुपए, छावनी की दुकान पर 2 लाख 96 हजार 396 रुपए, परदेशीपुरा क्र 2 स्थित दुकान पर 2 लाख 53 हजार 727 रुपए, हातोद क्र 01 पर स्थित दुकान पर 1 लाख 79 हजार 138 रुपए, रेती मंडी चौराहा स्थित दुकान पर 2 लाख 72 हजार 981 रुपए, साजन नगर स्थित दुकान पर 2 लाख 63 हजार185 रुपए और ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शराब दुकान पर 6 लाख 96 हजार 983 रुपए शामिल हैं।

दुकानों पर लगाया QR कोड

विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जिले में प्रत्येक मदिरा दुकानों पर रेट लिस्ट लगी है तथा QR कोड भी चस्पा है जिसे स्कैन करके अलग-अलग ब्रांड और लेबल की मदिरा का अधिकतम और न्यूनतम विक्रय मूल्य देखा जा सकता है।

खबर यह भी...शराब सिंडीकेट में गुजरात लाइन की लड़ाई ठनी, गठबंधन में शामिल IAS, IPS विभागीय अधिकारी भी आएंगे चपेट में

इंदौर के इन सभी बड़े ठेकेदारों पर बने केस

इंदौर में आबकारी विभाग ने 18 शराब दुकानों पर शिकंजा कसते हुए 19 प्रकरण पंजीबद्ध किए थे। यह दुकानें शराब ठेकेदार सागर लखवानी, सूरज रजक, इंद्रलाल लोनकर, संगीता ठाकुर, आनंदीलाल मालवीय, जय मातादी ट्रेडर्स, मिहिर जायसवाल, मयंक जायसवाल, शिवबाबा फूड्स प्रा.लि., सागर पाठक और धर्मेंद्र जायसवाल द्वारा ठेके पर ली गई हैं।

प्राइजवार और कार्रवाई में इस तरह से कम हुई शराब कीमतें

  • मुख्य ब्रांडों में, रॉयल स्टैग/रॉयल चैलेंज/ऑल सीजन की 750ml की बोतल की कीमत पहले ₹1240 थी, जो अब घटकर ₹1040 हो गई है।
  • इसी तरह, 90 ml की छोटी बोतल अब ₹150 के बजाय ₹130 में है।
  • मैकडॉवेल्स/आईबी/आईकॉनिक के मामले में भी कीमतों में कमी आई है। जहाँ पहले मैकडॉवेल्स की 750ml बोतल ₹985 में मिलती थी, वहीं अब यह ₹880 में उपलब्ध है। इसी ब्रांड 90 ml की कीमत भी ₹125 से घटकर ₹115 हो गई है।
  • इसके अतिरिक्त, अब आईकॉनिक और आईबी ब्रांड भी क्रमशः ₹840 और ₹805 की 750ml बोतल के साथ बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी पहले जानकारी उपलब्ध नहीं थी।
  • बॉम्बे व्हीस्की/ओल्डमोंक/एमडी रम के शौकीनों के लिए भी राहत की खबर है। इस ब्रांड की 750ml बोतल की कीमत ₹545 से घटकर ₹520 हो गई है, और 180 ml की कीमत ₹135 से घटकर ₹130 हो गई है।

बियर के दाम भी घट गए

बियर के बाजार में भी बदलाव देखने को मिला है। किंगफिशर स्ट्रॉन्ग की 650ml की बोतल अब ₹300 के बजाय ₹240 में मिल रही है, जबकि 500ml की बोतल की कीमत ₹210 से घटकर ₹180 हो गई है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

शराब की दुकान | Indore News | MP News | बीयर | liquor price | liquor price mp | आईएएस आशीष सिंह | आबकारी विभाग का एक्शन

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • आबकारी विभाग का एक्शन
  • शराब
  • बीयर
  • आशीष सिंह
  • liquor price mp
  • शराब की दुकान
  • liquor price
  • आईएएस आशीष सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई