लक्ष्मीनारायण कंडवाल ने जमकर खरीदी प्रॉपर्टी, रिश्तेदारों के नाम मिली करोड़ों की संपत्तियां

Sanjay Gupta | Jun 12, 2026, 14:23 IST
Share
लक्ष्मीनारायण कंडवाल
लक्ष्मीनारायण कंडवाल

इंदौर में महिला व बाल विकास विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण कंडवाल लोकायुक्त छापे के बाद उलझ गए हैं। उनके रिटायरमेंट में केवल पांच माह बाकी थे। वहीं उनकी संपत्तियों में लगातार इजाफा हो रहा है।

इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण कंडवाल ने 30 साल की नौकरी में कुल दो करोड़ 50 लाख रुपए का वेतन पाया। साथ ही कंडवाल ने 30 लाख रुपए खेती से कमाए। इस तरह कुल दो करोड़ 80 लाख रुपए की वैध कमाई की।

वहीं लोकायुक्त जांच में 10 करोड़ 83 लाख रुपए का खर्च किया जाना पाया गया। साथ ही जांच में उनकी इंदौर-धार में खासी प्रॉपर्टी भी मिली है। यह लगभग 17 हेक्टेयर जमीन (40 एकड़) है। इसकी मौजूदा बाजार कीमत 25 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

कंडवाल के रिश्तेदारों के नाम यह प्रॉपर्टी मिली

    लक्ष्मीनारायण कंडवाल ने अपनी पत्नी, बेटों, बहुओं और रिश्तेदारों के नाम पर कुल 14 प्रॉपर्टी खरीदी हैं, जिनका ब्यौरा कुछ इस तरह है —

    • इंदौर जिले के ग्राम सोनवाय में 0.097 हेक्टेयर कृषि जमीन खरीदी गई, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 64 हजार रुपए है।
    • धार जिले के ग्राम तारपुरा में 2.560 हेक्टेयर कृषि भूमि ली गई, जिसकी कीमत करीब 9 लाख 36 हजार रुपए है।
    • इंदौर की स्कीम नंबर 103, आनंद विहार में एक प्लॉट खरीदा गया और उस पर G+3 यानी चार मंजिला मकान भी बनवाया गया — करीब 13,560 वर्गफीट का। इस पर कुल 2 करोड़ 66 लाख 57 हजार रुपए खर्च हुए।
    • IDA की स्कीम नंबर 140 में 54 वर्गमीटर का एक प्लॉट लिया गया, जिसकी कीमत 21 लाख 90 हजार रुपए रही।
    • उसी IDA (इंदौर विकास प्राधिकरण) स्कीम 140 के सेक्टर-A में एक और प्लॉट खरीदा गया, जिस पर 15 लाख 34 हजार रुपए लगाए गए।
    • 0.879 हेक्टेयर के लिए 12 लाख 26 हजार रुपए
    • 1.176 हेक्टेयर के लिए 22 लाख 71 हजार रुपए
    • 2.100 हेक्टेयर के लिए 40 लाख 55 हजार रुपए
    • 0.879 हेक्टेयर के लिए 12 लाख 26 हजार रुपए
    • 1.176 हेक्टेयर के लिए 22 लाख 71 हजार रुपए
    • 2.100 हेक्टेयर के लिए 40 लाख 55 हजार रुपए
    • धार की सागौर तहसील के ग्राम तारपुरा में 2.195 हेक्टेयर जमीन खरीदी गई, जिसकी कीमत एक करोड़ 53 लाख 15 हजार रुपए है।
    • पीथमपुर तहसील के ग्राम तारपुरा में दो टुकड़ों में जमीन ली गई — 0.345 और 0.606 हेक्टेयर — जिन पर कुल 67 लाख 27 हजार रुपए खर्च हुए। इसी गांव में एक और 1.212 हेक्टेयर जमीन के लिए 25 लाख रुपए दिए गए।
    • 1.740 हेक्टेयर के लिए 11 लाख 94 हजार रुपए
    • 2.435 हेक्टेयर के लिए 2 करोड़ 28 लाख 97 हजार रुपए
    • फिर 1.740 हेक्टेयर की एक और खरीद पर 11 लाख 94 हजार रुपए
    • 1.740 हेक्टेयर के लिए 11 लाख 94 हजार रुपए
    • 2.435 हेक्टेयर के लिए 2 करोड़ 28 लाख 97 हजार रुपए
    • फिर 1.740 हेक्टेयर की एक और खरीद पर 11 लाख 94 हजार रुपए

    पत्नी की सिलाई-बुनाई से दिखाई आय

    कंडवाल ने अपनी आय से अधिक कमाई को खपाने के लिए अन्य आय के स्रोत बताए हुए थे। इसमें पत्नी की कमाई भी बताई थी। इसके लिए बताया गया कि वह सिलाई-बुनाई का काम करती है।

    वहीं बेटों के डिपार्टमेंटल स्टोर और जिम से मिलने वाले किराए से आय होना बताया था। डिपार्टमेंटल स्टोर का टर्नओवर हर माह एक लाख रुपए और जिम से करीब सवा लाख रुपए प्रति माह का किराया बताया।

    लोकायुक्त ने बताया यह सब मिला छापे में

    कुल आय: 30 साल की नौकरी में ढाई करोड़ रुपए कमाए, खेती से 30 लाख रुपए की आय हुई। कुल आय दो करोड़ 80 लाख रुपए।

    व्यय इस तरह से किया

    लॉकर में 25 लाख की ज्वेलरी बैंक ऑफ इंडिया की सांठा बाजार

    सराफा शाखा में कंडवाल के नाम से एक लॉकर मिला है। लॉकर की तलाशी में 25 लाख रुपए से अधिक मूल्य का सोना मिला। इसके अलावा भवन बनाने व जमीन खरीदी में - इस पर कुल नौ करोड़ 76 लाख रुपए खर्च किए गए।

    वहीं घर में मिले सामान की कीमत- 38 लाख 48 लाख रुपए बताई है। डिपार्टमेंटल स्टोर में 35 लाख 73 हजार रुपए की सामग्री पाई गई है।

    जिम में लगे सामान की कुल कीमत दो लाख 71 हजार रुपए है। घर में मिली ज्वेलरी की कीमत चार लाख 89 हजार रुपए है। कुल व्यय 10 करोड़ 82 लाख 73 हजार 89 रुपए है।

    ये खबरें भी पढ़िए...

    कंडवाल ने 10.83 करोड़ की काली कमाई के लिए पत्नी को सिलाई-बुनाई करना बताया

    इंदौर में महिला-बाल विकास के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त का छापा

    कंडवाल ने काली कमाई से जमकर खरीदी प्रॉपर्टी, इंदौर-धार में रिश्तेदारों के नाम पर 25 करोड़ की संपत्तियां

    लोकायुक्त रिश्वत कांड के बाद भोपाल-रीवा-सागर के SP बदले, पहले दो DSP नप चुके

    Tags:
    • इंदौर
    • लोकायुक्त का छापा
    • लोकायुक्त
    • इंदौर विकास प्राधिकरण
    • महिला एवं बाल विकास विभाग
    • लक्ष्मीनारायण कंडवाल
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

    By Atul Dwivedi

    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

    By Ramanand Tiwari

    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

    By Jitendra Shrivastava

    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा