इंदौर में चोरी के शक में मजदूर को इतना पीटा कि उसने तड़प–तड़पकर जान दे दी
Vishwanath Singh | Jul 17, 2025, 12:15 IST
Sourabh347
युवक की हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर सीधे आजाद नगर थाने पहुंचे और थाने के सूचना काउंटर पर रख दिया।
इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र में चोरी के शक में एक युवक को पाइप और सरियों से बेरहमी से पीटकर मार डाला गया। युवक पर यह बर्बरता पांच लोगों ने की, जिन्होंने उसे निर्माणाधीन ब्रिज का सामान चुराने के शक में पकड़कर चार घंटे तक टॉर्चर किया। घायल युवक को अधमरी हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही रास्ते में युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान उमेंद्र सिंह ठाकुर (32) निवासी शिवनगर मूसाखेड़ी के रूप में हुई है, जो कैटरिंग का काम करता था।
युवक की हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर सीधे आजाद नगर थाने पहुंचे और थाने के सूचना काउंटर पर रख दिया। करीब चार घंटे तक थाने में हंगामा होता रहा। परिजन ठेकेदार पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे, क्योंकि हत्या करने वाले आरोपी उसी निर्माणाधीन ब्रिज के कार्य से जुड़े बताए जा रहे हैं। परिजनों ने इस दौरान पुलिस पर भी मारपीट के आरोप लगाए।
डीसीपी के मुताबिक, उमेंद्र की हत्या के मामले में रामावतार, बहादुर, साहिल, सुजीत और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों को शक था कि उमेंद्र ने ब्रिज का सामान चुराया है। ये सभी उसे एक कबाड़ी की दुकान से पकड़कर ले गए और घंटों तक लोहे के पाइप व सरियों से पीटा, जिससे उसके शरीर पर मल्टीपल फ्रैक्चर हो गए। एफएसएल की जांच में स्पष्ट हुआ कि युवक की मौत मल्टीपल इंजरी के कारण हुई।
हमले के बाद आरोपी उमेंद्र को घायल अवस्था में ब्रिज के पास ही छोड़ गए। रातभर वह घटनास्थल पर पड़ा रहा। गंभीर चोटों के चलते वह चल भी नहीं पा रहा था। किसी तरह रेंगते हुए वह पीटीसी पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों तक पहुंचा, जहां वह बेहोश हो गया। राहगीरों ने सुबह युवक को बेसुध हालत में देखा और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो देखकर युवक के भतीजे ने पहचान की और परिजनों को लेकर मौके पर पहुंचा।
उमेंद्र परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके बड़े भाई और पिता पहले ही गुजर चुके हैं। ऐसे में उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना को लेकर पूरे इलाके में रोष है। पुलिस ने परिजनों को शांत करने के लिए बर्फ की सिल्लियां मंगवाकर शव सुरक्षित रखने की व्यवस्था की और गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराने का निर्णय लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय गवाहों के बयान के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में भारी तनाव है। आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है, वहीं पुलिस का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
परिजन शव लेकर थाने पहुंचे
पांच आरोपी गिरफ्तार
majdoor2
घटनास्थल पर पड़ा रहा घायल युवक
इकलौता कमाने वाला था उमेंद्र
हो सकती हैं और भी गिरफ्तारियां
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari