इंदौर में मानपुर नगर पालिका अध्यक्ष पति और पार्षद पति कर रहे नकली खाद का कारोबार, प्रशासन की सील 259 बोरी चुरा ले गए, FIR
Sanjay Gupta | Oct 11, 2024, 17:16 IST
Manpur Municipality
इंदौर में जिला प्रशासन ने 259 बोरी खाद जब्त कर गोदाम में सील की थी। लेकिन इससे पहले ही मानपुर नगर पालिका अध्यक्ष के पति और पार्षद के पति ने गोदाम से बोरियां चुरा लीं।
INDORE : इंदौर में मानपुर नगर पालिका अध्यक्ष के पति और पार्षद पति पर खाद चुराने का केस दर्ज हुआ है। जिला प्रशासन ने जांच के बाद 259 बोरी खाद जब्त कर गोदाम में सील की थी और यह खाद असली है या नकली इसकी जांच होना थी लेकिन इसके पहले ही दोनों गोदाम से बोरियां चुरा कर ले गए। कलेक्टर आशीष सिंह ने एसडीएम महू चरणजीत सिंह हुड्डा व तहसीलदार नागेंद्र त्रिपाठी से इस पर सख्ती करने के आदेश दिए, इस पर केस दर्ज करा दिया गया है।
मानपुर थाने में तहसीलदार त्रिपाठी की रिपोर्ट पर नगर पालिका परिषद मानपुर के अध्यक्ष के पति पवन यादव और एक अन्य पार्षद पति लालू मित्तल पर केस दर्ज हुआ है। इन पर बीएनएस की धारा 333, 303(2) और 221 में केस हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर नगर निगम में बिल्डिंग ऑफिसर व इंस्पेक्टर का खेल, बेवजह शिकायत में आए IAS सिद्धार्थ जैन
इंदौर नगर निगम की बिल्डिंग मंजूरी शाखा के कारण खराब है ट्रैफिक, HC नाराज, दो साल से निगम से जवाब नहीं
एफआईआऱ् में लिखा है कि नकली खाद होने की शिकायत पर ग्राम खुर्दी की दुकान सील प्रशासन ने सील की। इसमें 250 नकली खाद बोरी सील थी। यह दुकान मित्तल और गोयल की होना बबताया गया। दुकान से सील तोड़कर खाद बोरी चोरी करने की सूचना मिली। पुलिस टीम के साथ जाकर निरीक्षण पर पाया कि 219 बोरी चोरी हो गई। केवल 40 बोरी बची है। इस दौरान पवन यादव ने लगातार पद का रौब दिखाते हुए अवैध व नकली खाद में कार्रवाई नहीं करने की सिफारिश की गई। दोनों द्वारा पद के दुरूपयोग संबंधी कदाचार किया गया साथ ही भ्रष्टाचार, कालाबाजारी व शासकीय काम में बाधा का केस दर्ज किया जाए।
![d]()
![d]()
उधर किसान नेताओं ने इस मामले में बीजेपी पर नकली खाद के कारोबारियों पर संरक्षण के आरोप लगाए हैं। संयुक्त किसान मोर्चे के नेता रामस्वरूप मंत्री बबलू जाधव, चंदन सिंह बड़वाया, शैलेंद्र पटेल, सतीश मकवाना. लाखन डाबी आदि ने कहा है कि बीजेपी नेताओं के संरक्षण के चलते ही नकली खाद का कारोबार चल रहा है और किसानों को खाद के नाम पर नकली खाद की धड़ाधड़ से बिक्री हो रही है। किसान मोर्चे के नेताओं ने कहा कि इस घटना से साबित होता है कि बीजेपी नेताओं के हौसले बुलंद है और वह कानून को ताक पर रखकर कालाबाजारी, मिलावट खोरी, नकली खाद बिक्री जैसे काम में बैखोफ लगे हुए हैं।
इन पर हुआ केस
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर नगर निगम में बिल्डिंग ऑफिसर व इंस्पेक्टर का खेल, बेवजह शिकायत में आए IAS सिद्धार्थ जैन
इंदौर नगर निगम की बिल्डिंग मंजूरी शाखा के कारण खराब है ट्रैफिक, HC नाराज, दो साल से निगम से जवाब नहीं
यह लिखा एफआईआर में
d
d
इधर किसान नेताओं ने लगाए आरोप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj