एमपी-महाराष्ट्र के बीच नई रेल लाइन, 30 लाख आबादी को मिलेगा फायदा
Ravi Singh | Nov 21, 2024, 18:27 IST
Indore Manmad new railway line land
इंदौर से मनमाड तक नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। इस परियोजना में रेल लाइन मध्य प्रदेश के तीन जिलों के 77 गांवों से होकर गुजरेगी। इस परियोजना से करीब एक हजार गांवों और 30 लाख आबादी को रेल सेवाओं से सीधा संपर्क मिलेगा।
मध्य प्रदेश के इंदौर से महाराष्ट्र के मनमाड नई रेल लाइन परियोजना में अब जमीनी स्तर पर काम शुरू हो गया है। इस परियोजना में रेल लाइन मध्य प्रदेश के तीन जिलों के 77 गांवों से होकर गुजरेगी। हाल ही में रेल मंत्रालय ने इन गांवों की जमीन अधिग्रहित करने के लिए गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। अब जिले के राजस्व अधिकारियों ने जमीन का आकलन करना शुरू कर दिया है, ताकि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी हो और रेल लाइन बिछाने का काम शुरू हो सके।
परियोजना के पूरा होने पर 16 जोड़ी यात्री ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसमें शुरुआत में 50 लाख यात्री सफर करेंगे। इस परियोजना से रेलवे को हर साल 900 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा। इंदौर से मुंबई की दूरी भी 830 किमी से घटकर 568 किमी रह जाएगी। नई रेल लाइन खरगोन, धार और बड़वानी जिले से होकर गुजरने वाली है।
ये खबर भी पढ़ें...
कहीं इस ट्रेन से तो नहीं जा रहे आप? कैंसिल हुईं 25 सुपरफास्ट एक्सप्रेस
चीते और बाघ के बाद MP में हाथियों को भी लगाया जाएगा सैटेलाइट कॉलर
राती तलाई, सेवरी माल, सराय तालाब, आंवलिया, चुंडीपुरा बीके, बियाघाटी, आंवलीपुरा, जामदा, झाड़ीबड़ोदा, जलवाय, नागझीरी, लुन्हेराखुर्द, सुंद्रेल, पटलावद, भीखरोन, पंधानिया, ग्यासपुर खेड़ी, एकलारा खुर्द, एकलारा, दुधी, भोंदल, चिकटयावड़, सिरसोदिया, दुंगी, कोठिदा, चौकी, भारूडपुरा बीके और भारूड़पुरा।
सोलवान, मालवान, मालवान बीके, भामन्या, बावदड़, अजनगांव, अजनगांव बीके, नवलपुरा, बनिहार, गोई, कलालदा, जामली, सालीकलां, नांदेड़, मातमुर, बालसमुद, ओजर, सांगवी नीम, देवला, जुलवानिया रोड, निहाली, छोटी खरगोन, वासवी, कुसमारी, मुंडला, रेलवा बुजुर्ग, बंजारी, खजूरी, बघाड़ी, घाटी, अजंदी, हसनखेड़ी, सिकंदर खेड़ी, सेगवाल, उमरदा, शेरपुरा, जरवाह और जरवाह बीके।
जारोली, औरंगपुरा, नागंवा, कोठड़ा, ज्ञानपुरा, मोहिदा, मक्सी, भेडल्याबाड़ा, नीमगढ़ और कुसुम्भ्या।
महू से धार होते हुए नई रेलवे लाइन ठीकरी, राजपुर धरमपुरी सिरपुर शिखंडी धुले. सेंधवा मालेगांव होते हुए मनमाड तक पहुंचेगी। साथ ही पूरे प्रोजेक्ट में 30 नए रेलवे स्टेशन भी बनना हैं।
16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलेंगी
नई रेल लाइन के शुरू होने से पहली बार धार, खरगोन और बड़वानी जिलों के आदिवासी क्षेत्रों से रेलगाड़ियां गुजरेंगी। इस परियोजना से लगभग एक हजार गांवों और 30 लाख आबादी को रेल सेवाओं से सीधा संपर्क मिलेगा।
कहीं इस ट्रेन से तो नहीं जा रहे आप? कैंसिल हुईं 25 सुपरफास्ट एक्सप्रेस
चीते और बाघ के बाद MP में हाथियों को भी लगाया जाएगा सैटेलाइट कॉलर
इन गांवों की जमीनों का उपयोग
धार जिला
बड़वानी जिला
खरगोन जिला
यहां से गुजरेगी रेल लाइन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava